Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित, 6 साल बाद जारी हुआ रिजल्ट
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित, 6 साल बाद जारी हुआ रिजल्ट

    News DeskBy News DeskOctober 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़ में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित, 6 साल बाद जारी हुआ रिजल्ट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर

    छत्तीसगढ़ पुलिस सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। लंबे इंतजार के बाद ये रिजल्ट जारी हुआ है। यह भर्ती प्रक्रिया 2018 में शुरू हुई थी। पिछले साल अगस्त-सितंबर में इंटरव्यू हुआ था। तब से अभ्यर्थी रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। अब भर्ती बोर्ड द्वारा फाइनल नतीजे घोषित किए गए हैं। जिन छात्रों ने ये परीक्षा दी थी, वह cgpolice.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
    सरकार ने दिया दिवाली का तोहफा

    बता दें कि 6 साल बाद सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के नतीजे जारी किए गए हैं। पिछले 6 सालों से अभ्यर्थियों को रिजल्ट का इंतजार था। कुछ 975 पदों के लिए 1436 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू हुआ था। रिजल्ट के बाद 959 अभ्यर्थियों का चयन SI के पद के लिए हुआ है। पिछले 1 साल से अभ्यर्थी लगातार सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के रिजल्ट को जारी करने की कर रहे थे मांग। कोर्ट ने भी राज्य सरकार को जल्द नतीजे जारी करने का आदेश दिया था। अभ्यर्थियों ने गृहमंत्री से भी मुलाकात की थी।

    छत्तीसगढ़ पुलिस में SI समेत 341 पदों पर निकली भर्ती

    छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने पुलिस विभाग के 341 पदों पर भर्ती निकाली है, जिनमें सूबेदार, उप निरीक्षक, उप निरीक्षक (विशेष शाखा), और प्लाटून कमांडर के पद शामिल हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 21 नवंबर तक सीजीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.cgpsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 अक्टूबर से शुरू हो गई है।

     

    2018 में हुई थी परीक्षा
    उल्लेखनीय है कि, वर्ष 2018 में SI भर्ती परीक्षा शुरू हुई थी। लेकिन 6 साल बाद भी कोई भी परिणाम जारी नहीं किया गया था। फाइनल रिजल्ट जारी करने की मांग को लेकर युवाओं ने कई आंदोलन, धरना प्रदर्शन किए। इसी के साथ ही हाईकोर्ट में याचिका दायर की। इसी के तहत आज सरकार ने इसका फाइनल रिजल्‍ट जारी किया। बता दें कि 2018 की भर्ती प्रक्रिया का पिछले साल अगस्त-सितंबर में इंटरव्यू हुआ, तभी से कैंडिडेट्स फाइनल रिजल्‍ट का इंतजार कर रहे थे।

    वर्ष 2021 में बढ़ गई थी पदों की संख्या
    6 साल पहले एसआई भर्ती हुई थी। तब करीब साढ़े 600 पद थे। बाद में 2021 में संशोधित विज्ञापन आया। तब पदों की संख्या बढ़कर 975 हो गई। शारीरिक मापतौल, लिखित परीक्षा के बाद पिछले साल साक्षात्कार हुआ। इसमें 1378 शामिल हुए। जिसके बाद यह मामला कोर्ट पहुंचा। कोर्ट के निर्देश पर 370 अतिरिक्त पुरुष अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया गया। यह परीक्षा 9 जुलाई 2024 को हुई। इस आधार पर जुलाई में ही 58 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार हुआ। इस तरह 975 पदों के लिए 1436 दावेदार हैं।

    CG SI Bharti 2018 Result: SI अभ्यर्थियों ने करवाया था सामूहिक मुंडन
    छत्तीसगढ़ में सब इंस्पेक्टर 2018 भर्ती के रिजल्ट को लेकर 17 अक्टूबर गुरुवार को अभ्यर्थियों ने अपना सामूहिक मुंडन करवाया। अभ्यर्थी राजधानी रायपुर स्थित तेलीबांधा तालाब पहुंचे और मुंडन करवाया। मुंडन के बाद सभी अभ्यर्थी गृहमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात किए। अभ्यर्थियों का कहना थाकि, तारीख नहीं मिलने पर युवतियां भी अपना मुंडन करवाएंगी। इस दौरान अभ्यर्थियों ने सरकार से जल्द परिणाम जारी करने की मांग भी की थी।

    गृहमंत्री के बंगले का किया था घेराव
    परीक्षा परिणाम जारी नहीं होने से नाराज छत्तीसगढ़ SI भर्ती के अभ्यर्थियों ने डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा के बंगले तक पहुंच गए थे। डिप्टी सीएम से मुलाकात करने पर अड़ गए थे। डिप्टी सीएम से मुलाकात‌ नहीं होने पर वहीं रात गुजारी थीं।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    Uttarakhand: प्रदेश में लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर धामी सरकार की बड़ी कार्यवाही शुरू, सर्च कमेटी गठित

    June 13, 2026

    IMA Passing Out Parade 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ली सलामी, 515 अधिकारी कैडेट भारतीय सेना में हुए शामिल….

    June 13, 2026

    IMA Passing Out Parade 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ली सलामी, 515 अधिकारी कैडेट भारतीय सेना में हुए शामिल….

    June 13, 2026

    Uttarakhand: हर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की कोर कमेटी, सांसद, विधायकों की अगुवाई में बनेंगी समितियां

    June 13, 2026

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया जनसंपर्क, ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश…..

    June 13, 2026

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने महक नरवासे को वर्चुअल कॉल पर दी बधाई….

    June 13, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand: प्रदेश में लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर धामी सरकार की बड़ी कार्यवाही शुरू, सर्च कमेटी गठित

    June 13, 2026

    IMA Passing Out Parade 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ली सलामी, 515 अधिकारी कैडेट भारतीय सेना में हुए शामिल….

    June 13, 2026

    IMA Passing Out Parade 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ली सलामी, 515 अधिकारी कैडेट भारतीय सेना में हुए शामिल….

    June 13, 2026

    Uttarakhand: हर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की कोर कमेटी, सांसद, विधायकों की अगुवाई में बनेंगी समितियां

    June 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.