Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»पीएम मोदी ने मनाई मप्र की ‘धनतेरस’, नीमच-मंदसौर और सिवनी मेडिकल कॉलेज का वर्चुअली किया लोकार्पण
    मध्यप्रदेश

    पीएम मोदी ने मनाई मप्र की ‘धनतेरस’, नीमच-मंदसौर और सिवनी मेडिकल कॉलेज का वर्चुअली किया लोकार्पण

    News DeskBy News DeskOctober 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पीएम मोदी ने मनाई मप्र की ‘धनतेरस’, नीमच-मंदसौर और सिवनी मेडिकल कॉलेज का वर्चुअली किया लोकार्पण
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मंदसौर ।  प्रदेश की धनतेरस अलग अंदाज में मनने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली रूप से जुड़कर राज्य में तीन नए मेडिकल कॉलेज लोकार्पित कर दिए हैं। प्रदेश के 81 लाख किसानों के खातों में 1624 करोड़ रुपये अंतरित किए जाएंगे। नीमच में आयोजित कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव पहुंच चुके हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि चिकित्सा के क्षेत्र में मध्य प्रदेश की नई पहचान बन रही है। प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को नीमच, मंदसौर और सिवनी में चिकित्सा महाविद्यालयों का वर्चुअल लोकार्पण कर रहे हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री प्रदेश के 81 लाख किसानों के खातों में 1624 करोड़ रुपये अंतरित करेंगे और 512 आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति-पत्र वितरण भी करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस गति से प्रदेश के जिलों में चिकित्सा महाविद्यालय प्रारंभ किए जा रहे हैं, शीघ्र ही हर जिले में चिकित्सा महाविद्यालय होगा। मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश में चिकित्सा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आगामी दो वर्ष में लगभग 25 हजार पदों को भरने की कार्य-योजना है। प्रदेश में मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए 200-250 एकड़ के क्षेत्र में मेडिकल पार्क विकसित होंगे, जिससे विभिन्न सुपर स्पेशिएलिटी सेवाएं आमजन को एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेंगी। प्रदेश के कुल 346 सामुदायिक केन्द्रों को एफ.आर. यू. में उन्नत करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किए जाने की कार्य योजना तैयार की गई है। प्रदेश में सिकल सेल एनीमिया की रोकथाम एवं बचाव के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। समस्त जनजातीय बहुल जिलों में सिकल सेल एनीमिया की जांच की जा रही है।

    एमबीबीएस की सीटें बढ़कर 2,425 होंगी

    बता दें नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) ने तीनों मेडिकल कॉलेज में 50-50 सीटों की मंजूरी दे दी है। इससे प्रदेश में सरकारी एमबीबीएस की सीटों की संख्या बढ़कर 2,425 हो जाएगी। साथ ही, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस अवसर पर मंदसौर में आयोजित नव आयुर्वेद दिवस कार्यक्रम में भी शामिल होंगे, जहां वे नए आयुर्वेद चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि अलग-अलग जिलों में अस्पतालों के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण भी इस अवसर पर किया जाएगा। अलग-अलग जिलों से जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में जुड़ेंगे।

    भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाएगी सरकार 

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस विशेष अवसर पर धार जिले में बड़े पैमाने पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जनजातीय समाज की संस्कृति और योगदान को सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री यादव ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनजातीय समुदाय के गौरवशाली इतिहास को जन-जन तक पहुंचाना है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    Uttarakhand News: चारधाम यात्रा 2026- CM धामी ने बसों को दिखाई हरी झंडी, बोले—हर श्रद्धालु को सुरक्षा, सम्मान और सुगम यात्रा हमारा लक्ष्य…

    April 18, 2026

    Char Dham Yatra 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं, कहा- यात्रा सुगम व सफल हो….

    April 18, 2026

    देवखोल में अवैध कोयला खनन पर बड़ी कार्रवाई, 6 टन से अधिक कोयला जब्त, संयुक्त टीम की ताबड़तोड़ छापेमारी, सुरंगों में घुसकर कार्रवाई, उपकरण भी बरामद, प्रशासन ने बढ़ाई सख्ती…..

    April 18, 2026

    प्रदेश के विकास में बंगाली समाज की अहम भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    April 18, 2026

    यह सम्मान निरंतर सुधार की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का परिणाम: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल…

    April 18, 2026

    वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री देवांगन 102 लाख रूपए की राशि के विभिन्न निर्माण कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन….

    April 18, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: चारधाम यात्रा 2026- CM धामी ने बसों को दिखाई हरी झंडी, बोले—हर श्रद्धालु को सुरक्षा, सम्मान और सुगम यात्रा हमारा लक्ष्य…

    April 18, 2026

    Char Dham Yatra 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं, कहा- यात्रा सुगम व सफल हो….

    April 18, 2026

    देवखोल में अवैध कोयला खनन पर बड़ी कार्रवाई, 6 टन से अधिक कोयला जब्त, संयुक्त टीम की ताबड़तोड़ छापेमारी, सुरंगों में घुसकर कार्रवाई, उपकरण भी बरामद, प्रशासन ने बढ़ाई सख्ती…..

    April 18, 2026

    प्रदेश के विकास में बंगाली समाज की अहम भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    April 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.