Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»ट्रक ड्राइवरों से सांठ-गांठ करके भिलाई स्टील प्लांट से निकलने वाले लोहे की चोरी, पुलिस ने आरोपी व्यवसायी को किया गिरफ्तार
    छत्तीसगढ़

    ट्रक ड्राइवरों से सांठ-गांठ करके भिलाई स्टील प्लांट से निकलने वाले लोहे की चोरी, पुलिस ने आरोपी व्यवसायी को किया गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskOctober 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ट्रक ड्राइवरों से सांठ-गांठ करके भिलाई स्टील प्लांट से निकलने वाले लोहे की चोरी, पुलिस ने आरोपी व्यवसायी को किया गिरफ्तार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दुर्ग

    इन दिनों भिलाई में कुछ कबाड़ियों का व्यवसाय तेजी से फल-फूल रहा है, जिसका मुख्य कारण ट्रक ड्राइवरों से सांठ-गांठ करके भिलाई स्टील प्लांट से निकलने वाले लोहे की चोरी है। इससे स्टील व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। आज जामुल थाना पुलिस ने ट्रक ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन और स्टील चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों की शिकायत पर छावनी के आईटीआई ग्राउंड में स्थित पांडेय कबाड़ी के गोडाउन से लाखों रुपये के बिलेट्स, पिग आयरन, बीआरएम और लोहे के प्लेट्स जब्त किए हैं और कबाड़ी व्यवसायी सुरेश पांडेय को गिरफ्तार किया गया है। इस पूरे मामले में भिलाई के ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन और स्टील चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप भी लगाए है।

    बता दें कि दुर्ग जिले के स्टील व्यापारी पिछले कुछ सालों से अपने खरीदे गए लोहे में शॉर्टेज की मार झेल रहे थे। लोहे व्यापारी इस बात से परेशान थे कि उनके द्वारा बीएसपी में आर्डर किए गए लोहे में 250 से 500 किलो लोहा कैसे कम हो जाता है। कुछ व्यापारियों ने मिलकर इसके लिए अभियान चलाया और भिलाई के छावनी क्षेत्र के आईएटीआई कालोनी ग्राउंड में स्थित कबाड़ी सुरेश पांडेय के ठिकाने पर छापा मारा। व्यापारियों का आरोप है कि सुरेश पांडेय कबाड़ी की आड़ में चोरी के लोहे खरीदने-बेचने का व्यापार करता है। उसके ठिकाने पर लोगों की नजर से बचने के लिए वह रोज रात 1 बजे से सुबह 6 बजे तक चोरी का लोहा काटने का काम करता था।

    लोहे के बिलेट्स काटते रंगे हाथों दबोचा
    स्टील चैंबर ऑफ कॉमर्स और भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन ने बताया कि उन्होंने दो दिन पहले कबाड़ी सुरेश पांडेय के ठिकाने पर छापा मारा गया था, इस दौरान उन्होंने एक कर्मचारी को लोहे के बिलेट्स को गैस कटर से काटते रंगे हाथों पकड़ा था। इसके बाद पांडेय कबाड़ी के बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था, लेकिन जमानत पर रिहा होने के बाद फिर से यह सिलसिला जारी हो गया। आज व्यापारियों ने फिर से सुरेश पांडेय के ठिकाने पर छापा मारा, जहाँ वह चोरी के लोहे को अन्य स्थान पर शिफ्ट कर रहा था। स्टील चैंबर के सदस्यों ने उसे रंगे हाथों पकड़ा और कई टुकड़े लोहे के प्लेट्स और बिलेट्स बरामद किए। इसके बाद बीटी एसोसिएट्स और दीपक अग्रवाल सहित तीन स्टील कारोबारियों ने जामुल थाने में कबाड़ी व्यवसायी के खिलाफ अपराध दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने संचालक को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

    ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन और स्टील चैंबर ऑफ कॉमर्स के बीच विवाद
    इस पूरे मामले में भिलाई के ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन और स्टील चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों के बीच विवाद भी हुआ। स्टील चैंबर के सदस्यों ने ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन पर कई आरोप लगाए, जिसके बाद दोनों संगठनों के बीच स्थिति को शांत करने की कोशिश की गई। ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्ट संघ का कहना है कि चोरी के लोहे को स्टील कारोबारी ही खरीदते हैं, और उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, स्टील चैंबर के सदस्यों ने ट्रक ड्राइवरों को जिम्मेदार ठहराया और उनके ट्रक मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    Chardham Yatra: सरकार ने जारी की एसओपी, यात्रा पंजीकरण से दर्शन के लिए मिलेगा टोकन, बन बातों का रखेंं ध्यान

    April 20, 2026

    एक्टर गोविंदा पहुंचे देहरादून: एयरपोर्ट पहुंचते ही प्रशंसकों ने घेरा, नहीं किया निराश, साथ में ली सेल्फी

    April 20, 2026

    Uttarakhand News- सूर्य देवभूमि चैलेंज: पंच केदार मार्ग पर ट्रैकर्स का अद्भुत साहस, CM धामी ने विजेताओं को किया सम्मानित….

    April 20, 2026

    Uttarakhand News: अक्षय तृतीया पर खुले गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट, वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शुरू हुई चारधाम यात्रा 2026

    April 20, 2026

    Uttarakhand News: CM धामी ने किया अखण्ड परमधाम गंगा घाट का लोकार्पण, बोले—सनातन आस्था का सशक्त प्रतीक बना आयोजन…..

    April 20, 2026

    ‘बिहान’ योजना से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर, बिलासो बाई बनीं ‘लखपति दीदी’, किराना व्यवसाय से सालाना 2 लाख रुपये तक की बचत, आत्मनिर्भरता की बनी मिसाल…..

    April 20, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Chardham Yatra: सरकार ने जारी की एसओपी, यात्रा पंजीकरण से दर्शन के लिए मिलेगा टोकन, बन बातों का रखेंं ध्यान

    April 20, 2026

    एक्टर गोविंदा पहुंचे देहरादून: एयरपोर्ट पहुंचते ही प्रशंसकों ने घेरा, नहीं किया निराश, साथ में ली सेल्फी

    April 20, 2026

    Uttarakhand News- सूर्य देवभूमि चैलेंज: पंच केदार मार्ग पर ट्रैकर्स का अद्भुत साहस, CM धामी ने विजेताओं को किया सम्मानित….

    April 20, 2026

    Uttarakhand News: अक्षय तृतीया पर खुले गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट, वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शुरू हुई चारधाम यात्रा 2026

    April 20, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.