Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़-पेंड्रा जनपद उपाध्यक्ष के चेंबर में में महिला जनप्रतिनिधि का शारीरिक शोषण, आरोपी पर FIR दर्ज
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़-पेंड्रा जनपद उपाध्यक्ष के चेंबर में में महिला जनप्रतिनिधि का शारीरिक शोषण, आरोपी पर FIR दर्ज

    News DeskBy News DeskOctober 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़-पेंड्रा जनपद उपाध्यक्ष के चेंबर में में महिला जनप्रतिनिधि का शारीरिक शोषण, आरोपी पर FIR दर्ज
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पेंड्रा.

    पेंड्रा थाना क्षेत्र के तेंदूपारा में एक व्यक्ति के घर में घुसकर दो महिलाओं के हंगामा व मारपीट के मामले में पेंड्रा थाने में दोनों महिलाओं के खिलाफ बीते शनिवार को एफआईआर दर्ज होने की गई थी। इसके बाद अब गौरेला थाने में दोनों में से एक महिला जनप्रतिनिधि की ओर से दी गई शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है। इसमें महिला की शिकायत पर गौरेला पुलिस ने पेंड्रा के तेंदुपारा निवासी सुभाष रजक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

    मामले में महत्वपूर्ण बात यह है कि पीड़िता ने शारीरिक शोषण का स्थल गौरेला जनपद पंचायत कार्यालय भवन में जनपद उपाध्यक्ष के चेंबर को भी बतलाया है। गौरेला थाने में एक महिला जनप्रतिनिधि ने शारीरिक शोषण का मामला दर्ज कराया है, जिसमें पेंड्रा निवासी सुभाष रजक नाम के व्यक्ति पर महिला के साथ लगातार शारीरिक शोषण करने की बात सामने आई है। मामले में महत्वपूर्ण बात यह है कि शारीरिक शोषण में जिस जगह का जिक्र पुलिस एफआईआर में किया गया है। उसमें से एक स्थल शासकीय कार्यालय है, जो गौरेला जनपद कार्यालय का जनपद उपाध्यक्ष का ऑफिस है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं, मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी सुभाष रजक फरार है, जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। शासकीय कार्यालय में शोषण की बात सामने आने के बाद प्रशासनिक अमले में भी हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, जनपद के सीईओ इस पूरे मामले से पल्ला झाड़ते नजर आ रहे हैं। वे इसे गलत तो बता रहे हैं पर अभिज्ञता जाहिर कर पूरे मामले से खुद को और कार्यालय को बाहर करते दिख रहे हैं।

    दरअसल, कल दो पीड़ित महिलाओं ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर उनके साथ लगातार शारीरिक शोषण करने की शिकायत की थी। साथ ही यह भी कहा था कि जिस युवक ने उनके साथ शोषण किया है उसने ही उनके खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने का अपराध पंजीबद्ध कराया, जबकि वे पेंड्रा थाने पहुंचकर लगातार अपने साथ हुई शारीरिक शोषण की बात कहते रहे पर पुलिस ने उनकी एक न सुनी और उनके खिलाफ ही मामला दर्ज कर लिया।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    27 अक्टूबर से गैरसैंण में गूंजेंगे जनहित के मुद्दे, 31 विधायकों ने लगाए 426 सवाल।

    October 15, 2026

    उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, जान से मारने की साजिश का आरोप

    October 15, 2026

    उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, जान से मारने की साजिश का आरोप

    October 15, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से मिलीं माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी की सदस्य, उप मुख्यमंत्री ने एनपीओपी प्रमाणन मिलने पर दी बधाई….

    October 15, 2026

    किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    October 15, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से नागलोक क्षेत्र को बड़ी सौगात, समडमा में 2.91 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा विद्युत सब स्टेशन…..

    October 15, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    27 अक्टूबर से गैरसैंण में गूंजेंगे जनहित के मुद्दे, 31 विधायकों ने लगाए 426 सवाल।

    October 15, 2026

    उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, जान से मारने की साजिश का आरोप

    October 15, 2026

    उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, जान से मारने की साजिश का आरोप

    October 15, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से मिलीं माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी की सदस्य, उप मुख्यमंत्री ने एनपीओपी प्रमाणन मिलने पर दी बधाई….

    October 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.