Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»एनआईटी रायपुर में कोडउत्सव 8.0 का हुआ आयोजन, एफआरसीसी मुंबई बनी विजेता
    छत्तीसगढ़

    एनआईटी रायपुर में कोडउत्सव 8.0 का हुआ आयोजन, एफआरसीसी मुंबई बनी विजेता

    News DeskBy News DeskOctober 28, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    एनआईटी रायपुर में कोडउत्सव 8.0 का हुआ आयोजन, एफआरसीसी मुंबई बनी विजेता
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर

    राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर के कोडिंग क्लब ,ट्यूरिंग क्लब आॅफ प्रोग्रामर्स (टीसीपी) ने अपने वार्षिक फ्लैगशिप इवेंट, कोडउत्सव 8.0 का दो दिवसीय  आयोजन 26 व 27 अक्टूबर को किया। दो दिनों तक चलने वाला 28 घंटे का एक राष्ट्रीय हैकाथॉन रहा। 26 अक्टूबर को उदघाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सेल के जितेंद्र प्रताप सिंह चौहान और एन आई टी रायपुर के निदेशक डॉ. एन.वी. रमना राव उपस्थित रहे। करियर और डेवलपमेंट सेल (सीडीसी) के प्रमुख डॉ. समीर बाजपेई और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) विभाग के प्रमुख डॉ. संजय कुमार भी इस आयोजन में उपस्थित थे। इस कार्यक्रम को टीसीपी क्लब के प्रोफेसर इंचार्ज डॉ. पवन कुमार मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित किया गया ।

    डॉ. राव ने हार्ड और सॉफ्ट स्किल्स दोनों के विकास के साथ ही समस्याओं को हल करने, सृजन करने और सहयोग करने की क्षमता पर भी जोर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चौहान ने देश के बदलते तकनीकी, सामाजिक और आर्थिक परिदृश्य के बारे में बताया; किस तरह भारत आईटी और विनिर्माण की शक्ति बन रहा है । मुख्य अतिथि, निदेशक महोदय और हैकाथॉन के जजों को स्मृति चिन्ह भेंट करने के बाद, एन आई टी सिक्किम के डॉ. संग्राम रे, एमएनआईटी भोपाल के डॉ. राहुल चौरसिया और मणिपाल यूनिवर्सिटी, जयपुर के डॉ. ऋषव दुबे द्वारा रिबन काटने के साथ हैकाथॉन को औपचारिक रूप से उद्घाटित किया गया। "कोड, इनोवेट, सेलिब्रेट" के उद्देश्य और इस वर्ष की रेट्रो पिक्सेल आर्ट थीम से प्रेरित होकर इस वर्ष इस प्रतियोगिता में 550 टीमों के लगभग 2000 से ज्यादा प्रतिभागियों ने अप्लाई किया था जिसमें से 40 टीमों के 150 से ज्यादा प्रतिभागियों का चयन इस प्रतियोगिता के लिए हुआ । इन कुल 40 टीमों में से 20 एनआईटी रायपुर से और शेष 20 भारत के विभिन्न कॉलेजों से रही। इस प्रतियोगिता के विजेताओं को लगभग 1.60 लाख के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

    टीमों को विशिष्ट प्रॉब्लम स्टेटमेंट के अनुसार 6 श्रेणियों में विभाजित किया गया था, जबकि एनआईटी रायपुर के पहले वर्ष के छात्रों के लिए एक श्रेणी को ओपन इनोवेशन के लिए रखा गया था।कोडउत्सव 8.0 के समापन समारोह कार्यक्रम में अविनाश मिश्रा, आयुक्त, नगर निगम रायपुर, डॉ. एन.वी. रमन्ना राव, निदेशक एनआईटी रायपुर, डॉ. श्रीश वर्मा, डीन एकेडमिक्स और अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही ।

