Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»व्यापार»एनटीपीसी ग्रीन का आईपीओ; कब खुलेगा और क्या होगा प्राइस बैंड?
    व्यापार

    एनटीपीसी ग्रीन का आईपीओ; कब खुलेगा और क्या होगा प्राइस बैंड?

    News DeskBy News DeskNovember 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    एनटीपीसी ग्रीन का आईपीओ; कब खुलेगा और क्या होगा प्राइस बैंड?
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    NTPC लिमिटेड की सहायक कंपनी- NTPC ग्रीन एनर्जी लिमिटेड का 10 हजार करोड़ का आईपीओ जल्द ही प्राइमरी मार्केट में दस्तक दे सकता है। इसके लिए कंपनी को मार्केट रेगुलेटर सेबी से जरूरी मंजूरी मिल गई है।

    इस आईपीओ में कोई ऑफर फॉर सेल नहीं होगा। इसका मतलब कि कंपनी आईपीओ में फ्रेश इक्विटी शेयरों का इश्यू लेकर आएगी और आईपीओ का पूरा पैसा कंपनी को आगे बढ़ाने में खर्च होगा।
    शेयरहोल्डर्स कोटा भी रहेगा

    NTPC ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने 18 सितंबर, 2024 को सेबी के पास अपने आईपीओ दस्तावेज दाखिल किए थे। उसके आईपीओ में पात्र कर्मचारियों के लिए कोटा भी है। उन्हें शेयर डिस्काउंट पर भी मिलेंगे।

    इस आईपीओ में शेयरहोल्डर्स कोटा भी होगा। इसका मतलब कि जिन लोगों के पास RHP की तारीख तक पैरेंट कंपनी एनटीपीसी के शेयर होंगे, वे आईपीओ में शेयरहोल्डर्स कोटा के जरिए अप्लाई कर सकेंगे। आप एनटीपीसी का एक शेयर खरीदकर भी शेयरहोल्डर्स कोटा के जरिए अप्लाई कर सकते हैं। इससे आईपीओ अलॉट होने का चांस बढ़ सकता है।

    कब खुलेगा आईपीओ

    अभी तक NTPC ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के आईपीओ के लिए किसी आधिकारिक तारीख का एलान नहीं किया गया है। लेकिन, इस बहुप्रतीक्षित आईपीओ के इसी महीने लॉन्च होने की पूरी उम्मीद है।
    NTPC ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने अभी आईपीओ के लिए प्राइस बैंड की जानकारी नहीं दी है। आईपीओ सब्सक्रिप्शन की तारीख के साथ या उसके कुछ समय बाद प्राइस बैंड की जानकारी दी जानकारी दी जा सकती है।

    क्या है एक्सपर्ट की राय

    एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी आईपीओ को मार्केट एनालिस्ट काफी बुलिश हैं। ICICI सिक्योरिटीज ने एनटीपीसी के शेयरों को 'खरीदें' रेटिंग दी है। एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एनजीईएल) के बारे में ICICI सिक्योरिटीज का कहना है कि इसमें ग्रोथ की काफी संभावनाएं रहेंगी। उसने एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी के वैल्यूएशन मीट्रिक को भी अच्छा बताया है। वहीं, एनटीपीसी पर उसका टारगेट प्राइस 495 रुपये का है।

    वेल्थमिल्स सिक्योरिटीज में इक्विटी स्ट्रैटजी की डायरेक्टर क्रान्ति बाथिनी ने कहा, "आईपीओ ऐसे समय में आ रहा है, जब थर्मल पावर सेक्टर की दिग्गज कंपनी एनटीपीसी अपने कारोबार में विविधता लाने और राजस्व बढ़ाने के लिए अन्य ऊर्जा स्रोतों की तलाश कर रही है। निकट भविष्य में ग्रीन एनर्जी पर अधिक फोकस रहेगा, ऐसे में निवेशक इसमें जाहिर तौर पर पैसे लगाना चाहेंगे।'

    आईपीओ के पैसों का इस्तेमाल

    आईपीओ से मिले 7,500 करोड़ रुपये की राशि का उपयोग एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (एनआरईएल) में निवेश के लिए किया जाएगा। इसकी उधारी को कम किया जाएगा और सामान्य कॉर्पोरेट कामकाज के लिए भी पैसे खर्च किए जाएंगे।

    30 जून, 2024 तक, एनटीपीसी ग्रीन के "पोर्टफोलियो" में 14,696 मेगावाट शामिल थे। इसमें 2,925 मेगावाट की परिचालन परियोजनाएं और 11,771 मेगावाट की अनुबंधित और पुरस्कृत परियोजनाएं शामिल थीं। इसके अतिरिक्त, इसके पास 10,975 मेगावाट की "पाइपलाइन के तहत क्षमता" है, जो इसके पोर्टफोलियो के साथ मिलकर 25,671 मेगावाट है।

    आईडीबीआई कैपिटल मार्केट्स एंड सिक्योरिटीज लिमिटेड, एचडीएफसी बैंक लिमिटेड, आईआईएफएल सिक्योरिटीज लिमिटेड और नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट लिमिटेड इस इश्यू के बुक-रनिंग लीड मैनेजर हैं और केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड इस ऑफर का रजिस्ट्रार है।
     

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगे पर्यावरण बचाएं

    July 2, 2025

    बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 24, 2025

    बड़ी कंपनियों का नया खेला

    June 24, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 19, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 18, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 17, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News- नितिन नवीन को भाया धामी मॉडल: UCC और चारधाम यात्रा प्रबंधन की सराहना, बोले- बूथ मजबूत तो 2027 में जीत तय….

    May 30, 2026

    Uttarakhand News- नितिन नवीन को भाया धामी मॉडल: UCC और चारधाम यात्रा प्रबंधन की सराहना, बोले- बूथ मजबूत तो 2027 में जीत तय….

    May 30, 2026

    Uttarakhand News- नितिन नवीन का बड़ा दावा: धामी के नेतृत्व में 2027 में उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार, UCC को बताया ऐतिहासिक कदम….

    May 30, 2026

    Uttarakhand News- नितिन नवीन का बड़ा दावा: धामी के नेतृत्व में 2027 में उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार, UCC को बताया ऐतिहासिक कदम….

    May 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.