Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»त्योहार से पहले लिए सैंपल, एक माह बाद आएगी रिपोर्ट
    मध्यप्रदेश

    त्योहार से पहले लिए सैंपल, एक माह बाद आएगी रिपोर्ट

    News DeskBy News DeskNovember 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    त्योहार से पहले लिए सैंपल, एक माह बाद आएगी रिपोर्ट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल। खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने दीपावली त्योहार पर खाद्य पदार्थो में मिलावट रोकने के लिए बेशक अभियान चलाया। इस दौरान मावा, मिठाई की दुकानों से सैंपल भी लिए गए। सैंपल जांच के लिए राज्य स्तरीय लैब भेजे गए, लेकिन रिपोर्ट आने में एक माह का समय लगेगा। ग्रामीण क्षेत्र समेत शहर के अन्य हिस्सों में मिठाई की दुकानों से मावा बर्फी, गुलाब जामुन, रसगुल्ले, पनीर, लड्डू व मावा समेत अन्य मिठाइयों के सैंपल लिए गए हैं। दरअसल रिपोर्ट आने में देरी इसलिए होती है कि भोपाल स्थित लैब में राज्य भर से सैंपल जांच के लिए भेजे जाते हैं। त्योहार पर अधिक सैंपल पहुंचने से लोड बढ़ जाता हैं। ऐसे में 14 दिन में आने वाली रिपोर्ट को एक माह लग जाता है। इस बार न्यायालय के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने खाद्य पदार्थ की जांच के लिए लगातार अभियान चलाया। इस दौरान न केवल भिंड, मुरैना, बल्कि राजस्थान से लाया गया मावा पकड़ा गया। इस मावा के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।

    यह है प्रक्रिया
    मिठाइयों की जांच के लिए प्रदेश के सभी जिलों से सैंपल लेकर भोपाल लैब में भेजे जाते हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सैंपल लेकर पार्सल के माध्यम से लैब में भेजते हैं। लैब तक सैंपल पहुंचने में करीब तीन से पांच दिन लगते हैं। लैब की ओर से सैंपल रिसीव करने के 14 दिन बाद रिपोर्ट भेजी जाती है, लेकिन त्योहार पर सभी जिलों में ताबड़तोड़ कार्रवाई होने के कारण ज्यादा संख्या में नमूने पहुंचने पर रिपोर्ट आने में एक माह का समय लग जाता है।

    सैंपल को तीन श्रेणी में विभाजित किया जाता है
    सब-स्टैंडर्ड, मिक्स ब्रांडेड और अनसेफ। सैंपल के सब-स्टैंडर्ड मिलने पर संबंधित दुकान पर पांच लाख रुपये तक का जुर्माना, अनसेफ मिलने पर दुकानदार या विक्रेता को तीन साल की सजा। इतना ही नहीं मिलावटी या खराब मिठाई खाने से यदि किसी व्यक्ति के शरीर का कोई हिस्सा खराब हो जाता है तो विक्रेता को उम्र कैद की सजा का प्रावधान है। मिलावटी मिठाई की रिपोर्ट के बाद उपभोक्ता या खाद्य सुरक्षा अधिकारी सैंपल रिपोर्ट को कोर्ट में पेश करेगा। मामला कोर्ट में जाने से पहले विभाग की ओर से विक्रेता को दूसरी लैब से उसी सैंपल की जांच करवाने के एक महीने का समय दिया जाता है। दूसरी लैब की रिपोर्ट को ही फाइनल रिपोर्ट मानी जाती है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला मालिकाना हक : बालोद में अधिकार अभिलेख वितरण तेज…..

    April 13, 2026

    विकसित भारत 2047 के स्वप्न को साकार करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका-केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया….

    April 13, 2026

    डीएमएफ से होगा कोरबा जिला का अतिरिक्त विकास : मंत्री लखनलाल देवांगन…..

    April 13, 2026

    Uttarakhand News- PM मोदी का 28वां उत्तराखंड दौरा: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे समेत देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज प्लांट का करेंगे लोकार्पण….

    April 13, 2026

    Uttarakhand News: स्वेच्छा से स्वच्छता अभियान में शामिल हुए CM धामी, कहा—हर नागरिक की भागीदारी जरूरी…..

    April 13, 2026

    Uttarakhand News- पर्यटन को बढ़ावा: चारधाम यात्रा में नहीं होगी यात्रियों की सीमा, CM धामी के फैसले पर पुरोहितों और संगठनों ने जताया आभार….

    April 13, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला मालिकाना हक : बालोद में अधिकार अभिलेख वितरण तेज…..

    April 13, 2026

    विकसित भारत 2047 के स्वप्न को साकार करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका-केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया….

    April 13, 2026

    डीएमएफ से होगा कोरबा जिला का अतिरिक्त विकास : मंत्री लखनलाल देवांगन…..

    April 13, 2026

    Uttarakhand News- PM मोदी का 28वां उत्तराखंड दौरा: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे समेत देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज प्लांट का करेंगे लोकार्पण….

    April 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.