Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»विदेश»आयरन डोम से भी मजबूत ‘कवच’ विकसित कर रहा है इजरायल, ढेर सारा पैसा लगा रहा है; जानें इसकी खासियत…
    विदेश

    आयरन डोम से भी मजबूत ‘कवच’ विकसित कर रहा है इजरायल, ढेर सारा पैसा लगा रहा है; जानें इसकी खासियत…

    News DeskBy News DeskOctober 29, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आयरन डोम से भी मजबूत ‘कवच’ विकसित कर रहा है इजरायल, ढेर सारा पैसा लगा रहा है; जानें इसकी खासियत…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इजरायल अपनी हवाई सुरक्षा प्रणाली को और भी ज्यादा मजबूत करने की कोशिश में लगा हुआ है।

    हाल ही में इजरायली रक्षामंत्री ने कहा कि सरकार ने ‘आयरन बीम’ नामक लेजर सुरक्षा प्रणाली को जल्द से जल्द उपयोग में लाने के लिए अतिरिक्त 535 मिलियन डॉलर दिए हैं।

    इजरायली रक्षा मंत्रालय के अनुसार आयरन बीम प्रणाली रॉकेट्स, मिसाइल्स और छोटे-छोटे प्रोजेक्टाइल को इंटरसेप्ट करके खत्म करने में सक्षम होगी।

    7 अक्टूबर को हुए हमले के बाद इजरायल के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले आयरन डोम को भी हमास के आतंकियों ने धता बता दिया था।

    इस युद्ध मे कई बार ऐसा हुआ है कि आतंकियों ने इजरायली सुरक्षा कवच को भेद दिया हो। यहां तक की इजरायली पीएम नेतन्याहू के घर तक हिजबुल्लाह का ड्रोन पहुंच गया था।

    एएफपी ने इजरायली रक्षामंत्री के हवाले से बताया कि इजरायल के रक्षामंत्रालय ने अपनी सुरक्षा को और अच्छा करने के लिए लेजर इंटरसेप्शन सिस्टम आयरन बीम की खरीद को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाने के लिए करीब 535 मिलियन डॉलर का समझौता किया है।

    उन्होंने बताया कि इस प्रणाली को अपनाने का सबसे बड़ा उद्देश्य ड्रोन और अन्य प्रोजेक्टाइल को रोकने में आयरन डोम की कार्यक्षमता में सुधार लाना है।

    क्योंकि हमास, हिजबुल्लाह और हूती विद्रोही जैसे इजरायल के दुश्मन देश लगातार हमला करके आयरन डोम को कमजोर करते हैं।

    हम उस कमजोरी को भी खत्म कर देना चाहते हैं। आयरन बीम इजरायली हवाई सीमा को और भी ज्यादा सुरक्षित बनाएगा।

    आयरन डोम रहा था फेल

    7 अक्टूबर को शुरू हुए युद्ध के बाद इजरायली सुरक्षा की पोल दुनियाभर के सामने खुल गई थी।

    पूरे युद्ध के दौरान हिजबुल्लाह और हमास द्वारा छोड़े गए रॉकेट और मिसाइलों ने आयरन डोम की क्षमता को सबसे सामने उजागर कर दिया था।

    इन हमलों में न केवल इजरायली सैनिक शहीद हुए बल्कि आम नागरिक भी मारे गए। अपनी उसी कमी को पूरा करने के लिए इजरायल इस प्रणाली को जल्द से जल्द अपनाना चाहता है।

    कौन बना रहा है इजरायल का सुरक्षा कवच

    इजरायली रक्षा मंत्रालय के अनुसार इस सुरक्षा कवच को बनाने की जिम्मेदारी कई रक्षा कंपनियों ने साथ मिलकर उठा रखी है। इजरायली रक्षा मंत्रालय इसके लिए राफेल और एल्बिट के साथ काम कर रहा है।

    राफेल एक एडवांस्ड डिफेंस सिस्ट्म्स इजरायल की एक इकाई है, जिसका काम सुरक्षा के क्षेत्र में अनुसंधान करना है। वहीं एल्बिट एक रक्षा कंपनी है।

    एल्बिट ने अलग से एक बयान जारी कर बताया कि सरकार ने उसे विशेष रूप से आयरन बीम विकसित करने के लिए लगभग 200 मिलियन डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट दिया है।

    युद्ध में फंसे इजरायल को अमेरिका से आर्थिक रहायता मिल रही है। सितंबर के अंत में ही इजरायल ने घोषणा की थी कि उसे अमेरिकी सरकार की तरफ से 8.7 बिलियन डॉलर का सैन्य सहायता पैकेज मिला है।

    यह पैकेज इजरायल को ऐसे समय में दिया गया था जबकि वह गाजा और लेबनान पर हमले रोकने के अमेरिकी सुझाव को बार-बार नजरअंदाज कर रहा था।

    कब तक इजरायल की सुरक्षा करने लगेगा आयरन बीम

    इजरायली रक्षा मंत्रालय के महानिदेशक इयाल जमीर ने कहा कि हमें नए सुरक्षाकवच की जरूरत है।

    हम जल्द से जल्द इसे अपने देश की सुरक्षा में तैनात करना चाहते हैं। लेकिन इसे पूरी तरह से तैयार होने और टेस्ट होने में समय लगेगा। हमें उम्मीद है कि एक साल के अंदर यह प्रणाली हमारे सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने लगेगी।

    वर्तमान में भी इजरायल के पास एक वैश्विक स्तर की सुरक्षा प्रणाली है, जिसने 1 अक्टूबर को ईरान द्वारा किए गए हमले में करीब 200 मिसाइलों को अकेले ही रोककर अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया था।

    आयरन डोम लगातार गाजा और लेबनान से दागे गए रॉकेटों और मिसाइलों से इजरायल की रक्षा करता है। लेकिन लगातार उपयोग होने के कारण आतंकियों ने हमले करने के तरीके में भी बदलाव किया है।

    इस कारण इजरायल को एक नए सुरक्षा प्रणाली को बनाना आवश्यक हो गया। इससे इतर बैलिस्टिक मिसाइलों को रोकने के लिए भी इजरायल के पास डेविड्स स्लिंग और एरो मिसाइल जैसी इजरायली-अमेरिकी सुरक्षा प्रणालियां हैं, जो अमेरिकी खर्च पर बनाई गई हैं लेकिन इजरायल के बेड़े में शामिल हैं।

    The post आयरन डोम से भी मजबूत ‘कवच’ विकसित कर रहा है इजरायल, ढेर सारा पैसा लगा रहा है; जानें इसकी खासियत… appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति की बैठक: कुल 10 प्रकरणों पर की गई समीक्षा एवं सुनवाई, 04 प्रकरणों में आदेश जारी करने के दिए गए निर्देश….

    February 26, 2026

    छत्तीसगढ़ का बजट राज्य के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम….

    February 26, 2026

    उज्ज्वला योजना 3.0 से कबीरधाम में 1339 परिवारों को मिली धुआँ-मुक्त रसोई…

    February 26, 2026

    छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा स्थानीय निकायों के आम/ उप चुनावों की तैयारी प्रारंभ….

    February 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.