Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»सपा का नया दांव: राजद से आए नेताओं को दिया टिकट, भाजपा-झामुमो ने भी 9 दलबदलुओं को मैदान में उतारा
    राज्य

    सपा का नया दांव: राजद से आए नेताओं को दिया टिकट, भाजपा-झामुमो ने भी 9 दलबदलुओं को मैदान में उतारा

    News DeskBy News DeskNovember 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सपा का नया दांव: राजद से आए नेताओं को दिया टिकट, भाजपा-झामुमो ने भी 9 दलबदलुओं को मैदान में उतारा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भाजपा ने झामुमो से आए पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को सरायकेला और उनके पुत्र बाबू लाल सोरेन को घाटशिला सीट से प्रत्याशी बनाया है।

    इन नेताओं को यहां से मिला टिकट

    झामुमो से ही आए लोबिन हेम्ब्रम को भाजपा ने बोरियो और सीता सोरेन को जामताड़ा सीट से, कांग्रेस से आई मंजू देवी को जमुआ और गीता कोड़ा को जगन्नाथपुर सीट से, एनसीपी से आए कमलेश कुमार सिंह को हुसैनाबाद से औऱ सहयोगी दल आजसू से आए रौशन लाल चौधरी को बड़कागांव सीट से उम्मीदवार बनाया है।

    दूसरी ओर आइएनडीआइए की अगुवाई कर रहे झामुमो ने इस चुनाव में सात दलबदलुओं पर दांव लगाया है। झामुमो ने भाजपा छोड़कर आए चार, आजसू से आए दो और राजद से आए एक नेता को टिकट दिया है।

    पार्टी के जामा सीट से उम्मीदवार लुईस मरांडी, सरायकेला से गणेश महली, जमुआ से केदार हाजरा और भवनाथपुर से प्रत्याशी अनंत प्रताप देव भाजपा से आए हैं। राजमहल मे झामुमो ने एमटी राजा और चंदनकियारी मे उमाकांत रजक को टिकट दिया है जो आजसू से आए हैं।

    राजद से आए उदयशंकर सिंह को झामुमो ने सारठ सीट से टिकट दिया है। वहीं, झामुमो की गठबंधन सहयोगी कांग्रेस ने दो दलबदलुओं को उम्मीदवार बनाया है। पांकी सीट पर कांग्रेस ने भाजपा से आए लाल सूरज को और छतरपुर सीट पर राजद से आए राधाकृष्ण किशोर को उतारा है।

    दलबदलुओं को टिकट देने के मामले में सपा भी आगे

    झामुमो की अगुवाई वाले गठबंधन की दो प्रमुख पार्टियों ने नौ दलबदलुओं को टिकट दिया है। दलबदलुओं को टिकट देने के मामले में भाजपा और झामुमो के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) का नंबर है।
    सपा ने छह सीटों पर दूसरे दलों से आए नेताओं को चुनाव मैदान में उतारा है। सपा के चार उम्मीदवार राजद से आए हुए नेता हैं। पार्टी ने कांग्रेस और बसपा से आए एक-एक नेता को भी उम्मीदवार घोषित किया है।

    सपा ने आरजेडी से आए गिरिनाथ सिंह को गढ़वा, ममता भुइयां को छतरपुर, रघुपाल सिंह को मनिका और कमलेश यादव को हुसैनाबाद सीट से टिकट दिया है. पार्टी ने कांग्रेस से आए उमाशंकर अकेला को बरही और बसपा से आईं अंजू देवी को विश्रामपुर सीट से प्रत्याशी बनाया है।
     

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    सीएम धामी का ‘किसान अवतार’, अपने खेत में खुद चलाया टिलर; जैविक और पारंपरिक खेती का दिया बड़ा संदेश

    June 15, 2026

    सीएम धामी ने पौड़ी को दी 110 करोड़ की सौगात, बोले- यहां आकर मुझे होता ऊर्जा का अनुभव

    June 15, 2026

    Uttarakhand News- कंडोलिया महोत्सव का शुभारंभ: सीएम धामी ने पौड़ी गढ़वाल को 110.55 करोड़ की 19 विकास योजनाओं की दी सौगात….

    June 15, 2026

    Uttarakhand News- कंडोलिया महोत्सव का शुभारंभ: सीएम धामी ने पौड़ी गढ़वाल को 110.55 करोड़ की 19 विकास योजनाओं की दी सौगात….

    June 15, 2026

    सड़कों और पुलों के निर्माण की धीमी गति पर बिफरे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, 2 ठेकेदारों के पंजीयन निरस्त…..

    June 15, 2026

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ….

    June 15, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सीएम धामी का ‘किसान अवतार’, अपने खेत में खुद चलाया टिलर; जैविक और पारंपरिक खेती का दिया बड़ा संदेश

    June 15, 2026

    सीएम धामी ने पौड़ी को दी 110 करोड़ की सौगात, बोले- यहां आकर मुझे होता ऊर्जा का अनुभव

    June 15, 2026

    Uttarakhand News- कंडोलिया महोत्सव का शुभारंभ: सीएम धामी ने पौड़ी गढ़वाल को 110.55 करोड़ की 19 विकास योजनाओं की दी सौगात….

    June 15, 2026

    Uttarakhand News- कंडोलिया महोत्सव का शुभारंभ: सीएम धामी ने पौड़ी गढ़वाल को 110.55 करोड़ की 19 विकास योजनाओं की दी सौगात….

    June 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.