Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राजनीती»कांग्रेस अध्यक्ष का प्रधानमंत्री मोदी पर पलटवार, मांगे 7 सवालों के जवाब
    राजनीती

    कांग्रेस अध्यक्ष का प्रधानमंत्री मोदी पर पलटवार, मांगे 7 सवालों के जवाब

    News DeskBy News DeskNovember 2, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कांग्रेस अध्यक्ष का प्रधानमंत्री मोदी पर पलटवार, मांगे 7 सवालों के जवाब
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के चुनावी गारंटी के बयान पर पीएम मोदी के कटाक्ष के बाद अब खरगे ने प्रधानमंत्री से सात सवालों के जवाब मांगे हैं और उन्हें चुनावी वादा याद दिलाया है। एक्स पर विपक्षी पार्टी के प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि झूठ, धोखा, दिखावा, लूट और प्रचार ये मोदी सरकार का सबसे अच्छा वर्णन करते हैं। आपका 100 दिन की योजना का ढोल पीटना एक सस्ता प्रचार था। खरगे ने कहा, 16 मई 2024 को आपने दावा किया था कि आपने 2047 के रोडमैप के लिए 20 लाख से अधिक लोगों से सुझाव लिए हैं। लेकिन पीएमओ ने आरटीआई में जानकारी देने से इनकार कर दिया है, जिससे आपके झूठ का पर्दाफाश हुआ। खरगे ने कहा कि बीजेपी में बी का मतलब बेट्रेयल (विश्वासघात या धोखा) और जे का मतलब जुमला है। कांग्रेस प्रमुख ने भाजपा पर निशाना साधते हुए ये सात सवाल भी पूछे-

    पहला सवाल – दो करोड़ नौकरी के वादे का क्या हुआ
    भारत की बेरोजगारी दर 45 साल के उच्चतम स्तर पर क्यों है? क्यों हर जगह नौकरी के लिए इतनी भीड़ होती है? सात साल में 70 पेपर लीक के लिए कौन जिम्मेदार है? किसने पीएसयू में हिस्सेदारी बेचकर पांच लाख सरकारी नौकरियां छीनीं? दो करोड़ नौकरी के वादे का क्या हुआ?

    दूसरा सवाल- अच्छे दिन का क्या
    रुपया अब तक के न्यूनतम स्तर पर है। क्या यह आईसीयू में है या मार्गदर्शक मंडल में? आपकी सरकार ने पिछले दस वर्षों में 150 लाख करोड़ रुपये से अधिक कर्ज लिया है, जो हर भारतीय पर 1.5 लाख रुपये का कर्ज बनता है। एमएसएमई को नोटबंदी और जीएसटी के जरिए नष्ट किया गया है। आर्थिक असमानता 100 साल के उच्चतम स्तर पर है। निजी निवेश 20 साल के न्यूनतम स्तर पर है, जबकि पिछले एक दशक में विनिर्माण का औसत विकास केवल 3.1 फीसदी है, जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूपीए के दौरान यह 7.85 फीसदी था, जिससे मेक इन इंडिया के बड़े दावों की पोल खुल गई है। 

    तीसरा सवाल- महंगाई की मार
    घर की बचत पचास साल के न्यूनतम स्तर पर क्यों पहुंच गई है? पिछले साल में थाली की कीमत 52 फीसदी क्यों बढ़ी? टमाटर की 24 फीसदी, आलू की 180 फीसदी और प्याज की 60 फीसदी कीमत क्यों बढ़ी? किसने दूध, दही, आटा और दाल जैसी आवश्यक खाद्य सामग्रियों पर जीएसी लगाया? कौन मध्यम वर्ग को एलटीसीजी के जरिए कर आतंकवाद (टैक्स टेररिज्म) का शिकार बना रहा है?

