Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»मनोरंजन»परफॉर्मेंस के बीच गिरीं विद्या बालन, “Ami Je Tomar 3.O” पर फिर भी जारी रखा डांस
    मनोरंजन

    परफॉर्मेंस के बीच गिरीं विद्या बालन, “Ami Je Tomar 3.O” पर फिर भी जारी रखा डांस

    News DeskBy News DeskOctober 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    परफॉर्मेंस के बीच गिरीं विद्या बालन, “Ami Je Tomar 3.O” पर फिर भी जारी रखा डांस
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म 'भूल भुलैया 3' को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है. फिल्म के टाइटल ट्रैक के बाद अब अगला गाना 'आमी जे तोमार 3.O' भी रिलीज हो गया है. गाने में विद्या बालन और माधुरी दीक्षित के डांस ने लोगों का दिल जीत लिया है. हाल ही में एक प्रमोशनल इवेंट में विद्या बालन ने माधुरी संग इस गाने पर परफॉर्म किया. लेकिन इस दौरान वे गिर गईं.

    सोशल मीडिया पर विद्या बालन और माधुरी दीक्षित का 'आमी जे तोमार 3.O' गाने पर डांस वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें विद्या को काले रंग की साड़ी, बालों में गजरा और मांग टीका पहने स्टेज पर 'आमी जे तोमार 3.O' पर परफॉर्म किया. माधुरी दीक्षित को भी पिंक एंड ग्रीन ट्रेडिशनल आउटफिट में उनका साथ देते देखा गया. डांस परफॉर्मेंस के दौरान अचानक विद्या का पैर मुंड़ जाता है और वे गिर जाती हैं. लेकिन वे तुरंत ही खुद को संभाल भी लेती हैं.

    गिरकर खुद खड़ी हुईं विद्या, जारी रखी परफॉर्मेंस

    स्टेज पर गिरते ही विद्या बालन थोड़ा सा मुस्कुराती हैं और अपना पैर पकड़ती है. वे कुछ सेकेंड्स के अंदर ही खड़ी हो जाती हैं और अपनी परफॉर्मेंस जारी रखती हैं. विद्या ने जिस तरह गिरने के बाद अपनी परफॉर्मेंस को जारी रखा, फैंस इससे काफी इंप्रेस हो गए. अब फैंस उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं.

    फैंस कर रहे विद्या बालन की खूब तारीफ

    वायरल वीडियो पर एक फैन ने लिखा- 'विद्या मैम गिरीं लेकिन एक्सप्रेशन नहीं गिर पाए.' दूसरे ने कहा- 'जो गिरते ही संभल जाए उसे ही विद्या बालन कहते हैं.' एक और ने लिखा- 'गिरने के बाद भी, विद्या बालन इसे बहुत ग्रेस और खूबसूरती के साथ संभाला है. सच्ची एनर्जी की क्वीन, ​​कोई भी चीज उन्हें नीचे नहीं गिरा सकती!'

    कब रिलीज होगी 'भूल भुलैया 3'? 

    'भूल भुलैया 3' इस दिवाली 1 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ तृप्ति डिमरी नजर आएंगी. अनीस बाज्मी के डायरेक्शन में बनी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की सिंघम अगेन से टकराएगी.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

    July 3, 2025

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    March 25, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में अंतिम व्यक्ति तक पहुंची सरकार….

    April 21, 2026

    सुशासन तिहार-2026 : 1 मई से 10 जून तक जिले में “जन समस्या निवारण शिविरों” का होगा आयोजन….

    April 21, 2026

    मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर…..

    April 21, 2026

    Mussoorie: सीएम धामी ने किया शिव मंदिर के निर्माणाधीन पुल का स्थलीय निरीक्षण, काम जल्द पूरा करने के निर्देश

    April 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.