Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»धर्म»त्रिपुष्कर योग में धनतेरस, लक्ष्मी-कुबेर पूजा से बनेंगे धनवान! देखें मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल
    धर्म

    त्रिपुष्कर योग में धनतेरस, लक्ष्मी-कुबेर पूजा से बनेंगे धनवान! देखें मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल

    News DeskBy News DeskOctober 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    त्रिपुष्कर योग में धनतेरस, लक्ष्मी-कुबेर पूजा से बनेंगे धनवान! देखें मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इस बार त्रिपुष्कर योग में धनतेरस है. उस दिन धन्वंतरि जयंती, भौम प्रदोष और मंगलवार व्रत भी है. इस दिन कार्तिक कृष्ण द्वादशी तिथि, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, इन्द्र योग, तैतिल करण, उत्तर का दिशाशूल और कन्या राशि में चंद्रमा है. धनतेरस के लिए त्रयोदशी तिथि सुबह 10:31 बजे से शुरू होगी. धनतेरस की पूजा प्रदोष काल में की जाएगी, जिसका मुहूर्त मंगलवार को प्राप्त हो रहा है. धनतेरस पर लक्ष्मी, कुबेर और धन्वंतरि की पूजा का मुहूर्त शाम 6:31 बजे से शुरू है. धनतेरस की शाम पूजा करने से धन, सं​पत्ति, सुख, समृद्धि में बढ़ोत्तरी होती है. धनतेरस पर लोग शुभता के लिए सोना, चांदी, झाड़ू, धनिया, नमक आदि खरीदते हैं. लोक मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से घर की बरकत होती है. धनतेरस पर सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त सुबह 10:31 बजे से है. इसके बाद से आप पूरे दिन खरीदारी कर सकते हैं. धनतेरस के दिन त्रिपुष्कर योग बना है, जिसमें किए गए शुभ कार्यों के तीन गुना फल प्राप्त होते हैं.

    धनतेरस के दिन धन्वंतरि जयंती मनाते हैं. शाम के समय में देवताओं के वैद्य धन्वंतरि की पूजा करते हैं. इनकी उत्पत्ति सागर मंथन के समय हुई थी. ये हाथ में कलश लेकर प्रकट हुए थे. धनतेरस पर धन्वंतरि की पूजा करने से व्यक्ति निरोगी रहता है, उसे कोई रोग नहीं होता है. धनतेरस को धनत्रयोदशी के नाम से भी जानते हैं. धनतेरस को भौम प्रदोष व्रत भी है क्योंकि त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखते हैं. इसमें शिव जी की पूजा शाम के समय करते हैं. भौम प्रदोष पूजा का मुहूर्त शाम 5:38 बजे से है. प्रदोष व्रत और पूजा से कष्ट मिटते हैं और शिव कृपा से मनोकामनाएं पूरी होती हैं

    धनतेरस पर मंगलवार व्रत भी है, जो वीर हनुमान जी के लिए स​मर्पित है. हनुमान जी की पूजा करने से कुंडली का मंगल दोष दूर होता है. मंगल के शुभ प्रभाव के लिए आपको मंगलवार व्रत के साथ हनुमान जी की पूजा करनी होगी. मंगल के बीज मंत्र का जाप कर सकते हैं. पंचांग से जानते हैं धनतेरस के मुहूर्त, शुभ योग, सूर्योदय, चंद्रोदय, दिशाशूल, राहुकाल आदि.

    आज का पंचांग, 29 अक्टूबर 2024
    आज की तिथि- द्वादशी – 10:31 ए एम तक, उसके बाद त्रयोदशी
    आज का नक्षत्र- उत्तराफाल्गुनी – 06:34 पी एम तक, फिर हस्त
    आज का करण- तैतिल – 10:31 ए एम तक, गर – 11:53 पी एम तक, उसके बाद वणिज
    आज का योग- इन्द्र – 07:48 ए एम तक,​ फिर वैधृति
    आज का पक्ष- कृष्ण
    आज का दिन- मंगलवार
    चंद्र राशि- कन्या

    सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
    सूर्योदय- 06:31 ए एम
    सूर्यास्त- 05:38 पी एम
    चन्द्रोदय- 04:27 ए एम, 30 अक्टूबर
    चन्द्रास्त- 03:57 पी एम

    धनतेरस 2024 शुभ मुहूर्त और योग
    धनतेरस पूजा मुहूर्त: शाम 6:31 बजे से रात 8:13 बजे तक
    धनतेरस पर सोना खरीदने का मुहूर्त: सुबह 10:31 बजे से 30 अक्टूबर को सुबह 6:32 बजे तक
    त्रिपुष्कर योग: सुबह 06:31 बजे से सुबह 10:31 बजे तक
    ब्रह्म मुहूर्त: 04:48 ए एम से 05:40 ए एम
    अभिजीत मुहूर्त: 11:42 ए एम से 12:27 पी एम

    भौम प्रदोष 2024 पूजा मुहूर्त
    शाम 5:38 बजे से रात 8:13 बजे तक

    अशुभ समय
    राहुकाल- 02:51 पी एम से 04:15 पी एम
    गुलिक काल- 12:05 पी एम से 01:28 पी एम
    दिशाशूल- उत्तर

    रुद्राभिषेक के लिए शिववास
    नन्दी पर – 10:31 ए एम तक, फिर उसके बाद भोजन में.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    आज का राशिफल 2 जुलाई 2025

    July 2, 2025

    आज का राशिफल 1 जुलाई 2025

    July 1, 2025

    आज का राशिफल 28 जून 2025

    June 28, 2025

    आज का राशिफल 25 जून 2025

    June 25, 2025

    आज का राशिफल 24 जून 2025

    June 24, 2025

    आज का राशिफल 23 जून 2025

    June 23, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Char Dham Yatra: विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा के लिए देवभूमि पूरी तरह तैयार, पंजीकरण शुरू; आज CM करेंगे ये काम

    April 18, 2026

    सीएम धामी हुए नाराज: अफसरों ने जबरन बंद कीं 22 हजार शिकायतें, आंकड़ा देख हुए गुस्सा; अफसरों को दी ये चेतावनी

    April 18, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारी शक्ति वंदन अधिनियम के सम्बन्ध में राष्ट्र के नाम प्रसारित संबोधन का श्रवण किया……

    April 18, 2026

    मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन….

    April 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.