Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»धर्म»वास्तु अनुसार करें घर में सुगंध…बीमारी, नकारात्मकता, विवाह, पढ़ाई की समस्या का होगा समाधान
    धर्म

    वास्तु अनुसार करें घर में सुगंध…बीमारी, नकारात्मकता, विवाह, पढ़ाई की समस्या का होगा समाधान

    News DeskBy News DeskOctober 27, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Smell According Vastu सुगंधित अगरबत्तियां, दीप, तेल आदि राजा-महाराजाओं के समय में भी प्रयोग होते हैं. इनका प्रयोग केवल उनके आनंद या माहौल को खुशनुमा बनाने के लिए ही नहीं होता था, बल्कि इसका प्रयोग नकारात्मक शक्तियों और वास्तुदोष से महल या किले को मुक्त करने के लिए भी किया जाता था. खुशबू मस्तिष्क में प्रसन्नता और मन को हल्का रखने वाली तरंगों को विकसित करती है और साथ ही ये घर में व्यक्ति के जीवन में परिक्षित होने वाले दोषों को भी दूर करने का काम करती है. सुगंध की शक्ति इस बात से भी समझी जा सकती है कि इनका प्रयोग चिकित्सा के रूप में भी किया जाता है. आइए जानें सुगंध किस तरह से वास्तु दोष दूर करता है.

     

    ऐसी खुशबू लें, जो आपको भाती हो: 

    वास्तु शास्त्र में सुंगध को दोष निवारक माना गया है, लेकिन इसके लिए जरूरी ये है कि वह सुगंध आपको पसंद हो. वास्तु में केवल वही सुगंधों की ही सिफारिश की जाती है, जो प्रथम प्रभाव में आपके मन को अच्‍छी लगे, इसलिए जो सुगंध आपको पसंद न हो उससे दूर रहें और अपनी मन पसंद सुगंध को प्राथमिकता दें.

     

    वास्तु सुधार के लिए कर लें बस ये छोटे से काम, हर दोष हो जाएगा दूर :

    वास्तु में भी सुगंध को एक थेरेपी की तरह माना गया है. गृहकलह, अशांति, तनाव और मनमुटाव को दूर करने में सुंगध का प्रयोग करना बहुत सकारात्मक परिणाम देता है. शक्तिकारक सुंगध से नकारात्मक शक्तियों को दूर किया जा सकता है. पुराने समय में राजा अपने महल और किले को नकारात्मकता से दूर करने के लिए इन्हीं सुंगधों का प्रयोग करते थे. तो चलिए आपको बताएं कि सुगंध किस तरह से किन दोषों को मुक्त करता है.

     

    वैवाहिक दोष या तनाव दूर करने के लिए:

    यदि आपके वैवाहिक जीवन मे सुख नहीं है और आपका दांपत्य जीवन तनाव से गुजर रहा तो आपको घर में गेंदे, पिनोनिया या लेमनग्रास की खुशबू का प्रयोग करना चाहिए. पीले रंग के फूल या फल वाली कोई भी खुशबू आपके वैवाहिक कष्ट को दूर कर सकती है. आप चाहें तो ताजे फूल का भी प्रयोग कर सकते हैं. यदि फूल न मिले तो असेंशियल ऑयल या रूम स्प्रे का भी प्रयोग कर सकते हैं. बस ये खुशबू आपके घर या बेडरूम में हमेशा महसूस होनी चाहिए. पीले फूल की महक मन और मस्तिष्क को रिलेक्स करती है और मन में प्रेम भावना का भी विकास करती है.

     

    नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के लिए :

    यदि घर में आपको नकारात्मक शक्तियों का अहसास होता है अथवा घर में मनहूसियत छायी रहती है तो आपको अपने घर में शाम के समय कर्पूर और लोहबान की धूप वाली खूशब जरूर करनी चाहिए. साथ ही हवन सामग्री का धूप करना चाहिए. विशेष कर सूर्य डूबने के बाद इस खुशबू को जरूर प्रयोग करें.

     

    तनाव का माहौल दूर करने के लिए : 

    यदि आपको अपने घर में आते ही तनाव सा महसूस होता है तो आपको घर में चंदन की खुशबू का प्रयोग करना चाहिए. यदि घर के लोगों में आपस में तनाव रहता हो तो घर में साइट्रेस खूशबू का इस्तेमाल करना चाहिए.

     

    रोग से मुक्ति के लिए : 

    घर से यदि बीमारियां जाने का नाम नहीं लेतीं या घर में एक के बाद एक बीमारी लगी रहती है तो आपको अपने घर में नीम का धुंआ करना चाहिए. साथ ही कर्पूर-लौंग को साथ में जला कर खुशबू करना चाहिए. इस सुगंध के दो फायदे होंगे. पहला फायदा इसक सुगंध काफी अच्छी होती है दूसरे ये हानिकारक मच्छर-मक्खी और बैक्टिरिया आदि को भी दूर करता है.

     

    बेडरूम में करें इस फूल की खुशबू का इस्तेमाल: 

    यदि आपके जीवन से रोमांस खत्म हो गया है तो बस एक फूल की खुशबू कमाल का असर दिखा सकती है. वह है मोगरे का फूल. बेडरूम में मोगरे की खुशबू का प्रयोग रोमांस को पैदा करने का काम करती है. ये खुशबू मन मस्तिष्क सुकून देनती है और प्रेम भावना का विकास करती है.

     

    सकारात्मकता बढ़ाने के लिए : 

    घर में सकारात्मकता बढ़ाने के लिए हवन सामग्री को जलाएं और इसका धूप हर कमरे में फैलाएं. चाहें तो इसमें लोहबान या गुग्गल भी प्रयोग कर सकते हैं.

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    News Desk

    Related Posts

    आज का राशिफल 2 जुलाई 2025

    July 2, 2025

    आज का राशिफल 1 जुलाई 2025

    July 1, 2025

    आज का राशिफल 28 जून 2025

    June 28, 2025

    आज का राशिफल 25 जून 2025

    June 25, 2025

    आज का राशिफल 24 जून 2025

    June 24, 2025

    आज का राशिफल 23 जून 2025

    June 23, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    राज्यपाल रमेन डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण…..

    November 18, 2025

    रायपुर : किसान छबीलाल बारी ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति की सराहना

    November 18, 2025

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    उत्तर बस्तर कांकेर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2025-26 : सहकारी समिति प्रबंधक, खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.