Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»सीसीटीवी बिना बेकार पुलिस
    मध्यप्रदेश

    सीसीटीवी बिना बेकार पुलिस

    News DeskBy News DeskOctober 28, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सीसीटीवी बिना बेकार पुलिस
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कुचलकर मार दी गई बेटी, पुलिस बोली- हम कैसे पता लगाएं किसने मारी टक्कर

    भोपाल । राजधानी भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र से करीब एक किलोमीटर दूर हुए एक सडक़ हादसे होनहार युवती की मौत हो गई। इस घटना को हुए करीब 24 दिन बीच चुके हैं, लेकिन मिसरोद थाना पुलिस युवती की जान लेने वाले वाहन और उसके चालक का पता नहीं लगा सकी है। हादसे के समय का एक सीसीटीवी फुटेज परिजनों ने पुलिस को दिया है, लेकिन उसमें एक्सीडेंट करने वाला वाहन नहीं दिख रहा है।  मिसरोद टीआई मनीष राज भदौरिया का कहना हे कि दुर्घटना वाली जगह पर कोई कैमरा ही नहीं है। ना ही कोई बताने वाला है। ऐसे में कैसे आरोपी का पता लग पाएगा।कुछ स्थानीय लोगों ने एक कार द्वारा युवती को टक्कर मारने की जानकारी पुलिस को दी है, इसके बाद भी पुलिस हाथ पर हाथ रखे बैठी हुई है। पुलिस का कहना है कि जहां घटना हुई है, वहां सीसीटीवी नहीं लगे हैं, ऐसे में हम आरोपी और वाहन को कैसे पकड़े। पुलिस का कहना है कि जब आरोपी मिलेगा, परिजनों को बता दिया जाएगा। इधर, घर की होनहार बेटी के असमय मौत से परिजन बदहवाश हैं, लेकिन पुलिस उनके दुख-दर्द को बांटने की बजाय उसे और बढ़ाने का काम कर रही है। न्याय के लिए परिजनों ने सीएम हेल्प लाइन पर शिकायत की तो पुलिस की ओर से उन पर शिकायत वापस देने का दबाव भी बनाया गया।  जानकारी के अनुसार 29 वर्षीय युवती पूजा पिता विष्णु प्रसाद मैथिल मंडीदीप की रहने वाली थी। वह मिसरोद थाना क्षेत्र स्थित कोरल वुड कॉलोनी में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने का काम करती थी। एक अक्टूबर को पूजा शाम करीब 6:30 बजे घर जाने के लिए कोरल वुड कॉलोनी से निकलीं और सडक़ पार कर रही थीं। इसी दौरान एक तेज रफ्तार वाहन चालक ने उसे टक्कर मारी और फरार हो गया। हादसे में युवती को गंभीर चोटें आई थी। लोगों की मदद से उसे सागर मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान 2-3 अक्टूबर की रात उसकी मौत हो गई।

    प्रत्यक्षदर्शियों का भी पता नहीं लगा पाई पुलिस
    मृतक के परिजनों ने बताया कि मिसरोद थाना पुलिस और जांच अधिकारी घटनास्थल का सीसीटीवी फुटेज नहीं होने के कारण वाहन और उसके चालक का पता नहीं लगा पाने की बात कह रहे हैं। जबकि, पहले फुटेज नहीं होने के बाद भी मामला हल होते थे। पुलिस की जांच सुस्त पड़ी हुई है। बेटी की मौत के 22 दिन बाद भी आरोपी और एक्सीडेंट करने वाले वाहन चालक का पता नहीं चलने से मृतका के परिजनों का धैर्य जवाब दे रहा है। उन्होंने पुलिस पर जांच नहीं करने का आरोप लगाया है। विवेचना अधिकारी एएसआई मुकेश बेदरे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है,आरोपी वाहन चालक का पता लगाया जा रहा है, लेकिन अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

    सीएम हेल्पलाइन पर मांगी मदद
    पुलिस की कार्रवाई से नाराज परिजनों ने सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत की है। इसके बाद भी पुलिस की ओर से कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं की गई है। परिजनों का कहना है कि पुलिस सीएम हेल्पलाइन पर की गई शिकायत वापस लेने के लिए कई बार फोन कर चुकी है। लेकिन, अब तक आरोपी की तलाश नहीं कर पाई है।

    जांच में पुलिस की लापरवाही
    घटना के बाद परिजनों ने ही अपने स्तर पर सीसीटीवी देखना शुरू किया, जिसके बाद कोरल वुड सोसाइटी के कैमरे से घटना के समय की जानकारी मिली। वहीं परिजनों ने कई शोरूम और रहवासियों से भी घटना में मदद मांगी। इस दौरान महिन्द्रा कार (मिसरोद) शोरूम पर लगे सीसीटीवी देखने के लिए परिजन गए थे, लेकिन उन्हें यह कहते हुए मना कर दिया गया कि पुलिस के आने पर ही वह फुटेज दिखा सकते हैं। लेकिन, हैरानी की बात यह है कि पुलिस की ओर से इस तरह के कोई प्रयास नहीं किए गए हैं।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    Char Dham Yatra: विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा के लिए देवभूमि पूरी तरह तैयार, पंजीकरण शुरू; आज CM करेंगे ये काम

    April 18, 2026

    सीएम धामी हुए नाराज: अफसरों ने जबरन बंद कीं 22 हजार शिकायतें, आंकड़ा देख हुए गुस्सा; अफसरों को दी ये चेतावनी

    April 18, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारी शक्ति वंदन अधिनियम के सम्बन्ध में राष्ट्र के नाम प्रसारित संबोधन का श्रवण किया……

    April 18, 2026

    मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन….

    April 18, 2026

    सुशासन तिहार 2026: जिले में जनशिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु शिविरों का आयोजन 01 मई से 10 जून 2026….

    April 18, 2026

    Uttarakhand News: चारधाम यात्रा 2026- CM धामी ने बसों को दिखाई हरी झंडी, बोले—हर श्रद्धालु को सुरक्षा, सम्मान और सुगम यात्रा हमारा लक्ष्य…

    April 18, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Char Dham Yatra: विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा के लिए देवभूमि पूरी तरह तैयार, पंजीकरण शुरू; आज CM करेंगे ये काम

    April 18, 2026

    सीएम धामी हुए नाराज: अफसरों ने जबरन बंद कीं 22 हजार शिकायतें, आंकड़ा देख हुए गुस्सा; अफसरों को दी ये चेतावनी

    April 18, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारी शक्ति वंदन अधिनियम के सम्बन्ध में राष्ट्र के नाम प्रसारित संबोधन का श्रवण किया……

    April 18, 2026

    मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन….

    April 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.