Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»विदेश»इजरायली हमले में ईरान की मिसाइल फैक्ट्रियां नष्ट हो गईं, और सैटेलाइट तस्वीरों में तबाही की गंभीरता साफ नजर आ रही है…
    विदेश

    इजरायली हमले में ईरान की मिसाइल फैक्ट्रियां नष्ट हो गईं, और सैटेलाइट तस्वीरों में तबाही की गंभीरता साफ नजर आ रही है…

    News DeskBy News DeskOctober 27, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    इजरायली हमले में ईरान की मिसाइल फैक्ट्रियां नष्ट हो गईं, और सैटेलाइट तस्वीरों में तबाही की गंभीरता साफ नजर आ रही है…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    ईरान पर इजरायली हमले में बड़े नुकसान की खबरें आ रही हैं।

    जानकारी के मुताबिक इजरायल ने राजधानी तेहरान के करीब सैन्य ठिकानों को तबाह कर दिया। इजरायल ने शनिवार की सुबह 100 से ज्यादा मिसाइलें दागीं।

    रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक एक कमर्शल सैटलाइट इमेजरी प्लैनेट लैब्स के मुताबिक इजरायल ने ईरान के बलिस्टिक मिसाइल फ्यूल मिक्सिंग सेंटर को भी नष्ट कर दिया।

    यहां पर बलिस्टिक मिसाइल के लिए ठोस ईंधन को मिक्स किया जाता था। इसके अलावा मिसाइलों के गोदाम में तबाह कर दिया गया। ऐसे में ईरान को सैन्य स्तर पर भारी नुकसान हुआ है।

    यूएन के पूर्व हथियार निरीक्षक डेविड आलब्राइट और वॉशिंगटन के थिंकटैंक सीएनए के अनालिस्ट डेकर एवेलेथ ने बताया कि तेहरान के पास सैन्य ठिकाने को पूरी तरह बर्बाद कर दियागया है।

    यहां एक मिसाइल प्रोडक्शन साइट को भी निशाना बनाया गया है। उन्होंने बताया कि इजरायल के इस हमले के बाद ईरान के मिसाइल निर्माण पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है।

    ईरान ने 1 अक्टूबर को इजरायल पर मिसाइल हमला किया था। इजरायल ने तेहरान को ईसी का जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि तीन बार में इजरायली विमानों ने मिसाइल फैक्ट्रियों को निशाना बनाया।

    ईरान की सेना ने कहा कि इजरायली विमान रडार सिस्टम को तबाह करना चाहते थे। वहीं एवेलेथ ने बताया कि सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि खोजिर की इमारत को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया है। यहीं पर बलिस्टिक मिसाइलों की फ्यूल मिक्सिंग का काम होता ता।

    रॉयटर्स के मुताबिक तस्वीरों में देखा गया है कि इमारत खंडहर में बदल गई है। चारों ओर धूल जमा है। इस इमारत में ज्वलनशील फ्यूल मौजूद था।

    ऐसे में हमले के बाद बहुत भीषण आग लग गई और सब स्वाहा हो गया। प्लैनेट लैब्स इमेजरी की तस्वीरों में दिखा जा सकता है कि इजरायल ने तीन बलिस्टिम मिसाइल फ्यूल मिक्सिंगि सेंटरों को नष्ट कर दिया।

    इसके अलावा गोदाम को भी तबाह कर दिया। उन्होंने कहा कि यह नहीं पता चला है कि इमेजरी को ये तस्वीरें कहां से मिली हैं।

    बता दें कि ईरान में पूरे मध्य एशिया में सबसे ज्यादा मिसाइल बनाए जाते हैं और रूस को सप्लाई होती हैं। इसके अलावा हूती विद्रोही और हिजबुल्लाह भी उनका इस्तेमाल करता है। हालांकि तेहरान और मॉस्को दोनों इस बात से इनकार करते रहे हैं कि वे आपस में मिसाइलों का सौदा करते हैं।

    The post इजरायली हमले में ईरान की मिसाइल फैक्ट्रियां नष्ट हो गईं, और सैटेलाइट तस्वीरों में तबाही की गंभीरता साफ नजर आ रही है… appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल कवर्धा के जानकी वन धाम शिवालय में आयोजित प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में हुए शामिल…..

    April 13, 2026

    करोड़ों की लागत से बदल रहा पुसौर का स्वरूप- वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी….

    April 13, 2026

    8 कार्यों के लिए 1.99 करोड़ स्वीकृत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा स्वीकृति आदेश जारी….

    April 13, 2026

    महिला आरक्षण से आधी आबादी को मिलेगा उनका पूरा हक, निर्णय प्रक्रिया में बढ़ेगी भागीदारी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    April 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.