    मुख्य अतिथि अभिनाश मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त किया और छात्रों के उत्साह की सराहना करते हुए अपने कॉलेज के दिनों को याद किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों में भाग लेना बहुत कुछ सिखाता है और दुनिया की अधिकतर वित्तीय व्यवस्था तकनीकी प्रगति पर आश्रित हैं। इस हैकाथॉन की विजेता एफआरसीसी मुंबई की टीम 4द्ब थी, जिसने रॉक सैंपल में मौजूद खनिजों के प्रकार और अनुपात का पता लगाने और उसके लिए विश्लेषण प्रदान करने पर काम किया। उन्होंने ऐसा करने के लिए ्रह्म्स्रह्वद्बठ्ठश प्रोग्रामिंग, मशीन लर्निंग और ब्लॉकचेन तकनीक का इस्तेमाल किया। एनआईटी रायपुर की टीम नॉट फाउंड ने फायरबेस और कंप्यूटर विज? जैसी तकनीकों से बुजुर्ग लोगों के लिए वीआर और एआर अनुभव बनाने की अपनी परियोजना के साथ रनर अप स्थान प्राप्त किया। जबकि एनआईटी राउरकेला की टीम एस्टेटाइन ने सोशल मीडिया एल्गोरिदम डिजाइन करके दूसरा रनर अप स्थान प्राप्त किया, जिसके माध्यम से ड्रग तस्करी और उसके डीलरों का पता लगाया जा सकता है, और उन्हें चिह्नित करके पकड़ा जा सकता है। उन्होंने अपने उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए पायथन में वेब डेवलपमेंट, जियोफोरेंसिक और मशीन लर्निंग मॉडल लागू किए। सभी वाइ ओपन इनोवेशन चैलेंज की विजेता एनआईटी रायपुर की 'टीम पोटैटो कोडर्सझ् रही। प्रॉब्लम स्टेटमेंट्स की विजेता टीम 'डेडलॉक वारियर्सझ्, 'टीम मलाईझ् , 'टीम एलीटझ् , 'टीम जार्विसझ्, 'टीम बाइनरी बॉट्सझ् , 'टीम मिन जी डब्लू & 86झ् रही। सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र प्रस्तुत किए गए। टीमों ने मशीन लर्निंग ,ब्लॉकचेन, फायरबेस और कंप्यूटर विजन जैसी तकनीकों का उपयोग किया।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    Char Dham Yatra: विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा के लिए देवभूमि पूरी तरह तैयार, पंजीकरण शुरू; आज CM करेंगे ये काम

    April 18, 2026

    सीएम धामी हुए नाराज: अफसरों ने जबरन बंद कीं 22 हजार शिकायतें, आंकड़ा देख हुए गुस्सा; अफसरों को दी ये चेतावनी

    April 18, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारी शक्ति वंदन अधिनियम के सम्बन्ध में राष्ट्र के नाम प्रसारित संबोधन का श्रवण किया……

    April 18, 2026

    मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन….

    April 18, 2026

    सुशासन तिहार 2026: जिले में जनशिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु शिविरों का आयोजन 01 मई से 10 जून 2026….

    April 18, 2026

    Uttarakhand News: चारधाम यात्रा 2026- CM धामी ने बसों को दिखाई हरी झंडी, बोले—हर श्रद्धालु को सुरक्षा, सम्मान और सुगम यात्रा हमारा लक्ष्य…

    April 18, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Char Dham Yatra: विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा के लिए देवभूमि पूरी तरह तैयार, पंजीकरण शुरू; आज CM करेंगे ये काम

    April 18, 2026

    सीएम धामी हुए नाराज: अफसरों ने जबरन बंद कीं 22 हजार शिकायतें, आंकड़ा देख हुए गुस्सा; अफसरों को दी ये चेतावनी

    April 18, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारी शक्ति वंदन अधिनियम के सम्बन्ध में राष्ट्र के नाम प्रसारित संबोधन का श्रवण किया……

    April 18, 2026

    मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन….

    April 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.