Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए लक्ष्यों को समय सीमा में पूर्ण करें:नितेश उपाध्याय
    छत्तीसगढ़

    योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए लक्ष्यों को समय सीमा में पूर्ण करें:नितेश उपाध्याय

    News DeskBy News DeskOctober 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए लक्ष्यों को समय सीमा में पूर्ण करें:नितेश उपाध्याय
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मनेन्द्रगढ़/एमसीबी

    जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ के सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में परियोजना निदेशक नितेश उपाध्याय ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), राष्ट्रीय आजीविका मिशन और मनरेगा के तहत चल रहे कार्यों में प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने जिले में स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास योजना के लक्ष्यों को समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। परियोजना निदेशक ने सभी तकनीकी सहायकों को निर्देशित किया कि प्रगति के अनुसार समय पर जियो टैगिंग करें, ताकि हितग्राहियों को समय पर आवास का आबंटन हो सके तथा कार्य समय सीमा में पूरा किया जा सके। इस योजना में लापरवाही बरतने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

    सभी गांवों में अपशिष्ट संग्रहण एवं पृथक्करण को शत-प्रतिशत प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही स्वच्छाग्राहियों को 15वें वित्त से प्रोत्साहन राशि एवं यूजर चार्ज को बढ़ावा देने के भी निर्देश दिए गए। सीटीयू (क्लस्टर ट्रीटमेंट यूनिट) की नियमित सफाई पर जोर देते हुए गांव के चौक-चौराहों को स्वच्छ रखने की हिदायत दी गई। इसके साथ ही मनरेगा योजना के अंतर्गत लक्षित आंगनबाड़ियों के निर्माण कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए गए, ताकि समय सीमा में स्वीकृत आंगनबाड़ियां पूरी की जा सके। इसके साथ ही एनआरएम (नेचुरल रिसोर्स मैनेजमेंट) के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों में प्रगति लाने पर जोर दिया गया।

    इस दौरान व्यय की स्थिति में सुधार लाने और स्थल चयन पर विशेष ध्यान देने की भी बात कही गई। प्रोजेक्ट उन्नति के तहत समयबद्ध मजदूरी भुगतान की समीक्षा भी की गई। इसके साथ ही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत आजीविका गतिविधियों और लखपति दीदी कार्यक्रम की संकुलवार समीक्षा की गई। परियोजना निदेशक ने ब्लॉक टीम को हर लखपति दीदी के लिए सूक्ष्म ऋण योजना तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही एफपीओ (फार्मर्स प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन) की व्यापार कार्ययोजना और वन धन केंद्र के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए। सरस मेला रायगढ़ के लिए उत्पाद भेजने की भी समीक्षा की गई।

    इस समीक्षा बैठक में जनपद पंचायत खड़गवा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनोद जायसवाल, जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ की मुख्य कार्यपालन अधिकारी वैशाली सिंह, सहायक परियोजना अधिकारी राजेश जैन, डीपीएम एनआरएलएम सिमेंद्र सिंह, मनरेगा के कार्यक्रम अधिकारी सहित समस्त तकनीकी सहायक एवं विकासखंड समन्वयक उपस्थित रहे।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन से छत्तीसगढ़ के पर्यटन को मिलेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    October 13, 2026

    वृक्षों के पातन और लॉगिंग पर आयोजित हुई वर्कशॉप, उन्नत तकनीकों के साथ श्रमिक सुरक्षा पर जोर, वन विकास निगम ने कवर्धा में मैदानी अमले को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण….

    October 13, 2026

    वृक्षों के पातन और लॉगिंग पर आयोजित हुई वर्कशॉप, उन्नत तकनीकों के साथ श्रमिक सुरक्षा पर जोर, वन विकास निगम ने कवर्धा में मैदानी अमले को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण….

    October 13, 2026

    आजादी के बाद पहली बार ग्राम चांगेर में पहुंची विकास की रोशनी, विद्युतीकरण से रोशन हुआ ग्राम चांगेर के 23 घर….

    October 13, 2026

    सड़क सुरक्षा का संदेश लेकर सूरजपुर में दौड़े 800 प्रतिभागी, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल बाइक रैली में हुए शामिल….

    October 13, 2026

    सेवा संकल्प अभियान : बंगोली में जनचौपाल लगाकर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं….

    October 13, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन से छत्तीसगढ़ के पर्यटन को मिलेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    October 13, 2026

    वृक्षों के पातन और लॉगिंग पर आयोजित हुई वर्कशॉप, उन्नत तकनीकों के साथ श्रमिक सुरक्षा पर जोर, वन विकास निगम ने कवर्धा में मैदानी अमले को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण….

    October 13, 2026

    वृक्षों के पातन और लॉगिंग पर आयोजित हुई वर्कशॉप, उन्नत तकनीकों के साथ श्रमिक सुरक्षा पर जोर, वन विकास निगम ने कवर्धा में मैदानी अमले को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण….

    October 13, 2026

    आजादी के बाद पहली बार ग्राम चांगेर में पहुंची विकास की रोशनी, विद्युतीकरण से रोशन हुआ ग्राम चांगेर के 23 घर….

    October 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.