Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»कमलनाथ ने सरकार पर साधा निशाना, उपचुनाव क्षेत्रों में खाद वितरण पर सवाल
    मध्यप्रदेश

    कमलनाथ ने सरकार पर साधा निशाना, उपचुनाव क्षेत्रों में खाद वितरण पर सवाल

    News DeskBy News DeskOctober 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कमलनाथ ने सरकार पर साधा निशाना, उपचुनाव क्षेत्रों में खाद वितरण पर सवाल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मध्य प्रदेश में उपचुनाव और किसानों के लिए कई जगह हो रहे खाद संकट पर सियासत शुरू हो गई है. राज्य के पूर्व सीएम कमलनाथ ने खाद संकट के लिए सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने "X" पर पोस्ट शेयर करते हुए आरोप लगा रही है कि सरकार उन जगह खाद ज्यादा बांट रही है, जहां उपचुनाव हैं. खाद पर सियासी मारामारी शुरू हो गई है. 

    मध्य प्रदेश में खाद संकट का शिकार किसान
    पूर्व सीएम कमलनाथ ने सरकार पर आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश का किसान खाद संकट से गुजर रहा है. प्रदेश की बीजेपी सरकार पूरे प्रदेश के हिस्से की खाद को उपचुनाव क्षेत्रों में बांटकर किसानों से वोट की ठगी करना चाहती है. प्रदेश की बुदनी और विजयपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं. सरकार ने बुदनी विधानसभा में किसानों को एडवांस में ही डीएपी खाद बांट दी है, वहीं विजयपुर विधानसभा में भी भरपूर मात्रा में खाद बांटी जा रही है. 

    सियासत के लिए खाद का वितरण करने का आरोप
    कमलनाथ ने आगे कहा कि पूरे प्रदेश की बात करें तो उपचुनाव क्षेत्र की दो विधानसभाओं को छोड़कर बाकी प्रदेश में कुल जरूरत के अनुपात में 5% डीएपी ही पहुंच रही है. खाद की 95% जरूरत पूरी नहीं हो पा रही है. प्रदेश भर के किसानों को खाद के लिये रूलाकर बीजेपी का चुनाव क्षेत्रों में खाद बांटना सियासत का विकृत रूप है. सरकार से मदद और रक्षा की उम्मीद की जाती है, लेकिन मध्यप्रदेश सरकार ही ठग है, सरकार ही भक्षक है. 

    किसानों के साथ दोयम व्यवहार का जवाब दें
    कमलनाथ ने सीएम डॉक्टर मोहन यादव से मांग करते हुए कहा कि प्रदेश के किसानों के साथ ये दोयम व्यवहार क्यों? खाद की पर्याप्त आपूर्ति शासन का किसानों के प्रति दायित्व है, लेकिन आपकी सरकार लूट को हक और ठगी को दायित्व समझने लगी है. याद रहे! किसानों के आंसुओं के बहाव में कई सरकारें बह गईं हैं, वो बोना भी जानते हैं और काटना भी.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    Uttarakhand News: पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, सीएम धामी बोले- अन्नदाताओं के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम…..

    June 20, 2026

    Uttarakhand News: पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, सीएम धामी बोले- अन्नदाताओं के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम…..

    June 20, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भारत माता की प्रतिमा एवं भव्य शहीद स्मारक का किया लोकार्पण….

    June 20, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा योग

    June 20, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ….

    June 20, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सलियाटोली में निर्माणाधीन नालंदा परिसर का किया निरीक्षण…..

    June 20, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, सीएम धामी बोले- अन्नदाताओं के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम…..

    June 20, 2026

    Uttarakhand News: पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, सीएम धामी बोले- अन्नदाताओं के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम…..

    June 20, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भारत माता की प्रतिमा एवं भव्य शहीद स्मारक का किया लोकार्पण….

    June 20, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा योग

    June 20, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.