Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राजनीती»ऑपरेशन बागी क्लीन चलाकर बीजेपी का बागी नेताओं वापस लेने का प्रयास
    राजनीती

    ऑपरेशन बागी क्लीन चलाकर बीजेपी का बागी नेताओं वापस लेने का प्रयास

    News DeskBy News DeskOctober 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ऑपरेशन बागी क्लीन चलाकर बीजेपी का बागी नेताओं वापस लेने का प्रयास
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने बागी नेताओं को मनाने के लिए ऑपरेशन बागी क्लीन शुरू कर दिया है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता खुद घर-घर जाकर नाराज नेताओं को समझा रहे हैं। पार्टी नेतृत्व की कोशिश है कि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि से पहले ज्यादा से ज्यादा बागियों को पार्टी में वापस लाया जा सके।

    बीजेपी चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान, सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा और केंद्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पार्टी ने डॉ. रवींद्र कुमार राय को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर उनकी नाराजगी दूर कर दी है। डॉ. राय गिरिडीह जिले से टिकट की चाहत रखते थे और निर्दलीय चुनाव में उतरने की बात कह रहे थे। उन्होंने बाद में पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा जताई और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष का पद स्वीकार किया। बीजेपी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा ने मनाने में भी सफल रही। मेनका ने अपना इस्तीफा भी वापस ले लिया।

    हालांकि, इसके बावजूद बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता पार्टी छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) में शामिल हो गए। इनमें लुईस मरांडी, गणेश महाली, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, अनंत राम टुडू और विधायक केदार हाजरा शामिल हैं। 

    जेएमएम ने इन नेताओं को विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से उम्मीदवार बनाने का ऐलान भी कर दिया है। इस बीच कई नाराज बीजेपी नेताओं ने पार्टी से बगावत करते हुए निर्दलीय या अन्य दलों के समर्थन से नामांकन दाखिल कर दिया है। रांची से बीजेपी नेता मुनचुन राय, उत्तर यादव और संदीप वर्मा ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा भर दिया है। कांके से कमलेश राम ने भी अपना नामांकन दाखिल किया, जिन्हें मनाने के लिए असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा खुद मिले।

    गुमला में मिसिर कुजूर के मामले में भी भाजपा के वरिष्ठ नेता पहुंचे, जो पिछले चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे थे। मधुपुर के पूर्व विधायक राज पलिवार को मनाने के लिए प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी पहुंचे। धनवार से निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतरे निरंजन राय को मनाने सांसद निशिकांत दुबे पहुंचे। बीजेपी ने अपनी रणनीति के तहत कई अन्य नेताओं को मनाने का प्रयास किया है, जिनमें जुगसलाई से एनडीए प्रत्याशी रामचंद्र सहिस और घाटशिला सीट के पूर्व बीजेपी प्रत्याशी लखन मार्डी शामिल हैं। बीजेपी की ये कोशिशें आने वाले चुनावों में पार्टी की मजबूती के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    महाकुंभ भगदड़ में आ रही षड्यंत्र की बू, जांच के बाद जिम्मेदार होंगे शर्मिंदा

    February 4, 2025

    वोटिंग से पहले आप को सता रहा ये डर, झुग्गी बस्तियों में लगाईं टीमें

    February 4, 2025

    …जब लोकसभा में अखिलेश ने कहा- अगर यह बात गलत है तो मैं दे दूंगा इस्तीफा

    February 4, 2025

    आचार संहिता के उल्लंघन का मुझ पर केस दर्ज पर बिधूड़ी पर एक्शन ही नहीं: आतिशी 

    February 4, 2025

    कुंभ का पानी सबसे दूषित वाले बयान को लेकर जया बच्चन को गिरफ्तार करने की मांग

    February 4, 2025

    संसद में महाकुंभ पर रार…

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    खटीमा गोलीकांड की बरसी पर शहीदों को नमन, सीएम धामी बोले- बलिदानियों के सपनों का उत्तराखंड बनाने को सरकार प्रतिबद्ध

    September 1, 2026

    उत्तराखंड के 20 लाख छात्र बनाएंगे विकसित भारत की तस्वीर, 17 सितंबर से ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिताएं

    September 1, 2026

    कर्मयोगी पोर्टल में प्रदेश में द्वितीय स्थान पर रहे व्याख्याता प्रेम नारायण नायक, मुख्य सचिव ने किया सम्मानित…..

    September 1, 2026

    ‘रंग-तरंग’ में गूंजे छत्तीसगढ़ के लोकवाद्य, लोकधुनों से आधुनिक सुरों तक दिखा संस्कृति का रंग……

    September 1, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.