Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»प्रदूषण से दिल्ली बेहाल, आज भी वायु गुणवत्ता बेहद खराब; AQI 271 के पार
    राज्य

    प्रदूषण से दिल्ली बेहाल, आज भी वायु गुणवत्ता बेहद खराब; AQI 271 के पार

    News DeskBy News DeskOctober 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    प्रदूषण से दिल्ली बेहाल, आज भी वायु गुणवत्ता बेहद खराब; AQI 271 के पार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली: दिल्ली में सर्दी से पहले ही प्रदूषण (Delhi Air Pollution) ने अपने पैर पसार लिए हैं. पिछले काफी समय से जहरीली हवा लोगों का दम घोंट रही है. स्वस्थ लोगों को भी खांसी, आंखों में जलन जैसी समस्याएं हो रही हैं. स्मॉग की परत आसमान को इस कदर घेर चुकी है कि सांस लेना दूभर हो रहा है. दिल्ली प्रदूषण के मामले में टॉप-10 शहरों में बनी हुई है. खराब हवा के साथ दिल्ली तीसरे नंबर पर है. 30 अक्टूबर को सुबह 5.30 बजे राजधानी का AQI 271 दर्ज किया गया. वहीं अगर सभी प्रदूषित शहरों की बात करें तो दिल्ली इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है. दिल्ली का आनंद विहार प्रदूषण के मामले में आज भी टॉप पर बना हुआ है. सुबह 5.30 बजे आनंद विहार का AQI 352 दर्ज किया गया, जबकि सुबह 6 बजे यह 351 था, जो बेहद खराब है. मंगलवार को भी स्थिति बहुत अच्छी नहीं रही. मंगलवार सुबह 6.15 बजे दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 275 दर्ज किया गया।

    अभी और खराब होगी दिल्ली की हवा

    सर्दियां शुरू होते ही दिल्ली में वायु प्रदूषण बढ़ने लगता है। दिवाली से एक दिन पहले भी प्रदूषण से राहत नहीं मिलती। पटाखों पर प्रतिबंध के बावजूद हर साल हजारों लोग पटाखे फोड़ते हैं, जिससे हवा और भी खराब हो जाती है। इससे सांस लेने में दिक्कत होती है, जिसमें खासकर बच्चों और बुजुर्गों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। आज दिल्ली के अलीपुर की हवा भी बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है। सुबह 6 बजे यहां की वायु गुणवत्ता 302 थी। बुराड़ी में वायु गुणवत्ता 287 दर्ज की गई। द्वारका में हवा 267 खराब दर्ज की गई है।

    दिल्ली की हवा में 'जहर', सांस लेने में दिक्कत

    दिल्ली-एनसीआर की हवा खराब होने का सबसे बड़ा कारण हरियाणा-पंजाब समेत पड़ोसी राज्यों में पराली जलाना है। हर साल दिवाली से पहले खेतों में पराली जलाने की वजह से दिल्ली की हवा में जहर घुल जाता है और आसमान में स्मॉग की परत जम जाती है. कल बड़ी दिवाली है और प्रदूषण का स्तर अभी भी सातवें आसमान पर है. वायु प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है. अगर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों की बात करें तो साल 2021 से लेकर अब तक अक्टूबर में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ा है.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से मिलीं माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी की सदस्य, उप मुख्यमंत्री ने एनपीओपी प्रमाणन मिलने पर दी बधाई….

    October 15, 2026

    किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    October 15, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से नागलोक क्षेत्र को बड़ी सौगात, समडमा में 2.91 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा विद्युत सब स्टेशन…..

    October 15, 2026

    नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण जीवन देना हमारा संकल्प : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…..

    October 15, 2026

    धर्म के आधार पर आरक्षण का लाभ नहीं दिए जाने संबंधी सुप्रीम कोर्ट का फैसला महत्वपूर्ण : अवैध धर्मांतरण पर लगेगी रोक – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    October 15, 2026

    Uttarakhand News: वंचित वर्गों के उत्थान और विकास योजनाओं पर धामी-कुलस्ते की चर्चा, शिक्षा-रोजगार से सामाजिक सशक्तीकरण पर मंथन….

    October 15, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से मिलीं माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी की सदस्य, उप मुख्यमंत्री ने एनपीओपी प्रमाणन मिलने पर दी बधाई….

    October 15, 2026

    किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    October 15, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से नागलोक क्षेत्र को बड़ी सौगात, समडमा में 2.91 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा विद्युत सब स्टेशन…..

    October 15, 2026

    नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण जीवन देना हमारा संकल्प : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…..

    October 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.