Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»विदेश»मिडिल ईस्ट में आगे क्या होगा? इजरायली हमलों के बाद ईरान के सिर पर लटक रही है दोधारी तलवार…
    विदेश

    मिडिल ईस्ट में आगे क्या होगा? इजरायली हमलों के बाद ईरान के सिर पर लटक रही है दोधारी तलवार…

    News DeskBy News DeskOctober 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मिडिल ईस्ट में आगे क्या होगा? इजरायली हमलों के बाद ईरान के सिर पर लटक रही है दोधारी तलवार…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इजरायली हमलों के बाद अब पूरी दुनिया की निगाहें ईरान पर हैं।

    मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच आने वाले दिनों में हालात कैसे होंगे यह इस बात पर निर्भर होगा कि ईरान इजरायल के इस हमले का जवाब कैसे देता है।

    सामान्य स्थिति में इजरायल इसे एक सार्वजनिक चुनौती की तरह देखेगा और जोरदार प्रतिक्रिया भी देने की संभावना है।

    हालांकि जानकारों की माने तो ईरान अभी सीधे तौर पर जवाबी कार्रवाई करने से बच सकता है क्योंकि ऐसा करने से उसकी कमजोरियां भी सामने आ सकती हैं और आर या पार के मूड में बैठे इजरायल का सीधा सामना करना पड़ सकता है।

    एक ओर ईरान संभवतः इजरायल पर एक बार फिर बैलिस्टिक मिसाइल हमले कर सकता है। इस साल ईरान ने पहले भी दो बार इजरायल पर सीधा हमला किया है।

    सैन्य रूप से जवाबी कार्रवाई करने से ईरान को ना सिर्फ अपने लोगों के सामने, बल्कि इजरायल के साथ अलग अलग मोर्चों पर जंग लड़ रहे हमास और हिजबुल्लाह के सामने भी ताकत दिखाने का मौका मिलेगा। हालांकि अभी कहना जल्दबाजी होगी कि ईरान इसी रास्ते पर चलेगा।

    इस मामले पर लंदन स्थित थिंक टैंक चैथम हाउस में मिडिल ईस्ट और उत्तरी अफ्रीका कार्यक्रम के निदेशक ने कहा है कि ईरान इस समय सैन्य और आर्थिक प्रतिबंध, अमेरिकी चुनाव और क्षेत्र में अमेरिकी नीति पर इसके प्रभाव के कारण कई अनिश्चितताओं से घिरा हुआ है।

    मध्यपूर्व में तनाव के दौरान भी ईरान के सुधारवादी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन संकेत दे रहे हैं कि उनका देश अमेरिका के साथ एक नया परमाणु समझौता चाहता है ताकि अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबंधों को कम किया जा सके।

    शनिवार रात ईरान की सेना द्वारा सावधानीपूर्वक दिए गए बयान से ऐसा लगता है कि ईरान इस लड़ाई से पीछे हटने की कोशिश कर रहा है।

    सेना ने सुझाव दिया है कि गाजा और लेबनान में संघर्ष विराम इजरायल के खिलाफ किसी भी जवाबी कार्रवाई से ज्यादा महत्वपूर्ण है।

    ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई भी रविवार को हमले पर अपनी पहली टिप्पणी में संयम बरतते दिखे।

    उन्होंने कहा कि हमले को बढ़ा-चढ़ाकर नहीं बताया जाना चाहिए और न ही कम करके आंका जाना चाहिए। खामेनेई ने तुरंत किसी भी तरह की सैन्य प्रतिक्रिया से परहेज किया है।

    इजरायली सेना के मुताबिक शनिवार के हमलों में ईरानी वायु सेना को निशाना बनाया गया। विश्लेषकों का कहना है कि इस हमले से ईरान की कमजोरियां सामने आई हैं और इजरायल इस तरह के और हमले कर सकता है।

    ओटावा विश्वविद्यालय के प्रोफेसर थॉमस जूनो ने एक्स पर लिखा कि ईरानी मीडिया ने शुरू में हमलों को कम करके बताया कि यह दर्शाता है कि तेहरान जंग को आगे बढ़ाने से बचना चाहता है।

    उन्होंने लिखा, “अगर ईरान जवाबी कार्रवाई करता है तो इससे युद्ध छिड़ सकता है और अगर ईरान जवाबी कार्रवाई नहीं करता है तो यह तेहरान की कमजोरी का संकेत देता है।”

    The post मिडिल ईस्ट में आगे क्या होगा? इजरायली हमलों के बाद ईरान के सिर पर लटक रही है दोधारी तलवार… appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति की बैठक: कुल 10 प्रकरणों पर की गई समीक्षा एवं सुनवाई, 04 प्रकरणों में आदेश जारी करने के दिए गए निर्देश….

    February 26, 2026

    छत्तीसगढ़ का बजट राज्य के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम….

    February 26, 2026

    उज्ज्वला योजना 3.0 से कबीरधाम में 1339 परिवारों को मिली धुआँ-मुक्त रसोई…

    February 26, 2026

    छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा स्थानीय निकायों के आम/ उप चुनावों की तैयारी प्रारंभ….

    February 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.