Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»औद्योगिक निवेश के लिए प्रदेश में चलाया जा रहा है अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मध्यप्रदेश

    औद्योगिक निवेश के लिए प्रदेश में चलाया जा रहा है अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    News DeskBy News DeskOctober 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    औद्योगिक निवेश के लिए प्रदेश में चलाया जा रहा है अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल : मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा औद्योगिक निवेश के लिए प्रदेश में अभियान चलाया जा रहा है। नीमच, एशिया में औषधीय फसलों की सबसे बडी मण्‍डी है। यहाँ की औषधीय फसलों को योग गुरू बाबा रामदेव के पतंजलि योग पीठ से जोड़ा जा रहा है। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को नीमच में वीरेन्‍द्र कुमार सखलेचा शासकीय चिकित्‍सा महाविद्यालय के लोकार्पण समारोह को सम्‍बोधित कर रहे उप मुख्‍यमंत्री जगदीश देवडा, उप मुख्‍यमंत्री राजेन्‍द्र शुक्‍ल एवं महिला, बाल विकास तथा जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती निर्मला भूरिया, सांसद सुधीर गुप्‍ता, विधायक जावद ओमप्रकाश सखलेचा, विधायक नीमच दिलीप सिंह परिहार, मनासा विधायक अनिरूद्ध मारू,जिला पंचायत अध्‍यक्ष सज्‍जन सिह चौहान, पवन पाटीदार, न.पा.अध्‍यक्ष श्रीमती स्‍वाति चौपड़ा एवं जनपदों एवं नगरीय निकायों के अध्‍यक्ष, जन-प्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे।

    मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा धनवंतरी जयंती धनतेरस पर नीमच सहित तीन नये मेडिकल कॉलेज की सौगात दी जा रही है। सनातन संस्‍कृति में चिकित्‍सक को भगवान के रूप में देखा जाता है। चिकित्‍सा के छात्र मानवता की सेवा में अपनी महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाते है। उन्‍होंने कहा कि नीमच में महामाया माँ भादवामाता का आर्शीवाद रहा है। यहां भादवामाता के पानी से ही रोग ठीक हो जाते है।

    मुख्‍यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरेन्‍द्र कुमार सखलेचा ने प्रशासनिक कुशलता की मिसाल कायम की है। प्रशासनिक कुशलता के साथ उनके द्वारा किये गये कामआदर्श है। नीमच में असंभव को संभव कर दिखाने का जज्‍बा रहा है। मुख्‍यमंत्री डॉ.यादव ने झालावाड-रामपुरा-नीमच सडक को फोरलेन करने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि अगले 4 से 6 माह में एशिया से चीते गांधी सागर अभयारण्य में लाकर छोडे जाएंगे। इससे गांधीसागर में पर्यटन के नये द्वार खुलेंगे।

    मुख्‍यमंत्री डॉ.यादव ने उपस्थि‍तजनों को धनतेरस, दीपोत्‍सव, धनवंतरी जयंती की बधाई देते हुए कहा कि सरकार ने सभी त्‍यौहार शासकीय स्‍तर पर मनाने की शुरूआत की है। दशहरे पर्व पर शस्त्र-पूजन किया गया। प्रदेश में गौवर्धन पूजा भी सरकार द्वारा की जायेगी। मुख्‍यमंत्री को विधायक ओमप्रकाश सखलेचा एवं परिहार की ओर से भगवान श्रीनाथ जी की तस्‍वीर भी स्‍मृति स्‍वरूप भेंट की गई।

    नीमच के मेडिकल कॉलेज में किया छात्र-छात्राओं से संवाद

    मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने धनवंतरी जयंती के अवसर पर नीमच के वीरेन्‍द्र कुमार सखलेचा शासकीय चिकित्‍सा महाविद्यालय में नवप्रवेशी चिकित्‍सा छात्र-छात्राओं और मेडिकल कॉलेज के स्‍टॉफ से संवाद किया। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राज्य सरकार निरंतर देश एवं प्रदेश में चिकित्‍सा शिक्षा को बढावा देने एवं चिकित्‍सा सेवाओं की बेहतरी के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश में 17 मेडिकल कॉलेज थे, आज 3 नये मेडिकल कॉलेजों की सौगात प्रदेश को प्रधानमंत्री मोदी से मिली है। उन्‍होंने कहा कि चिकित्‍सा शिक्षा प्राप्‍त कर मानवता की सेवा का सुअवसर मिल रहा है। चिकित्‍सक सनातन संस्‍कृति में भगवान के रूप में देखे जाते है। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि चिकित्‍सक पीडित मानवता की सेवा कर दीन दुखियों और रोगियों को रोगों से मुक्ति दिलाते है। इसलिए चिकित्‍सक को सनातन संस्‍कृति में सर्वोच्‍च सम्‍मानित माना जाता है। चि‍कित्‍सक ईश्‍वर के रूप में देखे जाते है। मुख्‍यमंत्री ने सभी चिकित्‍सा छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अच्‍छे चिकित्‍सक बनकर यहां से निकले और देश-प्रदेश एवं दुनिया में नाम रोशन करें।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता….

    April 15, 2026

    दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कभी घोर नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्र में हुआ तेज़ी से विकास…..

    April 15, 2026

    कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी, सुकमा की बेटी लावण्या को मिली नई मुस्कान, मुख्यमंत्री ने दिया आशीर्वाद…..

    April 15, 2026

    समाज कल्याण की मजबूत ढाल: जशपुर में 82 हजार से अधिक हितग्राहियों तक पहुंच रही योजनाएं…..

    April 15, 2026

    Uttarakhand News: राष्ट्र निर्माण उत्सव में CM धामी का संदेश: युवाओं को बनना होगा फ्यूचर-रेडी, नौकरी नहीं रोजगार सृजन की सोच अपनाएं…..

    April 15, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार 2026 के आयोजन को लेकर कलेक्टरों को लिखी चिट्ठी, राज्य में जन शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए चलेगा विशेष अभियान…..

    April 15, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता….

    April 15, 2026

    दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कभी घोर नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्र में हुआ तेज़ी से विकास…..

    April 15, 2026

    कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी, सुकमा की बेटी लावण्या को मिली नई मुस्कान, मुख्यमंत्री ने दिया आशीर्वाद…..

    April 15, 2026

    समाज कल्याण की मजबूत ढाल: जशपुर में 82 हजार से अधिक हितग्राहियों तक पहुंच रही योजनाएं…..

    April 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.