Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»धर्म»फूल और सीक वाली झाड़ू को एक साथ रखना शुभ या अशुभ? जानें किस दिशा में रखें और कहां नहीं? क्या कहता है वास्तु शास्त्र?
    धर्म

    फूल और सीक वाली झाड़ू को एक साथ रखना शुभ या अशुभ? जानें किस दिशा में रखें और कहां नहीं? क्या कहता है वास्तु शास्त्र?

    News DeskBy News DeskNovember 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    फूल और सीक वाली झाड़ू को एक साथ रखना शुभ या अशुभ? जानें किस दिशा में रखें और कहां नहीं? क्या कहता है वास्तु शास्त्र?
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    किसी भी प्रकार के कार्य को सही तरीके से करने के लिए वास्तु शास्त्र में कई नियम मिलते हैं. इसके अनुसार, घर में सफाई के लिए उपयोग किए जाने वाले झाड़ू को भी सही दिशा में रखना चाहिए, क्योंकि इससे भी आपको वास्तु दोष लग सकता है. क्योंकि, झाड़ू को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है और इसे सकारात्मक ऊर्जा से जोड़कर देखा जाता है. ऐसा कहा जाता है, झाड़ू सिर्फ घर से कचरे को ही नहीं बल्कि नकारत्मकता को भी बाहर करने का काम करती है.

    आम तौर पर घरों में आपने सीक और फूल वाली झाड़ू को देखा होगा. लेकिन, कई लोगों का मानना है कि, इन दोनों झाड़ू को एक साथ रखना अशुभ है. वहीं कई लोग इसमें कोई बुराई या दोष नहीं देखते. ऐसे में वास्तु शास्त्र में इसको लेकर क्या कहा गया है. आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से.

    किस प्रकार रखें झाड़ू?
    यदि आपके घर में फूल और सीक वाली झाड़ू हैं तो सबसे पहले तो आपको उन्हें रखने का तरीका मालूम होना चाहिए. आप इन्हें हर किसी जगह ना रखें. बल्कि झाड़ू को हमेशा किसी ऐसे कोने या अलमारी में रखें जहां से ये किसी और को दिखाई ना दे. इसे हमेशा ऊपर की ओर रखना चाहिए. वहीं भूलकर भी इसे दरवाजे के सामने भी नहीं रखना चाहिए.

    किस दिशा में रखें झाड़ू?
    यदि आप घर में सीक और फूल वाली झाड़ू को एकसाथ रख रहे हैं, तो इसके लिए हमेशा उत्तर-पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा का चयन करें. पंडित जी के अनुसार, ये दोनों ही दिशा धन की देवी लक्ष्मी से जुड़ी मानी जाती हैं. ऐसे में आप झाड़ू को उत्तर-पूर्व दिशा में रखना ही ठीक होगा.

    इस दिशा में ना रखें झाड़ू
    आप अपने घर में कभी भी झाड़ू को पश्चिम दिशा में ना रखें. क्योंकि, इस दिशा में सूर्यास्त होता है और इसलिए यह नकारात्मक ऊर्जा वाली दिशा मानी जाती है. ऐसे में जब आप झाड़ू को इस दिशा में रखते हैं तो आपके घर में नकारात्मकता आ सकती है. इससे आपके घर में वास्तु दोष से धन हानि या स्वास्थ्य हानि हो सकती है.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    आज का राशिफल 2 जुलाई 2025

    July 2, 2025

    आज का राशिफल 1 जुलाई 2025

    July 1, 2025

    आज का राशिफल 28 जून 2025

    June 28, 2025

    आज का राशिफल 25 जून 2025

    June 25, 2025

    आज का राशिफल 24 जून 2025

    June 24, 2025

    आज का राशिफल 23 जून 2025

    June 23, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    BMO/BPM एवं सेक्टर मेडिकल ऑफिसर्स की समीक्षा बैठक संपन्न*  

    June 12, 2026

    मीडिया संवाद: सीएम धामी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, कहा-पीएम मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित

    June 12, 2026

    Uttarakhand News: दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा का निधन, CM धामी बोले- देश और उत्तराखंड ने खोया एक महान खिलाड़ी…..

    June 12, 2026

    Uttarakhand News: दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा का निधन, CM धामी बोले- देश और उत्तराखंड ने खोया एक महान खिलाड़ी…..

    June 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.