Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»व्यापार»लगातार तीसरे हफ्ते ग‍िरावट दर्ज, भारत का विदेशी मुद्रा भंडार कमजोर
    व्यापार

    लगातार तीसरे हफ्ते ग‍िरावट दर्ज, भारत का विदेशी मुद्रा भंडार कमजोर

    News DeskBy News DeskOctober 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    लगातार तीसरे हफ्ते ग‍िरावट दर्ज, भारत का विदेशी मुद्रा भंडार कमजोर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    प‍िछले द‍िनों र‍िकॉर्ड लेवल पर पहुंचने वाला भारत का व‍िदेशी मुद्रा भंडार प‍िछले तीन हफ्ते से लगातार ग‍िर रहा है. दूसरी तरफ पाक‍िस्‍तान का फॉरेक्‍स र‍िजर्व लगातार बढ़ रहा है. प‍िछले तीन हफ्ते के दौरान भारत का व‍िदेशी मुद्रा भंडार 16.62 अरब डॉलर ग‍िर गया है. प‍िछले एक हफ्ते में पाक‍िस्‍तान के मुद्रा र‍िजर्व में 18 म‍िल‍ियन डॉलर का उछाल आया है और यह बढ़कर 16 ब‍िल‍ियन डॉलर पर पहुंच गया है. पाक‍िस्‍तान के केंद्रीय बैंक की तरफ से दावा क‍िया गया क‍ि पड़ोसी मुल्‍क का व‍िदेशी मुद्रा भंडार प‍िछले ढाई साल के रिकॉर्ड लेवल पर है. आइए देखते हैं भारत और पाक‍िस्‍तान के फॉरेक्‍स र‍िजर्व का हाल-

    ऑल टाइम हाई से नीचे आया फॉरेक्‍स र‍िजर्व

    रिजर्व बैंक ऑफ इंड‍िया (RBI) की तरफ से दी गई जानकारी में बताया गया क‍ि देश का विदेशी मुद्रा भंडार 18 अक्टूबर को खत्‍म हुए हफ्ते में 2.16 अरब डॉलर घटकर 688.27 अरब डॉलर रह गया. इससे पिछले हफ्ते यह 10.75 अरब डॉलर घटकर 690.43 अरब डॉलर रह गया था. हाल के दिनों में मुद्रा भंडार में आई यह सबसे बड़ी गिरावट थी. इससे पहले के हफ्ते में भी विदेशी मुद्रा भंडार 3.71 अरब डॉलर घटकर 701.18 अरब डॉलर रह गया था. इस तरह प‍िछले तीन हफ्ते से इसमें ग‍िरावट देखी जा रही है और इस दौरान यह कुल 16.62 अरब डॉलर ग‍िर गया है. सितंबर के अंत में विदेशी मुद्रा भंडार 704.89 अरब डॉलर के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था.

    आईएमएफ के पास आरक्षित भंडार भी घटा

    रिजर्व बैंक ऑफ इंड‍िया (RBI) के आंकड़ों के अनुसार 18 अक्टूबर को खत्‍म सप्ताह में मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा मानी जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियां 3.87 अरब डॉलर घटकर 598.24 अरब डॉलर रह गईं. डॉलर के बारे में उल्लेखित विदेशी मुद्रा आस्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की घट-बढ़ का प्रभाव शामिल होता है. समीक्षाधीन हफ्ते में सोने का भंडार का मूल्य 1.79 करोड़ डॉलर बढ़कर 67.44 अरब डॉलर हो गया. विशेष आहरण अधिकार (SDR) 6.8 करोड़ डॉलर घटकर 18.27 अरब डॉलर रह गया. रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, आलोच्य हफ्ते में आईएमएफ के पास भारत का आरक्षित भंडार 1.6 करोड़ डॉलर घटकर 4.32 अरब डॉलर रहा.

    पाक‍िस्‍तान का व‍िदेशी मुद्रा भंडार

    पाक‍िस्‍तान के सेंट्रल बैंक की तरफ से दी गई जानकारी में बताया गया क‍ि देश का विदेशी मुद्रा भंडार 18 मिलियन अमेरिकी डॉलर बढ़ गया है. बैंक ने बताया क‍ि 18 अक्टूबर को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान बैंक का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 11 बिलियन डॉलर से ज्‍यादा हो गया. बताया गया क‍ि कमर्श‍ियल बैंकों की तरफ से रखा गया विदेशी मुद्रा भंडार करीब 5 बिलियन डॉलर है. इसके बाद पड़ोसी मुल्‍क के कुल फॉरेक्‍स र‍िजर्व का आंकड़ा 16 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया है. 
     

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगे पर्यावरण बचाएं

    July 2, 2025

    बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 24, 2025

    बड़ी कंपनियों का नया खेला

    June 24, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 19, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 18, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 17, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में अंतिम व्यक्ति तक पहुंची सरकार….

    April 21, 2026

    सुशासन तिहार-2026 : 1 मई से 10 जून तक जिले में “जन समस्या निवारण शिविरों” का होगा आयोजन….

    April 21, 2026

    मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर…..

    April 21, 2026

    Mussoorie: सीएम धामी ने किया शिव मंदिर के निर्माणाधीन पुल का स्थलीय निरीक्षण, काम जल्द पूरा करने के निर्देश

    April 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.