Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राजनीती» शिवसेना यूबीटी ने जारी की 18 और उम्मीदवारों की सूची
    राजनीती

     शिवसेना यूबीटी ने जारी की 18 और उम्मीदवारों की सूची

    News DeskBy News DeskOctober 27, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
     शिवसेना यूबीटी ने जारी की 18 और उम्मीदवारों की सूची
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई । शिवसेना यूबीटी ने महाराष्ट्र चुनाव के लिए 18 और उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना यूबीटी की सूची में वर्सोवा से हारुन खान, घाटकोपर पश्चिम से संजय भालेराव, विले पार्ले से संदीप नाईक, शिवडी से विधायक अजय चौधरी, भायखला से मनोज जामसुतकर और वडाला से श्रद्धा जाधव का नाम शामिल है। वर्सोवा सीट को लेकर महाविकास आघाडी में कोई फैसला नहीं हुआ है, परंतु उद्धव सेना ने उससे पहले ही उम्मीदवार घोषित कर दिया। इसका वर्सोवा कांग्रेस की ओर से भारी विरोध हो रहा है। शनिवार को उद्धव सेना ने पहले 15 उम्मीदवार का नाम घोषित किया। कुछ घंटे के बाद ही तीन और नाम का ऐलान किया। इससे पहले पार्टी ने 23 अक्टूबर को पार्टी ने 65 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। अब तक पार्टी 83 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है। गौरतलब है कि महाविकास आघाडी के सीट बंटवारे में 85-85-85 का फार्मूला उद्धव सेना, कांग्रेस और शरद पवार की एनसीपी के बीच तय हुआ था। उद्धव सेना ने अब तक 83 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिया है। शनिवार को पार्टी ने पार्टी ने धुले शहर से अनिल गोटे, चोपड़ा से राजू तड़वी, जलगांव शहर से जयश्री महाजन, बुलढाणा से जयश्री शेलके, दिग्रस से पवन जायसवाल, हिंगोली से रूपाली पाटिल, परतुर से आसाराम बोराडे, देवलाली से योगेश घोलप, कल्याण पश्चिम से सचिन बासरे, कल्याण पूर्व से धनंजय बोडारे, श्रीगोंदा से अनुराधा नागवाड़े, कणकवली से संदेश पारकर को प्रत्याशी बनाया है।

    वर्सोवा सीट को लेकर कांग्रेस नेता कर रहे उद्धव की आलोचना
    वर्सोवा सीट को लेकर कांग्रेस और उद्धव सेना के बीच जबरदस्त लड़ाई थी। कांग्रेस शुरू से ही वर्सोवा को अपनी सीट मानकर चल रही थी, लेकिन उद्धव सेना ने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर बाजी मार ली। अब कांग्रेस नेता उद्धव सेना की आलोचना कर रही है। गौरतलब है कि वर्सोवा सीट पर कांग्रेस के पूर्व मंत्री सुरेश शेट्टी, पूर्व विधायक बलदेव खोसा, भावना जैन, अवनीश सिंह, अखिलेश यादव, पूर्व आईपीएस संजय पांडे जैसे करीब 38 लोगों ने दावेदारी की थी। उद्धव सेना की ओर से राजुल पटेल और राजू पेणडेकर प्रमुख दावेदार थे, लेकिन उद्धव सेना ने सभी को चौंकाते हुए हारुन खान को उम्मीदवार घोषित कर दिया। दरअसल, हालिया लोकसभा चुनाव में शिवसेना यूबीटी प्रत्याशी अमोल कीर्तीकर को तकरीबन 22 हजार की लीड मिली थी। इसी वजह से कांग्रेस-शिंदे सेना के लिए यह सीट हॉट बनी हुई ‌थी। इस सीट पर 30 प्रतिशत से अधिक मुस्लिम वोटर हैं।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    महाकुंभ भगदड़ में आ रही षड्यंत्र की बू, जांच के बाद जिम्मेदार होंगे शर्मिंदा

    February 4, 2025

    वोटिंग से पहले आप को सता रहा ये डर, झुग्गी बस्तियों में लगाईं टीमें

    February 4, 2025

    …जब लोकसभा में अखिलेश ने कहा- अगर यह बात गलत है तो मैं दे दूंगा इस्तीफा

    February 4, 2025

    आचार संहिता के उल्लंघन का मुझ पर केस दर्ज पर बिधूड़ी पर एक्शन ही नहीं: आतिशी 

    February 4, 2025

    कुंभ का पानी सबसे दूषित वाले बयान को लेकर जया बच्चन को गिरफ्तार करने की मांग

    February 4, 2025

    संसद में महाकुंभ पर रार…

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल कवर्धा के जानकी वन धाम शिवालय में आयोजित प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में हुए शामिल…..

    April 13, 2026

    करोड़ों की लागत से बदल रहा पुसौर का स्वरूप- वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी….

    April 13, 2026

    8 कार्यों के लिए 1.99 करोड़ स्वीकृत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा स्वीकृति आदेश जारी….

    April 13, 2026

    महिला आरक्षण से आधी आबादी को मिलेगा उनका पूरा हक, निर्णय प्रक्रिया में बढ़ेगी भागीदारी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    April 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.