Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»विदेश»स्पेस में फंसे चार अंतरिक्षयात्री धरती पर वापस लौट आए हैं… सुनीता विलियम्स के घर लौटने में देरी का कारण क्या है?…
    विदेश

    स्पेस में फंसे चार अंतरिक्षयात्री धरती पर वापस लौट आए हैं… सुनीता विलियम्स के घर लौटने में देरी का कारण क्या है?…

    News DeskBy News DeskOctober 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    स्पेस में फंसे चार अंतरिक्षयात्री धरती पर वापस लौट आए हैं… सुनीता विलियम्स के घर लौटने में देरी का कारण क्या है?…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    करीब 8 महीने अंतरिक्ष स्टेशन पर बिताने के बाद 4 अंतरिक्ष यात्री शुक्रवार को धरती पर लौट आए।

    बोइंग के कैप्सूल में खराबी आ जाने और तूफान मिल्टन की वजह से इन्हें स्पेस में ज्यादा समय बिताना पड़ा। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से सप्ताह के मध्य में रवाना होने के बाद ये स्पेस एक्स के कैप्सूल में लौटे।

    ये अंतरिक्ष यात्री पैराशूट की मदद से फ्लोरिडा के तट के पास मैक्सिको की खाड़ी में उतरे। इन 3 अमेरिकी और 1 रूसी अंतरिक्ष यात्री को दो महीने पहले ही धरती पर लौटना था।

    मगर, बोइंग के नए स्टारलाइनर अंतरिक्ष कैप्सूल में समस्या आ जाने के कारण उनकी वापसी में देरी हुई।

    सुरक्षा चिंताओं के कारण स्टारलाइनर अंतरिक्ष कैप्सूल खाली ही लौटा। इसके बाद तूफान मिल्टन की वजह से समुद्र में खराब हालात और तेज हवाओं के कारण भी उनकी वापसी में 2 सप्ताह की देरी हुई।

    स्पेस एक्स ने मार्च में नासा के मैथ्यू डोमिनिक, माइकल बैरेट और जीनेट एप्स और रूस के एलेक्जेंडर ग्रेबेंकिन को अंतरिक्ष भेजा था।

    बैरेट ने अपने देश में मौजूद सहायता टीम की सराहना करते हुए कहा, ‘टीम ने हमारे साथ मिलकर फिर योजना बनाई, दोबारा उपकरण लगाए और सब कुछ फिर से किया। इन सभी चुनौतियों से निपटने में हमारी मदद की।’

    सुनीता विलियम्स को कब तक करना होगा इंतजार

    उनकी जगह पर गए स्टारलाइन के 2 अंतरिक्ष यात्री भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स और टेस्ट पायलट बुच विल्मोर के मिशन में देरी हुई।

    यह मिशन 8 दिनों से बढ़कर अब 8 महीने का हो गया है। तब से अब तक 100 दिन से अधिक बीत गए हैं और वे अंतरिक्ष में हैं।

    नासा ने उन्हें लौटाने का प्लान बनाया है, इसके लिए स्पेसएक्स के ड्रैगन क्रू से मदद ली जाएगी। ऐसे में विलियम्स और विल्मोर को अभी और इंतजार करना होगा।

    सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को स्पेस एक्स की ड्रैगन क्रू-9 की उड़ान (फरवरी, 2025) से पहले वापस नहीं लाया जा सकेगा।

    बता दें कि स्पेसएक्स ने 4 सप्ताह पहले दो और अंतरिक्ष यात्रियों को भेजा था। ये सभी फरवरी तक वहीं रहेंगे।

    अंतरिक्ष स्टेशन में कई महीनों तक क्षमता से अधिक क्रू सदस्यों के रहने के बाद अब वहां उसकी सामान्य क्षमता के अनुरूप 7 क्रू सदस्य हैं। इनमें चार अमेरिकी और तीन रूसी अंतरिक्ष यात्री हैं।

    The post स्पेस में फंसे चार अंतरिक्षयात्री धरती पर वापस लौट आए हैं… सुनीता विलियम्स के घर लौटने में देरी का कारण क्या है?… appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में अंतिम व्यक्ति तक पहुंची सरकार….

    April 21, 2026

    सुशासन तिहार-2026 : 1 मई से 10 जून तक जिले में “जन समस्या निवारण शिविरों” का होगा आयोजन….

    April 21, 2026

    मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर…..

    April 21, 2026

    Mussoorie: सीएम धामी ने किया शिव मंदिर के निर्माणाधीन पुल का स्थलीय निरीक्षण, काम जल्द पूरा करने के निर्देश

    April 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.