Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»विदेश»इजरायल ने लेबनान के कई शहरों को कब्रगाह में तब्दील किया, गाजा जैसी स्थिति; तबाही के दृश्य देखें…
    विदेश

    इजरायल ने लेबनान के कई शहरों को कब्रगाह में तब्दील किया, गाजा जैसी स्थिति; तबाही के दृश्य देखें…

    News DeskBy News DeskOctober 29, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    इजरायल ने लेबनान के कई शहरों को कब्रगाह में तब्दील किया, गाजा जैसी स्थिति; तबाही के दृश्य देखें…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इजरायली सेना ने जिस तरह गाजा को कब्रगाह बनाया, अब वह यह सब लेबनान में कर रहा है।

    सितंबर महीने से हिजबुल्लाह के खिलाफ युद्ध का बिगुल फूंक चुकी इजरायली सेना लेबनान में जमीनी हमला कर रही है।

    सीमावर्ती इलाकों में इजरायली सेना हवाई हमलों के साथ जमीन पर भी कहर बरपा रही है।

    इजरायली सैन्य अभियान में लेबनान के कई शहरों में भारी विनाश हो रहा है। तबाही के मंजर अब सामने आ रहे हैं। अमेरिकी कंपनी प्लैनेट लैब्स इंक ने लेबनान के इन इलाकों की सैटेलाइट तस्वीरें जारी की।

    तस्वीरों में तबाही का मंजर साफ देखा जा सकता है।

    कई स्थानों पर गहरे और विशाल गड्ढे साफ देखे जा सकते हैं। बमबारी के कारण लेबनान वासियों को अपने घर खाली करने पड़ रहे हैं, ये वे कस्बे हैं जो कम से कम दो शताब्दियों से यहां बसे हुए थे।

    ऊपर दिख रही तस्वीरों में आप तबाही को साफ-साफ देख सकते हैं। बांयी तरफ की तस्वीर हमले शुरू होने के बाद की है।

    इजराइली हमलों से दहल रहे लेबनान के शहरों में से एक मीस अल-जबल के मेयर अब्दुलमोनम चौकीर ने कहा, “यहां सैकड़ों साल पुराने खूबसूरत पुराने घर अब खंडहर हो चुके हैं। शहर पर हजारों तोपों के गोले गिरे हैं, सैकड़ों हवाई हमले हुए हैं।”

    ये तस्वीरें दक्षिणपूर्वी लेबनान के कफ़रकेला, मीस अल-जबल और संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों द्वारा उपयोग किए जाने वाले बेस के पश्चिम में लब्बौनेह के हैं।

    सैटेलाइट तस्वीर जारी करने वाला प्लैनेट लैब्स इंक एक अमेरिकी कंपनी है, जो पृथ्वी की तस्वीरें लेती है और उससे जुड़े डेटा और जानकारी प्रदान करती है। इसका मकसद पृथ्वी पर होने वाले बदलावों की निगरानी करना है।

    लेबनान का गाजा जैसा हाल

    सीमा पार से गोलीबारी के लगभग एक साल बाद इजराइल ने पिछले महीने दक्षिणी लेबनान पर अपने हमले तेज कर दिए हैं। इज़रायली सैनिकों ने लेबनान की पहाड़ी सीमा पर ज़मीनी घुसपैठ की है और कुछ कस्बों के अंदर हिज़्बुल्लाह लड़ाकों के साथ भारी झड़पें कर रहे हैं।

    हिजबुल्लाह लड़ाकों के साथ सीधी लड़ाई में इजरायल को भी नुकसान हो रहा है। अब तक उसके 33 सैनिक मारे जा चुके हैं। लेबनान की आपदा प्रबंधन टीम का कहना है कि 14 सीमावर्ती कस्बों पर इज़रायली सेना पिछले साल से कुल 3809 हमले कर चुकी है।

    लेबनान में विनाश लीला पर इजरायल

    इज़रायल की सेना ने लेबनान में इतनी विनाश लीला पर तत्काल कोई टिप्पणी जारी नहीं की, लेकिन इज़रायल के सैन्य प्रवक्ता डेनियल हगारी ने 24 अक्टूबर को कहा था कि इज़रायल ने दक्षिण लेबनान में 3200 से अधिक ठिकानों पर हमला किया है।

    सेना का कहना है कि वह दक्षिणी लेबनान के शहरों पर हमला कर रही है, क्योंकि हिजबुल्लाह ने गांवों को युद्ध क्षेत्रों में बदल दिया है।

    वहां हथियार, विस्फोटक और वाहन छिपा दिए हैं। वहीं, हिज़्बुल्लाह इजरायल के इन दावों को लगातार नकार रहा है। कस्बों में रहने वाले भी इजरायल के दावों से इत्तेफाक नहीं रखते।

    जमीनी लड़ाई में कौन किस पर भारी

    लेबनान में इज़रायल के सैन्य अभियानों से परिचित एक सूत्र ने बताया कि हमारे सैनिक व्यवस्थित और रणनीति के साथ आगे बढ़ रहे हैं और हमला कर रहे है। शख्स ने शहरों पर व्यवस्थित रूप से हमला कर रहे थे।

    2006 के लेबनान युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि इजरायली सेना ने पिछले युद्ध से सबक लिया है। हालांकि, दक्षिणी लेबनान की घाटियों में जमीनी हमले के दौरान इजरायली सैनिक हिजबुल्लाह के हमलों का शिकार भी हो रहे हैं।

    हिज़्बुल्लाह लड़ाके पहाड़ी की चोटियों पर छिपकर इजरायली सैनिकों पर घात लगाकर हमला कर रहे हैं। हिजबुल्लाह दावा कर रहा है कि कई मोर्चों पर उसने इजरायली सेना को इलाकों से खदेड़ा भी है।

    The post इजरायल ने लेबनान के कई शहरों को कब्रगाह में तब्दील किया, गाजा जैसी स्थिति; तबाही के दृश्य देखें… appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Char Dham Yatra: विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा के लिए देवभूमि पूरी तरह तैयार, पंजीकरण शुरू; आज CM करेंगे ये काम

    April 18, 2026

    सीएम धामी हुए नाराज: अफसरों ने जबरन बंद कीं 22 हजार शिकायतें, आंकड़ा देख हुए गुस्सा; अफसरों को दी ये चेतावनी

    April 18, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारी शक्ति वंदन अधिनियम के सम्बन्ध में राष्ट्र के नाम प्रसारित संबोधन का श्रवण किया……

    April 18, 2026

    मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन….

    April 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.