Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ में बलरामपुर में हिरासत में युवक की मौत पर बवाल, भीड़ का थाने पर हमला; महिला ASP घायल
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में बलरामपुर में हिरासत में युवक की मौत पर बवाल, भीड़ का थाने पर हमला; महिला ASP घायल

    News DeskBy News DeskOctober 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़ में बलरामपुर में हिरासत में युवक की मौत पर बवाल, भीड़ का थाने पर हमला; महिला ASP घायल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बलरामपुर

    बलरामपुर में पुलिस हिरासत में युवक की मौत के बाद शुक्रवार को आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। युवक की डेडबॉडी को जब पुलिस बलरामपुर से उसके गृहग्राम संतोषी नगर ले जा रही थी, तो रास्ते में भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई।भीड़ को नियंत्रित करने पहुंचीं ASP निमिषा पांडे पर महिलाओं ने हमला कर दिया।

    छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में उग्र भीड़ ने एडिशनल एसपी निमिषा पांडे की पिटाई कर दी। महिलाओं ने उन्हें चप्पल से पीटा और उनकी लाठी भी छीन ली। अंत में महिला एसपी को भागकर अपनी जान बचानी पड़ी। राज्य में खराब कानून व्यवस्था और पुलिस की लापरवाही से नाराज भीड़ को समझाने के लिए महिला एसपी पहुंची थीं, लेकिन उनकी बात सुनने की बजाय महिलाओं ने उन पर हमला कर दिया। ऐसे में उन्हें जान बचाकर भागना पड़ा।

    बलरामपुर में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत हो गई थी। इसके बाद से यहां जमकर बवाल हो रहा है। युवक का शव लेकर पुलिस उसके गांव पहुंची थी। इसी बीच गांव के लोग आक्रोशित हो गए। भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया। हालांकि, यह भी कहा जा रहा है कि भीड़ में दिखाई दे रहे लोग दूसरे राज्यों से अकार छत्तीसगढ़ में बस गये हैं और अब यही लोग यहां का माहौल खराब कर रहे हैं।
    एएसपी से मारपीट

    उग्र भीड़ को काबू करने पहुंची एएसपी निमिषा पांडे पर भी महिलाओं ने हमला कर दिया। इस दौरान एक महिला उन्हें चप्पल से मारती नजर आई है और दूसरी महिला ने उनसे लाठी छीन ली। मृतक के परिवारजनों और बंगाली समाज ने उसका शव लेने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद पुलिस खुद डेडबॉडी लेकर उसके गृहग्राम संतोषी नगर पहुंची थी।
    गुरुवार रात भी थाने में हुई थी तोड़फोड़

    इससे पहले गुरुवार रात भी बलरामपुर थाने में लोगों की भीड़ ने हमला बोल दिया। देर रात तक हंगामे के बाद थाने और एसपी कार्यालय के सामने हाईवे पर कर प्रदर्शन कर रहे लोगों की भीड़ को पुलिस ने हटाया। एसपी ने बलरामपुर थाना प्रभारी और आरक्षक को सस्पेंड कर दिया है। मृतक गुरुचरण मंडल के पिता शांति राम ने थाने से बाहर निकलकर कहा कि पुलिस ने उसके बेटे को मारकर लटकाया है, टीआई और एसपी तीन दिनों से गुरुचरण को पीट रहे थे। वहीं एएसपी शैलेंद्र पांडेय ने इन आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि, सिर्फ पूछताछ के लिए बुलाया गया था, उसने बाथरूम में जाकर फांसी लगा ली।
    पुलिस कस्टडी में युवक की मौत से बवाल

    मृतक की पत्नी लापता होने के मामले में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगा था। जिसके बाद पूछताछ के लिए युवक को बुलाया गया था। हालांकि, उसने पुलिस कस्टडी में ही फांसी लगा ली। इसके बाद से बवाल मचा हुआ है। अब पुलिस का ध्यान शांति कायम करने पर है। अभी भी बड़ा सवाल है कि मृतक की लापता पत्नी अभी कहां और किस हाल में हैं। पुलिस हिरासत में युवक की मौत के बाद क्षेत्र में तनाव है, लोग सड़कों पर उतर कर विरोध कर रहे है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर मुस्लिम समाज की बैठक 1 सितंबर को रायपुर में…..

    August 30, 2026

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बालिका गृह की बेटियों के साथ सुनी ‘मन की बात’…..

    August 30, 2026

    छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’…..

    August 30, 2026

    नारी के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन से ही बनेगा समृद्ध छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    August 30, 2026

    इतिहास, संस्कृति और स्वदेशी से आत्मनिर्भरता तक—‘मन की बात’ में देश की विकास यात्रा के विविध आयामों पर प्रधानमंत्री का प्रेरक संदेश…..

    August 30, 2026

    नेपाल में बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों के लापता होने पर मंत्री राजेश अग्रवाल चिंतित, अंबिकापुर की डॉ. मीना गुप्ता की सुरक्षित वापसी के लिए विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास के संपर्क में हैं अधिकारी…..

    August 30, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर मुस्लिम समाज की बैठक 1 सितंबर को रायपुर में…..

    August 30, 2026

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बालिका गृह की बेटियों के साथ सुनी ‘मन की बात’…..

    August 30, 2026

    छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’…..

    August 30, 2026

    नारी के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन से ही बनेगा समृद्ध छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    August 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.