Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर काबू पाने के लिए CAQM के कड़े कदम, 54000 गाड़ियों के कटे चालान
    राज्य

    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर काबू पाने के लिए CAQM के कड़े कदम, 54000 गाड़ियों के कटे चालान

    News DeskBy News DeskNovember 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर काबू पाने के लिए CAQM के कड़े कदम, 54000 गाड़ियों के कटे चालान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली में Commission for Air Quality Management (CAQM) ने  GRAP के विभिन्न चरणों का सख्ती से पालन करने के लिए एक GRAP मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम की स्थापना की है। 15 अक्टूबर को GRAP-1 लागू होने के साथ ही इसकी स्थापना हो गई थी। इस कंट्रोल रूम को CAQM के मेंबर ही हेड कर रहे हैं। वहीं कंट्रोल रूम और राज्यों के विभिन्न नोडल ऑफिसरों का एक वट्सऐप ग्रुप भी बना है। इस ग्रुप का मकसद बेहतद तालमेल रखना और सूचनाओं को जल्द से जल्द एक दूसरे तक पहुंचाना है।

    GRAP लागू होने के बाद कंस्ट्रक्शन साइटों पर कार्रवाई
    CAQM के अनुसार, GRAP के लागू होने के बाद कंस्ट्रक्शन और तोड़फोड़ साइटों पर सख्ती काफी हुई है। जिन साइटों पर नियम नहीं माने जा रहे हैं उन पर कार्रवाई की जा रही है। अब तक NCR में 700 इस तरह की साइटों का निरीक्षण हुआ है और उल्लंघन पाए जाने पर 597 साइटों पर एनवायरमेंटल कंपनशेशन लगाया गया है। वहीं 56 साइट को काम बंद करने के नोटिस दिए गए हैं।

    81 मैकेनिकल रोड स्विपिंग मशीनें रोज़ सक्रिय
    धूल को कंट्रोल करने के प्रयास काफी तेज हुए हैं। इसके लिए मैकेनिकल रोड स्विपिंग मशीनों, वॉटर स्प्रिंक्लर अैर एंटी स्मॉग गन का इस्तेमाल हो रहा है। अकेले दिल्ली में 81 मैकेनिकल रोड स्विपिंग मशीनें रोज लगाई गई हैं। हरियाणा और यूपी में 36-36 मशीनें रोज लगाई जा रही हैं। 600 वॉटर स्पिंक्लर से पानी का छिड़काव हो रहा है।

    PUC बिना चलने वाली वाहनों के खिलाफ कार्रवाई
    प्रदूषण फैला रही गाड़ियों पर सख्ती बढ़ी है। PUC के बिना चल रही गाड़ियां, धुंआ छोड़ रही गाड़ियों, बिना ढके मलबा और निर्माण सामग्री ढो रही गाड़ियों को जब्त किया गया है। अपनी उम्र सीमा पूरी कर चुकी गाड़ियों को भी जब्त किया गया है। दिल्ली-NCR में 15 से 31 अक्टूबर के बीच 54000 गाड़ियों के चालान PUC के लिए हुए हैं। वहीं इस दौरान 3900 ऐसी गाड़ियों को जब्त किया गया है जो अपनी समय सीमा पूरी कर चुकी हैं।

    इंडस्ट्री और डीजल जनरेटर पर हुआ एक्शन
    इंडस्ट्री और डीजल जनरेटर पर सख्त कार्रवाई हुई है। इस दौरान करीब 1400 इंडस्ट्रियों और 1300 डीजल जनरेटरों का इंस्पेक्शन हुआ और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सख्त कार्रवाई भी हुई।

    कूड़ा मैनेजमेंट सख्ती से लागू
    अवैध डंपिंग साइटों का निरीक्षण कर उनके खिलाफ सख्त एक्शन हो रहा है। इस तरह की 5300 साइटों का निरीक्षण हुआ और नियम के अनुसार कार्रवाई हुई है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    जब महिलाएं सशक्त होती हैं, तब राज्य होता है मजबूत – मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े….

    April 19, 2026

    उप मुख्यमंत्री साव ने किया मावा मोदोल लाइब्रेरी चारामा का शुभारंभ…

    April 19, 2026

    प्रदेश सरकार की सकारात्मक व विकासपरक सोच से जिले में हो रहे नवाचार : उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

    April 19, 2026

    परशुराम द्विज परिवार व सर्वब्राम्हण समाज के परशुराम जयंती समारोह में पहुंचे उद्योग मंत्री व महापौर, दी अनेक सौगातें….

    April 19, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से प्रदेश में विद्युत व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, जशपुर सहित कई क्षेत्रों को बड़ी सौगात…..

    April 19, 2026

    Char Dham Yatra: विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा के लिए देवभूमि पूरी तरह तैयार, पंजीकरण शुरू; आज CM करेंगे ये काम

    April 18, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    जब महिलाएं सशक्त होती हैं, तब राज्य होता है मजबूत – मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े….

    April 19, 2026

    उप मुख्यमंत्री साव ने किया मावा मोदोल लाइब्रेरी चारामा का शुभारंभ…

    April 19, 2026

    प्रदेश सरकार की सकारात्मक व विकासपरक सोच से जिले में हो रहे नवाचार : उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

    April 19, 2026

    परशुराम द्विज परिवार व सर्वब्राम्हण समाज के परशुराम जयंती समारोह में पहुंचे उद्योग मंत्री व महापौर, दी अनेक सौगातें….

    April 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.