Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»व्यापार»गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार; सेंसेक्स 942 अंक फिसला, निफ्टी 24000 से नीचे
    व्यापार

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार; सेंसेक्स 942 अंक फिसला, निफ्टी 24000 से नीचे

    News DeskBy News DeskNovember 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार; सेंसेक्स 942 अंक फिसला, निफ्टी 24000 से नीचे
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    विदेशी निवेशकों की बिकवाली के कारण भारतीय शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 941.88 अंक या 1.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78,782.24 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 309.00 अंक या 1.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,995.35 अंक पर बंद हुआ। सोमवार के दिन सभी सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट आई और निफ्टी रियल्टी 2.93 प्रतिशत के साथ इनमें शीर्ष पर रहा। सत्र के दौरान एक समय, सेंसेक्स लगभग 1,500 अंक तक गिर गया लेकिन बाद में यह अपने कुछ नुकसान को कम करने में सफल रहा।

    अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव की वोटिंग से पहले बाजार में दिखा बिकवाली का रुझान

    विश्लेषकों ने कहा कि 5 नवंबर को होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले अनिश्चितता और चीन द्वारा विकास को बढ़ावा देने के लिए नए प्रोत्साहन पैकेज की उम्मीदों ने भारतीय शेयरों में बिकवाली को बढ़ावा दिया। विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली ने भी इक्विटी बाजार में धारणा को कमजोर किया।

    सेंसेक्स के 30 शेयरों वाले शेयरों में अडानी पोर्ट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, सन फार्मा, बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक और टाइटन प्रमुख रूप से पिछड़ गए। महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, भारतीय स्टेट बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस और इंडसइंड बैंक के शेयरों में लाभ रहा।एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 211.93 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

    विदेशी निवेशकों ने अक्तूबर में 94,000 करोड़ रुपये के शेयर बेचे

    विदेशी निवेशकों ने अक्टूबर में भारतीय शेयर बाजार से 94,000 करोड़ रुपये (लगभग 11.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर) निकाले, जिससे यह निकासी के मामले में अब तक का सबसे खराब महीना बन गया। घरेलू इक्विटी के ऊंचे मूल्यांकन और चीनी शेयरों के आकर्षक मूल्यांकन के कारण यह निकासी हुई।

    चीन की नेशनल पीपुल्स कांग्रेस की एक समिति की इस सप्ताह बैठक होने जा रही है, जिससे यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि सरकार अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए बड़े व्यय संबंधी पहलों को मंजूरी दे सकती है। एशियाई बाजारों में सियोल, शंघाई और हांगकांग में तेजी रही। यूरोपीय बाजारों में ज्यादातर तेजी रही। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार सकारात्मक दायरे में बंद हुए। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2.57 प्रतिशत बढ़कर 74.98 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

    विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र के दौरान बाजार में दिखी थी बढ़त

    इससे पहले प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज बीएसई और एनएसई ने 1 नवंबर को दिवाली के अवसर पर एक घंटे का विशेष 'मुहूर्त ट्रेडिंग' सत्र आयोजित किया था, जो नए संवत 2081 की शुरुआत का प्रतीक है।

    शुक्रवार को विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र के दौरान बीएसई का बेंचमार्क इंडेक्स 335.06 अंक या 0.42 फीसदी चढ़कर 79,724.12 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 99 अंक या 0.41 फीसदी बढ़कर 24,304.35 पर बंद हुआ था।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगे पर्यावरण बचाएं

    July 2, 2025

    बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 24, 2025

    बड़ी कंपनियों का नया खेला

    June 24, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 19, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 18, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 17, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में, अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से नारायणपुर के श्रमिक परिवारों के सपनों को मिली नई उड़ान…..

    September 20, 2026

    कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…..

    September 20, 2026

    भगवान लिंगराज के दर्शन कर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना….

    September 20, 2026

    सेवा संकल्प अभियान : 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत, हर बच्चों को अवसर, हर सपनों को उड़ान, विकसित भारत का संकल्प….

    September 20, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.