    चौथा सवाल-  विकसित भारत कहां है
    आपका जो भी निर्माण करने का दावा है, वह एक के बाद एक ढह रहा है-महाराष्ट्र में आपने शिवाजी की प्रतिमा, दिल्ली हवाई अड्डे की छत, अयोध्या में राम मंदिर में रिसाव और अटल सेतु में दरारें। गुजरात में पुल गिर जाता है, जबकि बिहार में नए पुलों का गिरना आम बात है। अनगिनत रेल हादसे हुए हैं। आपके विकसित भारत का क्या हुआ। 

    पांचवां सवाल- ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा कहां गया
     हमारे पास आपके लिए दो शब्द हैं- मोदानी महा घोटाला और सेबी प्रमुख। नीरव मोदी, मेहुल चोकसी, विजय माल्या आदि को हजारों करोड़ लूटकर भागने में मदद की। आपका वह वादा कहां गया ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा। 

    छठा सवाल- देश नहीं झुकने दूंगा 
    भारत की रैंक वैश्विक भुखमरी सूचकांक 2024 में 105 है।  जबकि संयुक्त राष्ट्र मानव विकास सूचकांक में इसकी रैंक 134 और वैश्विक लिंगानुपात में 129 है। गलवान में चीन को क्लीन चिट, चीनी निवेश के लिए रेड कारपेट और हर पड़ोसी देश के साथ संबंध बर्बाद किए। देश नहीं झुकने दूंगा का क्या हुआ। 
    सातवां सवाल- सबका साथ-सबका विकास कहां
     अनसूचित जाति (एससी) के लोगों के खिलाफ अपराधों में 46 फीसदी बढ़ोतरी हुई। जबकि अनुसूचित जनजाति (एसटी) के खिलाफ अपराधों में 48 फीसदी वृद्धि हुई। एनसीआरबी के मुताबिक, 2022 में एससी/एसटी महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों में 2014 की तुलना में 1.7 गुना वृद्धि देखी गई है। एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस समुदायों से सरकारी नौकरियां छीनने के लिए संविदा भर्ती में 91 फीसदी वृद्धि हुई। किसानों की आय को 2022 तक दोगुना करने का वादा, एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी से इनकार, 35 कृषि उत्पादों पर जीएसटी और सेना में स्थायी भर्ती को (अग्निपथ योजना के जरिए) अस्थायी  में बदला गया। मोदी जी उंगली उठाने से पहले ध्यान दें। मोदी की गारंटी 140 करोड़ भारतीयों के साथ एक क्रूर मजाक है।  सबका साथ सबका विकास का वादा कहां है। अमीर और अमीर हो रहे , जबकि गरीब और गरीब हुआ है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    महाकुंभ भगदड़ में आ रही षड्यंत्र की बू, जांच के बाद जिम्मेदार होंगे शर्मिंदा

    February 4, 2025

    वोटिंग से पहले आप को सता रहा ये डर, झुग्गी बस्तियों में लगाईं टीमें

    February 4, 2025

    …जब लोकसभा में अखिलेश ने कहा- अगर यह बात गलत है तो मैं दे दूंगा इस्तीफा

    February 4, 2025

    आचार संहिता के उल्लंघन का मुझ पर केस दर्ज पर बिधूड़ी पर एक्शन ही नहीं: आतिशी 

    February 4, 2025

    कुंभ का पानी सबसे दूषित वाले बयान को लेकर जया बच्चन को गिरफ्तार करने की मांग

    February 4, 2025

    संसद में महाकुंभ पर रार…

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Char Dham Yatra: विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा के लिए देवभूमि पूरी तरह तैयार, पंजीकरण शुरू; आज CM करेंगे ये काम

    April 18, 2026

    सीएम धामी हुए नाराज: अफसरों ने जबरन बंद कीं 22 हजार शिकायतें, आंकड़ा देख हुए गुस्सा; अफसरों को दी ये चेतावनी

    April 18, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारी शक्ति वंदन अधिनियम के सम्बन्ध में राष्ट्र के नाम प्रसारित संबोधन का श्रवण किया……

    April 18, 2026

    मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन….

    April 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.