Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»व्यापार»धनतेरस से पहले सोना 400 रुपए गिरकर 81,100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर, चांदी स्थिर रही
    व्यापार

    धनतेरस से पहले सोना 400 रुपए गिरकर 81,100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर, चांदी स्थिर रही

    News DeskBy News DeskOctober 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    धनतेरस से पहले सोना 400 रुपए गिरकर 81,100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर, चांदी स्थिर रही
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    विदेशी बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव 400 रुपये घटकर 81,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाली कीमती धातु शनिवार को क्रमश: 81,500 रुपये और 81,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर को छू गई थी। हालांकि, चांदी 99,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही।

    99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 400 रुपये घटकर 80,700 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया
    सोमवार को 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 400 रुपये घटकर 80,700 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। कारोबारियों ने कहा कि वैश्विक बाजारों में सुस्त रुख के बीच स्थानीय बाजारों में आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की मांग घटने से सोने की कीमतों में गिरावट आई। इस बीच, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर वायदा कारोबार में दिसंबर डिलीवरी वाले सोने के अनुबंध का भाव 312 रुपये या 0.4 फीसदी गिरकर 78,220 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

    धनतेरस-दिवाली से पहले कॉमेक्स पर सोने की कीमतों में नरमी

    एलकेपी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट रिसर्च एनालिस्ट (कमोडिटी एंड करेंसी) जतिन त्रिवेदी ने कहा, "इस सप्ताह की शुरुआत में सोने की कीमतों में गिरावट आई और कॉमेक्स भी कमजोर हुआ क्योंकि इजरायल-ईरान संघर्ष में नरमी के संकेतों के बीच मुनाफावसूली देखी गई।" एक्सचेंज पर दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी का वायदा भाव 585 रुपये या 0.6 फीसदी गिरकर 96,549 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया।

    मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के अनुसार, मध्यम से लंबी अवधि में चांदी सोने से बेहतर प्रदर्शन करेगी। अगले 12-15 महीनों में चांदी एमसीएक्स पर 1.25 लाख रुपये प्रति किलोग्राम और कॉमेक्स पर 40 डॉलर प्रति औंस के लक्ष्य तक पहुंच जाएगी।

    वैश्विक स्तर पर भी सोने की मांग में गिरावट

    वैश्विक स्तर पर, कॉमेक्स गोल्ड वायदा 0.38 प्रतिशत गिरकर 2,744 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। व्यापारियों ने कहा कि 2024 की पहली तीन तिमाहियों में दुनिया के सबसे बड़े सोने के उपभोक्ता – चीन – की मांग में एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में गिरावट की रिपोर्ट के बीच सोमवार को सोने की कीमतों में गिरावट आई।

    एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, "सुरक्षित निवेश की मांग में गिरावट के कारण सोमवार को सोने की कीमतें कमजोरी के साथ खुलीं।" गांधी ने कहा कि निवेशकों को उम्मीद से कम गंभीर ईरान हमले से राहत मिली है, क्योंकि इजरायल ने ईरान के परमाणु और तेल संयंत्रों को निशाना बनाने से परहेज किया है। एशियाई बाजार में कॉमेक्स सिल्वर वायदा 0.63 प्रतिशत गिरकर 33.57 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगे पर्यावरण बचाएं

    July 2, 2025

    बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 24, 2025

    बड़ी कंपनियों का नया खेला

    June 24, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 19, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 18, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 17, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Char Dham Yatra: विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा के लिए देवभूमि पूरी तरह तैयार, पंजीकरण शुरू; आज CM करेंगे ये काम

    April 18, 2026

    सीएम धामी हुए नाराज: अफसरों ने जबरन बंद कीं 22 हजार शिकायतें, आंकड़ा देख हुए गुस्सा; अफसरों को दी ये चेतावनी

    April 18, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारी शक्ति वंदन अधिनियम के सम्बन्ध में राष्ट्र के नाम प्रसारित संबोधन का श्रवण किया……

    April 18, 2026

    मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन….

    April 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.