Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»देवकीनंदन ठाकुर के बयान पर मध्य प्रदेश में राजनीतिक हलचल, भाजपा और कांग्रेस के बीच तीखी नोकझोंक
    मध्यप्रदेश

    देवकीनंदन ठाकुर के बयान पर मध्य प्रदेश में राजनीतिक हलचल, भाजपा और कांग्रेस के बीच तीखी नोकझोंक

    News DeskBy News DeskOctober 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    देवकीनंदन ठाकुर के बयान पर मध्य प्रदेश में राजनीतिक हलचल, भाजपा और कांग्रेस के बीच तीखी नोकझोंक
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    जबलपुर: मध्य प्रदेश में एक दिन पहले हिंदुओं के लिए अलग सनातन बोर्ड के गठन वाली मांग करने वाले प्रसिद्ध कथावाचक और देवकीनंदन ठाकुर के बयान पर सियासत शुरू हो गई है. इस बयान को लेकर कांग्रेस ने कहा कि कहीं सांप्रदायिक तनाव न बढ़ जाए. भाजपा ने उनके इस बयान का समर्थन किया है और कहा है कि देवकीनंदन का विचार अच्छा है. मध्य प्रदेश कांग्रेस नेता मानक अग्रवाल ने कहा कि देवकीनंदन ठाकुर का प्रवचन देने का काम है वो वही काम करें. यह सरकार का काम है. यह सरकार देखेगी. सरकार को यह देखना चाहिए इससे कोई सांप्रदायिक तनाव ना बढ़ जाए. इधर, भाजपा प्रवक्ता अजय यादव ने अग्रवाल के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि सनातन धर्म के लिए धर्म गुरु चिंतित रहते हैं. देवकीनंदन का विचार अच्छा है. इस पर विचार करना चाहिए. धर्म गुरुओं का सनातन धर्म की रक्षा के लिए चिंतित होना स्वाभाविक है.

    हमारा योगदान आजादी में नहीं, देश को बचाने में
    देवकीनंदन ठाकुर ने शुक्रवार को जबलपुर में कहा था कि भले ही इस देश को आजाद करने में हमारा योगदान ना हो, लेकिन इस देश को बचाकर रखने में हम अपना योगदान दे सकते हैं. आने वाली पीढ़ी, संस्कृति, धर्म को बचाना है तो सभी हिंदू भाइयों को एक स्वर में उन लोगों को जवाब देना होगा, जो वक्फ बोर्ड के साथ तो खड़े होते हैं, लेकिन सनातन बोर्ड की बात नहीं करते हैं.

    क्या संविधान हमें रहने का अधिकार देता है?
    देवकीनंदन ने कहा, " सभी उनके पक्ष में खड़े हो जाते हैं जब वक्फ बोर्ड में संशोधन बिल की बात आती है तो, लेकिन जब बात तिरुपति बालाजी के प्रसाद में पशु चर्बी मिलाकर खिलाने की बात आती है, तो तब कोई कुछ नहीं बोलता है. हमें अपना शत्रु कोई भी राजनीतिक दल ना माने. बस एक बात ईमानदारी से यह बता दें कि क्या इस देश में हिंदू रह सकते हैं या नहीं. संविधान क्या इस देश में हिंदुओं को रहने का अधिकार देता है या नहीं. क्या यह संविधान कहता है कि हमारा धर्म भ्रष्ट कर दो. जब यह तमाम तरह के सवाल उठाते हैं तो कोई भी इस पर बात नहीं करता."

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! पहाड़ों में बारिश तो ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के संकेत

    October 24, 2026

    जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

    October 23, 2026

    जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

    October 23, 2026

    नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

    October 23, 2026

    Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

    October 23, 2026

    Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

    October 23, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! पहाड़ों में बारिश तो ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के संकेत

    October 24, 2026

    जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

    October 23, 2026

    जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

    October 23, 2026

    नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

    October 23, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.