Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»व्यापार»जियो फाइनेंशियल सर्विसेज को ऑनलाइन भुगतान के लिए आरबीआई की मंजूरी, शेयर की कीमत में उछाल
    व्यापार

    जियो फाइनेंशियल सर्विसेज को ऑनलाइन भुगतान के लिए आरबीआई की मंजूरी, शेयर की कीमत में उछाल

    News DeskBy News DeskOctober 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जियो फाइनेंशियल सर्विसेज को ऑनलाइन भुगतान के लिए आरबीआई की मंजूरी, शेयर की कीमत में उछाल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    शेयर बाजार में मंगलवार को निफ्टी में बिकवाली देखने को मिल रही है। हालांकि निवेशक बैंकिंग शेयरों में दिलचस्पी दिखाते नजर आ रहे हैं। बाजार में शेयर आधारित खबरों का प्रवाह भी बढ़ रहा है, जिसके कारण शेयर विशेष में हलचल देखने को मिल रही है। ऑनलाइन पेमेंट एग्रीगेटर के लिए आरबीआई की मंजूरी मिलने के बाद वित्तीय क्षेत्र की दिग्गज कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के शेयर की कीमत में मंगलवार को बढ़ोतरी देखी गई। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के शेयर 2.50 फीसदी की तेजी के साथ 323.90 रुपये पर कारोबार कर रहे थे।

    मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (जेएफएसएल) को ऑनलाइन पेमेंट एग्रीगेटर के तौर पर काम करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मंजूरी मिल गई है। एनबीएफसी ने मंगलवार को एक नियामक फाइलिंग में यह जानकारी दी। कंपनी ने कहा कि प्राधिकरण प्रमाणपत्र 28 अक्टूबर से प्रभावी हो गया है। इसके साथ ही जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की सहायक कंपनी जेपीएसएल अब डिजिटल लेनदेन का प्रबंधन कर सकेगी।

    जेएफएसएल ने एक बयान में कहा, "कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी जियो पेमेंट सॉल्यूशंस लिमिटेड ने 28 अक्टूबर, 2024 को जारी अपने ई-मेल के माध्यम से कंपनी को सूचित किया है कि भारतीय रिजर्व बैंक ने जेपीएसएल को भुगतान और निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007 की धारा 7 के तहत ऑनलाइन भुगतान एग्रीगेटर के रूप में कार्य करने के लिए प्राधिकरण प्रमाणपत्र प्रदान किया है, जो 28 अक्टूबर, 2024 से प्रभावी होगा।" जियो पेमेंट्स बैंक बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण और एक भौतिक डेबिट कार्ड के साथ डिजिटल बचत खाते प्रदान करता है। इसके 1.5 मिलियन से अधिक सक्रिय उपयोगकर्ता हैं।

    ब्लैकरॉक के साथ संयुक्त उद्यम

    जियो फाइनेंशियल सर्विसेज और ब्लैकरॉक इंक ने मंगलवार को दो संयुक्त उद्यम कंपनियों – जियो ब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड और जियो ब्लैकरॉक ट्रस्टी प्राइवेट लिमिटेड के गठन की घोषणा की। यह कदम दोनों कंपनियों को भारत में म्यूचुअल फंड उद्योग में प्रवेश करने की मंजूरी मिलने के बाद उठाया गया।

    जियो फाइनेंशियल ने दोनों कंपनियों में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए 82.9 करोड़ रुपये का निवेश किया है, जिसमें जियो ब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट के लिए 82.5 करोड़ रुपये और जियो ब्लैकरॉक ट्रस्टी के लिए 40 लाख रुपये शामिल हैं।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगे पर्यावरण बचाएं

    July 2, 2025

    बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 24, 2025

    बड़ी कंपनियों का नया खेला

    June 24, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 19, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 18, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 17, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Chardham Yatra: सरकार ने जारी की एसओपी, यात्रा पंजीकरण से दर्शन के लिए मिलेगा टोकन, बन बातों का रखेंं ध्यान

    April 20, 2026

    एक्टर गोविंदा पहुंचे देहरादून: एयरपोर्ट पहुंचते ही प्रशंसकों ने घेरा, नहीं किया निराश, साथ में ली सेल्फी

    April 20, 2026

    Uttarakhand News- सूर्य देवभूमि चैलेंज: पंच केदार मार्ग पर ट्रैकर्स का अद्भुत साहस, CM धामी ने विजेताओं को किया सम्मानित….

    April 20, 2026

    Uttarakhand News: अक्षय तृतीया पर खुले गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट, वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शुरू हुई चारधाम यात्रा 2026

    April 20, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.