Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»विदेश»देशभर में दिवाली का उत्सव, इजरायल और ब्रिटेन सहित कई देशों से विशेष संदेश…
    विदेश

    देशभर में दिवाली का उत्सव, इजरायल और ब्रिटेन सहित कई देशों से विशेष संदेश…

    News DeskBy News DeskNovember 1, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    देशभर में दिवाली का उत्सव, इजरायल और ब्रिटेन सहित कई देशों से विशेष संदेश…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    देशभर में दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है।

    ऐसे में दुनिया के कई नेताओं ने सोशल मीडिया पर अपनी शुभकामना संदेश भेजे हैं। इसमें इजरायल, ब्रिटेन, यूएई और ऑस्ट्रेलिया समेत कई देश शामिल हैं।

    ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर ने बधाई संदेश में लिखा कि पूरे ब्रिटेन में दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है। मेरी तरफ से बधाई।

    दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद ने यूएई और दुनियाभर में दीपावली मना रहे लोगों को अपनी शुभकामनाएं दी।

    दिवाली भारत में मनाया जाने वाला खास त्योहार है, खासकर हिंदुओं के लिए। ऐसी मान्यता है कि भगवान राम लंका पर विजय प्राप्त करके सीता माता को लेकर अयोध्या पहुंचे थे।

    भगवान राम के अयोध्या पहुंचने की खुशी में लोगों ने दीप जलाए। तभी से दीपावली अर्थात दीपों का त्यौहार मनाया जाता है। देशभर में दिवाली धूमधाम से मनाई जा रही है।

    इस दिन लोग घर को दीपों और लाइट से सजाते हैं, रात को माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं और घर की समृद्धि और सुख की कामना करते हैं।

    दुनिया भर से बधाइयों का तांता

    दीपावली पर दुनियाभर से बधाई संदेश आ रहे हैं। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से लेकर दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम तक तमाम वैश्विक नेताओं ने सोशल मीडिया पर अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

    स्टार्मर ने लिखा, “पूरे ब्रिटेन में दिवाली मना रहे सभी लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं। मैं आपको और आपके परिवार को खुशियों से भरे उत्सव की शुभकामनाएं देता हूं। यह एक साथ आने का समय है। साथ ही अंधेरे पर रोशनी के विजय का प्रतीक भी।”

    दुबई के शासक शेख मोहम्मद ने हिंदी में अपनी पोस्ट में लिखा, “यूएई और दुनिया भर में दीपावली मना रहे सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं। रोशनी का यह त्योहार आपके और आपके प्रियजनों के लिए खुशियां और शांति लाए और उन्हें हमेशा सुरक्षित रखे। आपके दिलों में रोशनी आपको सद्भाव, करुणा और एकता के मार्ग पर ले जाए। दीपावली की शुभकामनाएँ!”

    इजरायल और ऑस्ट्रेलिया से संदेश

    आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ ने भी अपनी शुभकामनाओं में एक आधिकारिक बयान जारी किया। अल्बानीज़ ने एक्स पोस्ट में लिखा, “सभी लोगों को प्रकाश के इस त्योहार की शुभकामनाएं।”

    इजरायल के विदेश मंत्री इजराइल कैट्ज ने भारतीयों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं और इस बात पर जोर दिया कि उनका देश भी भारत की तरह लोकतंत्र एवं स्वतंत्रता और उज्ज्वल भविष्य के दृष्टिकोण को साझा करता है।

    कैट्ज ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मेरे मित्र एस. जयशंकर, मैं आपको और भारत के लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं देता हूं।

    इजराइल और भारत लोकतंत्र, स्वतंत्रता और उज्जवल भविष्य के दृष्टिकोण को साझा करते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘प्रकाश का यह त्योहार हम सभी के लिए खुशी, समृद्धि और शांति लेकर आए।’’ उन्होंने हिंदी में लिखा, ‘‘दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।’’

    The post देशभर में दिवाली का उत्सव, इजरायल और ब्रिटेन सहित कई देशों से विशेष संदेश… appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला मालिकाना हक : बालोद में अधिकार अभिलेख वितरण तेज…..

    April 13, 2026

    विकसित भारत 2047 के स्वप्न को साकार करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका-केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया….

    April 13, 2026

    डीएमएफ से होगा कोरबा जिला का अतिरिक्त विकास : मंत्री लखनलाल देवांगन…..

    April 13, 2026

    Uttarakhand News- PM मोदी का 28वां उत्तराखंड दौरा: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे समेत देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज प्लांट का करेंगे लोकार्पण….

    April 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.