Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»विदेश»जिनपिंग को झटका, इस देश ने बीआरआई में शामिल होने से किया इंकार 
    विदेश

    जिनपिंग को झटका, इस देश ने बीआरआई में शामिल होने से किया इंकार 

    News DeskBy News DeskOctober 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जिनपिंग को झटका, इस देश ने बीआरआई में शामिल होने से किया इंकार 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारत के बाद बिक्स समूह में शामिल दूसरा देश 

    ब्रासीलिया । चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के ड्रीम प्रॉजेक्ट, बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (बीआरआई), को एक और बड़ा झटका लगा है। ब्राजील ने साफ कर दिया है कि वे इस महत्वाकांक्षी योजना का हिस्सा नहीं बनेगा। इसके पहले, चीन ने योजना बनाई थी कि नवंबर में जिनपिंग की ब्राजील यात्रा के दौरान बीआरआई के विस्तार पर जोर दिया जाएगा।दरअसल अमेरिका ने ब्राजील को आगाह किया था कि वह बीआरआई के संभावित खतरों की समीक्षा करे, जिसे अक्सर चीन के कर्ज के जाल के रूप में देखा जाता है। इस चेतावनी के बाद ब्राजील की सरकार ने बीआरआई में शामिल न होने का निर्णय लिया। ब्राजील के राष्ट्रपति के अंतरराष्ट्रीय मामलों के विशेष सलाहकार सेल्‍सो अमोरिम ने कहा, “हम बीआरआई को आगे बढ़ाने पर हस्ताक्षर नहीं करने वाले है। हमारा उद्देश्य है कि हम चीनी निवेशकों के साथ सहयोग करें, लेकिन बिना बीआरआई के आधिकारिक तौर पर शामिल हुए।”

    ब्राजील का दृष्टिकोण
    अमोरिम ने स्पष्ट किया कि ब्राजील चीनी आधारभूत ढांचे और व्यापार परियोजनाओं को बीमा पॉलिसी के रूप में नहीं लेना चाहता। उन्होंने कहा, हम कुछ फ्रेमवर्क को ब्राजील के आधारभूत ढांचा प्रोजेक्ट से जोड़ना चाहते हैं, लेकिन इसके लिए हमें बीआरआई पर साइन नहीं करना पड़ेगा। ब्राजील का यह फैसला चीनी योजना के खिलाफ है, जो कि नवंबर में शी जिनपिंग की यात्रा के दौरान बीआरआई के विस्तार की आशा कर रहा था।
    ब्राजील के राजनयिकों ने सलाह दी थी कि अमेरिका के चुनावों के परिणाम आने तक बीआरआई में शामिल होने की घोषणा टाल दें। यदि पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप फिर से राष्ट्रपति बनते हैं, तब ब्राजील का बीआरआई में शामिल होना अल्पकालिक लाभ दे सकता है, लेकिन इसके दीर्घकालिक परिणाम अमेरिकी संबंधों पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। इस निर्णय से यह स्पष्ट होता है कि ब्राजील और भारत जैसे देशों की रणनीतिक प्राथमिकताएं अमेरिका के साथ उनके संबंधों को अधिक महत्व देती हैं।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    बाल मधुमेह और बच्चों का स्वस्थ भविष्य – जिले के अधिकारियों व कर्मचारियों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम

    April 18, 2026

    Uttarakhand News: उत्तराखंड का डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन: AI और साइबर सुरक्षा पर फोकस, देहरादून मीट में CERT का शुभारंभ…..

    April 17, 2026

    Uttarakhand News- उत्तराखंड के इंफ्रास्ट्रक्चर का रोडमैप तैयार: CM धामी ने 5 वर्षीय मास्टर प्लान पुस्तिका का किया विमोचन….

    April 17, 2026

    Uttarakhand News: सीएम धामी ने मौके पर जांची हेल्पलाइन शिकायत, लापरवाही पर जताई नाराजगी; समन्वय से काम पूरा करने के निर्देश……

    April 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.