Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»विदेश»ड्रैगन से बातचीत की स्थिति? सैनिकों के पीछे हटने पर चीन का क्या कहना है, और LAC पर हालात कैसे हैं?…
    विदेश

    ड्रैगन से बातचीत की स्थिति? सैनिकों के पीछे हटने पर चीन का क्या कहना है, और LAC पर हालात कैसे हैं?…

    News DeskBy News DeskOctober 27, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ड्रैगन से बातचीत की स्थिति? सैनिकों के पीछे हटने पर चीन का क्या कहना है, और LAC पर हालात कैसे हैं?…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारत-चीन सीमा पर सैनिकों के पीछे हटने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

    भारतीय सेना के बाद अब चीन की तरफ से भी इस बात की पुष्टि कर दी गई है। इसके मुताबिक मंगलवार को डेपसैंग के मैदानी इलाकों और डेमचोक में सैनिक पीछे हटे।

    चीनी सेना ने बयान में कहा है कि सबकुछ अच्छे तरीके से चल रहा है। यह बयान उस समझौते के चार दिन के बाद आया है, जिसमें दोनों देश गश्त के लिए राजी हुए हैं।

    चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने शुक्रवार को बीजिंग में कहाकि सीमा पर हालात को लेकर हुई बातचीत के मुताबिक चीन और भारत के सैनिक प्रॉसेस फॉलो कर रहे हैं।

    नई दिल्ली में चीनी दूतावास के प्रवक्ता ने यह बात शनिवार को एक्स पर पोस्ट की।

    सेना के सूत्रों का कहना है कि यह प्रक्रिया 28-29 अक्टूबर तक पूरी हो जाने की उम्मीद है। हालांकि उन्होंने यह भी कहाकि इन इलाकों के हालात और मौसम को देखते हुए कोई समय-सीमा तय नहीं की गई है।

    फिलहाल दोनों पक्ष इन जगहों पर पिछले साढ़े चार साल में बने अस्थायी निर्माणों को भी हटाने में लगे हैं। इनमें टेंट और शेड्स हैं, जिन्हें उपकरण, वाहन और सेना की टुकड़ियों के ठहरने के लिए बनाया गया था।

    सूत्रों के मुताबिक मौजूदा समझौता केवल देपसांग मैदानों और डेमचोक क्षेत्रों में गश्त के अधिकारों को बहाल करने पर है। सैनिकों की वापसी केवल इन्हीं दो बिंदुओं पर हो रही है। यहां की समस्याएं काफी पुरानी हैं और मामला 2020 में चीन की घुसपैठ से पहले का है।

    गौरतलब है कि चीनी सेना ने देपसांग मैदानों में 10 से 13 पैट्रोलिंग प्वॉइंट्स तक भारत की पहुंच को खत्म कर दिया था। वहीं, डेमचोक इलाके में चीनी सैनिक चारडिंग नाले पर डेरा जमाए बैठे थे।

    यह समझौता बेहद महत्वपूर्ण है। वजह, चीनी पक्ष एक साल पहले तक देपसांग प्लेन्स और डेमचोक पर बात तक करने के लिए तैयार नहीं था।

    हालांकि वह, पीपी 14 (गलवान घाटी), पीपी 15 (हॉट स्प्रिंग्स), पीपी 17ए (गोगरा), पैंगोंग त्सो के उत्तर और दक्षिण तट पर डिसइंगेजमेंट पर सहमत था।

    विदेश मंत्री एस जयशंकर ने समझौते का श्रेय सेना को दिया, जिसने बहुत ही अकल्पनीय परिस्थितियों में काम किया। जयशंकर ने कहाकि अगर आज हम यहां तक ​​पहुंचे हैं, तो इसका एक कारण यह है कि हमने अपनी बात पर अड़े रहने और अपनी बात रखने के लिए बहुत दृढ़ प्रयास किया है। सेना देश की रक्षा के लिए बहुत ही अकल्पनीय परिस्थितियों में एलएसी पर मौजूद थी। सेना ने अपना काम किया तथा कूटनीति ने भी अपना काम किया।

    विदेश मंत्री ने कहाकि सितंबर 2020 से भारत चीन के साथ समाधान निकालने के लिए बातचीत कर रहा था। उन्होंने कहाकि इसके बाद एक बड़ा मुद्दा यह है कि आप सीमा का प्रबंधन कैसे करते हैं और सीमा समझौते को लेकर बातचीत कैसे करते हैं।

    अभी जो कुछ भी हो रहा है, वह पहले चरण से संबंधित है, जो कि सैनिकों की वापसी है। विदेश मंत्री ने कहा कि इस समाधान के विभिन्न पहलू हैं। उन्होंने कहा कि सबसे जरूरी बात यह है कि सैनिकों को पीछे हटना होगा, क्योंकि वे एक-दूसरे के बहुत करीब हैं और कुछ घटित होने की आशंका थी।

    विदेश मंत्री ने कहा कि भारत और चीन 2020 के बाद कुछ स्थानों पर इस बात पर सहमत हुए कि कैसे सैनिक अपने ठिकानों पर लौटेंगे, लेकिन एक महत्वपूर्ण बात गश्त से संबंधित थी।

    जयशंकर ने कहाकि गश्त को बाधित किया जा रहा था और हम पिछले दो वर्षों से इसी पर बातचीत करने की कोशिश कर रहे थे।

    इसलिए 21 अक्टूबर को जो हुआ, वह यह था कि उन विशेष क्षेत्रों देमचोक और डेपसांग में हम इस समझ पर पहुंचे कि गश्त फिर से उसी तरह शुरू होगी, जैसी पहले हुआ करती थी।

    गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में एलएसी के पास से सैनिकों की वापसी और गश्त को लेकर समझौता हुआ था, जो चार साल से अधिक समय से जारी गतिरोध को समाप्त करने की दिशा में एक बड़ी सफलता है।

    जून 2020 में गलवान घाटी में दोनों देशों के सैनिकों के बीच भीषण संघर्ष के बाद संबंधों में तनाव आ गया था। यह पिछले कुछ दशकों में दोनों पक्षों के बीच सबसे गंभीर सैन्य संघर्ष था।

    The post ड्रैगन से बातचीत की स्थिति? सैनिकों के पीछे हटने पर चीन का क्या कहना है, और LAC पर हालात कैसे हैं?… appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को तलाशने, तराशने और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    August 29, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 93 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन, 4.68 करोड़ के नए विकास कार्यों की घोषणा की….

    August 29, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खेलों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी और कॉफी टेबल बुक ‘हमारे खिलाड़ी’ का किया विमोचन…..

    August 29, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने अखिल भारतीय फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता का किया शुभारंभ….

    August 29, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.