Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»विदेश»‘प्रिवेंटिव वॉर’ क्या है? ईरान पर इजरायल के मिसाइल हमलों के बाद इसकी चर्चा तेज हो गई है…
    विदेश

    ‘प्रिवेंटिव वॉर’ क्या है? ईरान पर इजरायल के मिसाइल हमलों के बाद इसकी चर्चा तेज हो गई है…

    News DeskBy News DeskOctober 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ‘प्रिवेंटिव वॉर’ क्या है? ईरान पर इजरायल के मिसाइल हमलों के बाद इसकी चर्चा तेज हो गई है…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    ईरान ने इजरायल पर 1 अक्टूबर को मिसाइलों से हमला बोला था।

    ये हमले इजरायल की राजधानी तक को निशाना बनाते हुए किए गए थे। इसके जवाब में इजरायल ने शनिवार को ईरान में स्ट्राइक कीं।

    ये हमले तेहरान तक में किए गए और ईरान के सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया गया।

    इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने भी ईरान को बड़ा नुकसान होने की बात कही है। फिर भी इजरायल ने इस बात की सावधानी बरती की ईरान के पावर ग्रिड, परमाणु हथियारों के केंद्र और नागरिक संस्थानों को टारगेट न किया जाए।

    रक्षा विशेषज्ञ मानते हैं कि इजरायल ने हमले का यह तरीका इसलिए चुना है ताकि जंग को बड़े पैमाने पर न फैलने दिया जाए और ईरान को संदेश भी पहुंच जाए।

    इजरायल के इस तरह के हमले को प्रिवेंटिव वॉर (Preventive War) कहा जा रहा है। यह युद्ध की उस रणनीति को कहते हैं, जब हमलावर देश सोच-समझकर दुश्मन पर वार करे और यह सावधानी भी बरते कि जंग ज्यादा भीषण न हो।

    ऐसी स्थिति में अकसर हमलावर देश महज इसलिए अटैक करता है ताकि सामने वाले को अपनी शक्ति का अहसास कराया जाए। प्रिवेंटिव वॉर अकसर तब होती है, जब पहले किसी ने हमला कर दिया हो और उसे जवाब देना होगा।

    प्रिवेंटिव वॉर के तहत अकसर पहला हमला झेल चुके देश जवाब तो देते हैं, लेकिन उसकी तीव्रता इतनी अधिक नहीं रहती कि जंग बहुत विस्तार ले। अकसर इसका मकसद यह संदेश देना होता है कि हमें कम मत आंकना।

    प्रिवेंटिव वॉर्स शीर्षक से लिखे गए एक शोध पत्र में लॉस एबिंक और लु डॉन्ग लिखते हैं, ‘एक नई शक्ति का उभार या नई चुनौती आने पर अकसर ताकतवर देश प्रिवेंटिव वॉर की स्थिति में होता है।

    ऐसी स्थिति दोतरफा बारगेनिंग गेम जैसी होती है। अकसर नई उभरती शक्ति की स्थिति में ऐसा होता है, जब उससे मुकाबले के लिए पुरानी ताकतें शक्ति प्रदर्शन करती हैं।’

    कुछ ऐसा ही इजरायल ने भी करने की कोशिश की है। डिफेंस एक्सपर्ट्स मानते हैं कि बेंजामिन नेतन्याहू ने घरेलू दबाव में इस स्तर का हमला किया है ताकि संदेश जाए कि ईरान को करारा जवाब दिया है और युद्ध भी ज्यादा न बढ़े।

    क्या इजरायल ने मान ली अमेरिका की बात, क्या होगा फायदा

    यही नहीं इजरायल की ओर से सीमित अटैक ईरान के लिए भी फायदेमंद रहा है। ईरान के सामने अब इजरायल के हमले का जवाब देने की चुनौती नहीं होगी।

    ईरान सरकार के आगे घरेलू स्तर पर यह दबाव नहीं होगा कि वह इजरायल के हमले का हर हाल में जवाब दे। इस तरह एक सीमित युद्ध की स्थिति बनाई गई है। कहा जा रहा है कि अमेरिका की भी यही नसीहत इजरायल को थी और उसने उसका ही पालन किया है।

    अमेरिका का कहना रहा है कि इजरायल इस जंग को ज्यादा विस्तार न दे। वह हिजबुल्ला और हमास पर भले ही हमले करता रहे, लेकिन सीधे तौर पर किसी देश से जंग में न उतरे।

    The post ‘प्रिवेंटिव वॉर’ क्या है? ईरान पर इजरायल के मिसाइल हमलों के बाद इसकी चर्चा तेज हो गई है… appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    खटीमा गोलीकांड की बरसी पर शहीदों को नमन, सीएम धामी बोले- बलिदानियों के सपनों का उत्तराखंड बनाने को सरकार प्रतिबद्ध

    September 1, 2026

    उत्तराखंड के 20 लाख छात्र बनाएंगे विकसित भारत की तस्वीर, 17 सितंबर से ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिताएं

    September 1, 2026

    कर्मयोगी पोर्टल में प्रदेश में द्वितीय स्थान पर रहे व्याख्याता प्रेम नारायण नायक, मुख्य सचिव ने किया सम्मानित…..

    September 1, 2026

    ‘रंग-तरंग’ में गूंजे छत्तीसगढ़ के लोकवाद्य, लोकधुनों से आधुनिक सुरों तक दिखा संस्कृति का रंग……

    September 1, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.