Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राजनीती»एकनाथ शिंदे ने खुद को बताया लीडर, महायुति गठबंधन पर कह गए बड़ी बात
    राजनीती

    एकनाथ शिंदे ने खुद को बताया लीडर, महायुति गठबंधन पर कह गए बड़ी बात

    News DeskBy News DeskNovember 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    एकनाथ शिंदे ने खुद को बताया लीडर, महायुति गठबंधन पर कह गए बड़ी बात
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि कामकाज, राज्य का विकास, जीवनशैली में बदलाव, ये सब हमारी सरकार ने किया है। लोकसभा चुनाव में वोट शेयर शिवसेना की तरफ बढ़ा था। इन चुनावों में भी यही होगा। अभी मैं टीम लीडर हूं। हमारी टीम काम कर रही है। हमारी टीम में हर कोई बराबर है। हमारा लक्ष्य महायुति सरकार लाना और राज्य का विकास करना है। शिंदे ने राज ठाकरे की पार्टी से गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि वे लोकसभा में हमारे साथ थे, मेरी उनसे बात हुई थी। शिंदे ने कहा, शिवसेना-भाजपा-एनसीपी का गठबंधन होने दीजिए। बाद में बात करते हैं। मगर, उन्होंने सीधे उम्मीदवार खड़े कर दिए। हमारा वहां 2-3 बार से विधायक है। उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ते समय कार्यकर्ताओं का भी ख्याल रखना चाहिए। हमें कार्यकर्ताओं का मनोबल नहीं गिरने देना है। हम एक ही गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रहे हैं। हमारे साथ आरपीआई के अठावले हैं। जन सुराज का समर्थन है। हम चुनाव लड़ेंगे और बहुमत से जीतेंगे।
    नवाब मलिक को लेकर सीएम शिंदे ने कहा, हमारी भूमिका पहले से वही थी, अब भी वही है। हमारा वहां उम्मीदवार भी खड़ा है। हमारा स्टैंड स्पष्ट है। हम अपना स्टैंड नहीं बदलते। विपक्ष के आरोपों पर उन्होंने कहा कि जब फैसला उनके पक्ष में आया तो कहते हैं कि ईवीएम ठीक है। जब वे हारते हैं तब कहते हैं कि ईवीएम खराब है। चुनाव आयोग खराब है। मुख्यमंत्री ने कहा, न्यायालय पर भी आरोप लगाते हैं। जब उनको हार दिखती है तब बहाना चाहिए इसलिए बहाना पहले से बनाते हैं।एकनाथ शिंदे ने कहा, विपक्ष को लग रहा था कि ये कठपुतलियां हैं। उन्हें ये नहीं पता था कि हम इतनी बड़ी योजनाएं चलाएंगे। इंडस्ट्री हम पर भरोसा करेगी। हमारी सरकार लोगों के लिए काम कर रही है। पिछली सरकार खुद के लिए काम करती थी। खुद की प्रॉपर्टी बनाने के लिए काम करती थी। उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि हमने 2 साल में जो काम किया है। उसकी सराहना खुद प्रधानमंत्री मोदी ने की। केंद्र और राज्य सरकार एक ही विचारधारा वाली सरकार है। इससे हमें बहुत फायदा हुआ है। 
    कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के उतनी ही गारंटी देनी चाहिए जितनी हमारा बजट अनुमति देता है वाले बयान पर भी एकनाथ शिंदे ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, वह (खरगे) सही हैं क्योंकि उनके पास देने का इरादा नहीं है। वे देना नहीं जानते, वे लेना जानते हैं। अगर पीएम मोदी एक रुपया भेजते हैं तो पूरा रुपया डीबीटी (डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर) में चला जाता है। उन्होंने देना नहीं सीखा है। हमने आरबीआई और केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन किया। मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा, जब राज्य में महा विकास अघाड़ी की सरकार थी, उनसे भी मैं था। लेकिन वो सरकार बाला साहेब ठाकरे के विचारों के खिलाफ थी। मैंने उद्धव ठाकरे को बहुत समझाया लेकिन उन्होंने मुख्यमंत्री बनने के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन किया। बाला साहेब ठाकरे कहते थे कि कांग्रेस को दूर रखो। हमारी पार्टी का नुकसान हो रहा था, हमारी पार्टी खत्म होने की कगार पर चलने लगी थी इसीलिए हमने सरकार पलट दी और शिवसेना भाजपा गठबंधन की सरकार बनाई। पिछले 2 साल में हमने जनता के लिए काम किया।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    महाकुंभ भगदड़ में आ रही षड्यंत्र की बू, जांच के बाद जिम्मेदार होंगे शर्मिंदा

    February 4, 2025

    वोटिंग से पहले आप को सता रहा ये डर, झुग्गी बस्तियों में लगाईं टीमें

    February 4, 2025

    …जब लोकसभा में अखिलेश ने कहा- अगर यह बात गलत है तो मैं दे दूंगा इस्तीफा

    February 4, 2025

    आचार संहिता के उल्लंघन का मुझ पर केस दर्ज पर बिधूड़ी पर एक्शन ही नहीं: आतिशी 

    February 4, 2025

    कुंभ का पानी सबसे दूषित वाले बयान को लेकर जया बच्चन को गिरफ्तार करने की मांग

    February 4, 2025

    संसद में महाकुंभ पर रार…

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    भाजपा ने उत्तराखंड में बिछाई बिसात, बहू को आगे कर कांग्रेस के दिग्गज के सामने खड़ी की नई चुनौती

    August 27, 2026

    ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: पहाड़ पर दौड़ेगी रेल, बदलेगी उत्तराखंड की तकदीर और तस्वीर

    August 27, 2026

    संभागायुक्त श्री सत्य नारायण राठौर ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नांदघाट का आकस्मिक निरीक्षण

    August 27, 2026

    ओडीओपी में एपण कला: नैनीताल की लोक-विरासत बनी महिलाओं की आजीविका का नया आधार

    August 27, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.