Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़-रायपुर प्रत्याशी के वीडियो पर बीजेपी का पलटवार, फेक वीडियो से कांग्रेस का चाल-चरित्र-चेहरा बेनकाब
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़-रायपुर प्रत्याशी के वीडियो पर बीजेपी का पलटवार, फेक वीडियो से कांग्रेस का चाल-चरित्र-चेहरा बेनकाब

    News DeskBy News DeskOctober 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़-रायपुर प्रत्याशी के वीडियो पर बीजेपी का पलटवार, फेक वीडियो से कांग्रेस का चाल-चरित्र-चेहरा बेनकाब
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर.

    इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर रायपुर दक्षिण बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोनी और कथित मौलाना का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले में छत्तीसगढ़ बीजेपी ने कड़ी आपत्ति जताते हुए एफआईआर भी दर्ज कराई है। मंगलवार को इस संबंध में कांग्रेस के सीनियर नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर बीजेपी पर सवाल दागे। इस दौरान कथित मौलाना भी मौजूद रहे। अब इस मामले में बीजेपी ने पलटवार किया है।

    भाजपा ने कहा कि फेक वीडियो से कांग्रेस का चाल चरित्र और चेहरा बेनकाब हो गया है। ओछी राजनीति से चुनाव नहीं जीता जाता है। उन्होंने कहा कि रायपुर दक्षिण से भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी के वायरल वीडियो मामले कांग्रेस अपने ही फैलाए जाल में फंस गई है। ताजा मामले में कांग्रेस ने वीडियो में दिखाए गए मौलाना को पत्रकारों के सामने लाकर यह स्वीकार कराया कि वीडियो सही है, लेकिन उसी मौलाना ने पत्रकार वार्ता के बाद कांग्रेस भवन में ही यह भी स्वीकार किया कि वीडियो को एडिट किया गया है। उसने अपना नाम शोएब बताया है और कहा कि फोटो साल 2019 की है। तब सुनील सोनी उससे मिले थे, लेकिन वीडियो को एडिट किया गया है। उन्होंने मेरा गाल नहीं चुमा था। रायपुर दक्षिण के चुनाव संचालक पूर्व विधायक शिव रतन शर्मा ने कांग्रेस नेताओं को आड़े हाथों लिया है। शर्मा का कहना है कि कांग्रेस अपने ही फैलाए जाल में फंस गई है । पहले AI की मदद से फेक वीडियो बनाया फिर मौलाना से जबरदस्ती यह कहलवाया कि वीडियो असली है, लेकिन कांग्रेस को यह नहीं भूलना चाहिए कि वो चाहे जितनी कोशिश कर ले सच्चाई छुप नहीं सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि ओछी राजनीति से चुनाव नहीं जीता जाता है। कांग्रेस का चाल, चरित्र और चेहरा पूरा देश जनता है। इसीलिए कांग्रेस खात्मे के रास्ते पर है और आने वाले समय में रायपुर दक्षिण की जनता भी उसको आईना दिखा देगी।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को तलाशने, तराशने और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    August 29, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खेलों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी और कॉफी टेबल बुक ‘हमारे खिलाड़ी’ का किया विमोचन…..

    August 29, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 93 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन, 4.68 करोड़ के नए विकास कार्यों की घोषणा की….

    August 29, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने अखिल भारतीय फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता का किया शुभारंभ….

    August 29, 2026

    विभिन्न विकास योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री ने दी ₹ 53.72 करोड़ की स्वीकृति 

    August 29, 2026

    सुवाखोली में प्रस्तावित बिजली घर के चयनित भूमि का स्थलीय निरीक्षण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

    August 29, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को तलाशने, तराशने और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    August 29, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 93 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन, 4.68 करोड़ के नए विकास कार्यों की घोषणा की….

    August 29, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खेलों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी और कॉफी टेबल बुक ‘हमारे खिलाड़ी’ का किया विमोचन…..

    August 29, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने अखिल भारतीय फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता का किया शुभारंभ….

    August 29, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.