Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»विदेश»सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष से भेजी दिवाली की शुभकामनाएं, बाइडेन भारतीय-अमेरिकियों को संबोधित करेंगे…
    विदेश

    सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष से भेजी दिवाली की शुभकामनाएं, बाइडेन भारतीय-अमेरिकियों को संबोधित करेंगे…

    News DeskBy News DeskOctober 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष से भेजी दिवाली की शुभकामनाएं, बाइडेन भारतीय-अमेरिकियों को संबोधित करेंगे…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन सोमवार शाम को ‘व्हाइट हाउस’ में देशभर से बड़ी संख्या में आए भारतीय अमेरिकियों के साथ दिवाली मनाएंगे।

    राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास और कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ की ओर से कहा गया है, ‘पिछले वर्षों की परंपरा को जारी रखते हुए राष्ट्रपति अपने भाषण से पहले ब्लू रूम में दीया जलाएंगे।’

    खास बात है कि यह ऐसे समय पर हो रहा है जब एक ताजा सर्वे में संकेत मिले हैं कि भारतीय-अमेरिकी नागरिकों का डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रति झुकाव कम होता दिख रहा है।

    बाइडेन भारतीय अमेरिकियों की एक सभा के समक्ष भाषण देंगे जिनके लिए वह एक स्वागत समारोह की मेजबानी कर रहे हैं।

    यह व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति बाइडेन का आखिरी दिवाली समारोह होगा क्योंकि वह राष्ट्रपति पद का चुनाव नहीं लड़ रहे हैं।

    व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘राष्ट्रपति के भाषण में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ‘नासा’ की प्रतिष्ठित अंतरिक्ष यात्री और नौसेना की सेवानिवृत्त कैप्टन सुनीता ‘सुनी’ विलियम्स का एक वीडियो संदेश होगा। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से एक अभिवादन वीडियो रिकॉर्ड किया, जहां उन्होंने सितंबर में कमांडर के रूप में पदभार संभाला था।’

    बयान में कहा गया है, ‘सुनी हिंदू धर्म को मानने वाली हैं और उन्होंने पहले भी आईएसएस से दुनिया भर के लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं भेजी हैं।

    वह अपनी विरासत का जश्न मनाने के लिए अपने साथ कई भारतीय/हिंदू सांस्कृतिक वस्तुओं और प्रतीक के साथ आईएसएस में हैं जिनमें समोसा से लेकर उपनिषद और भगवद गीता की प्रति शामिल हैं।’

    सर्वे में क्या

    अनुसंधान एवं विश्लेषण कंपनी ‘यूगॉव’ के सहयोग से ‘कार्नेगी एंडोवमेंट फॉर इंटरनेशनल पीस’ द्वारा आयोजित ‘‘2024 इंडियन-अमेरिकन एटीट्यूड्स’’ नामक एक नए सर्वेक्षण में दावा किया गया है कि भारतीय-अमेरिकियों का झुकाव अब भी डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर दिख रहा है लेकिन रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवारों और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन में मामूली वृद्धि भी देखी जा रही है।

    यह विश्लेषण 18 सितंबर से 15 अक्टूबर के बीच 714 भारतीय-अमेरिकी नागरिकों के बीच किए गए राष्ट्रीय स्तर के ऑनलाइन सर्वेक्षण पर आधारित है। सर्वेक्षण के अनुसार, पंजीकृत भारतीय-अमेरिकी मतदाता उत्तरदाताओं में से 61 प्रतिशत हैरिस को वोट देने की योजना बना रहे हैं जबकि 32 प्रतिशत ट्रंप को वोट देने का इरादा रखते हैं।

    इसमें कहा गया है कि 2020 के बाद से ट्रंप को वोट देने के इच्छुक उत्तरदाताओं की हिस्सेदारी में मामूली वृद्धि देखी गई है।

    दूसरी ओर, 67 प्रतिशत भारतीय-अमेरिकी महिलाएं हैरिस को वोट देने की योजना बना रही हैं जबकि 53 प्रतिशत पुरुषों का कहना है कि वे हैरिस को वोट देने की योजना बना रहे हैं। अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों की आबादी 52 लाख से अधिक है। भारतीय-अमेरिकी समुदाय अब अमेरिका में दूसरा सबसे बड़ा आप्रवासी समूह है।

    The post सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष से भेजी दिवाली की शुभकामनाएं, बाइडेन भारतीय-अमेरिकियों को संबोधित करेंगे… appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Char Dham Yatra: विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा के लिए देवभूमि पूरी तरह तैयार, पंजीकरण शुरू; आज CM करेंगे ये काम

    April 18, 2026

    सीएम धामी हुए नाराज: अफसरों ने जबरन बंद कीं 22 हजार शिकायतें, आंकड़ा देख हुए गुस्सा; अफसरों को दी ये चेतावनी

    April 18, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारी शक्ति वंदन अधिनियम के सम्बन्ध में राष्ट्र के नाम प्रसारित संबोधन का श्रवण किया……

    April 18, 2026

    मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन….

    April 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.