Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»यातायात सुगम करने भोपाल को मिली एक और आरओबी की सौगात
    मध्यप्रदेश

    यातायात सुगम करने भोपाल को मिली एक और आरओबी की सौगात

    News DeskBy News DeskOctober 25, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    यातायात सुगम करने भोपाल को मिली एक और आरओबी की सौगात
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने भोपाल रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर-1 के पास द्वारका नगर कोच फैक्ट्री से छोला स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर के पास के क्षेत्र को सीधे लाभान्वित करने वाले आरओबी निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। यह भोपाल क्षेत्र के लिए एक बड़ी सौगात है। आरओबी का लाभ भोपाल के सभी लोगों को होगा। कनेक्टिविटी के कारण करोंद, बैरसिया, स्टेशन, छोला, अरेरा कॉलोनी, भेल, मीनाल सहित निशातपुरा क्षेत्र के सभी रहवासियों को इसका लाभ मिलेगा।

    लगभग 15 किलोमीटर की दूरी होगी कम

    मंत्री सारंग ने बताया कि यह उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसके बन जाने से लगभग 15 किलोमीटर का राउंड बचेगा। यह क्षेत्र की जनता के लिए बड़ी सौगात है। जल्द ही इसका भूमि-पूजन किया जायेगा। मंत्री श्री सारंग ने रेलवे, पीडब्ल्यूडी, नगर निगम, पुलिस और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आरओबी के प्लॉन की जानकारी लेकर निश्चित समयावधि में कार्य पूरा करने के निर्देश दिये।

    15 लाख की आबादी होगी लाभान्वित

    मंत्री सारंग ने कहा कि यह आरओबी भोपाल रेलवे स्टेशन के समीप द्वारका नगर से होते हुए छोला स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर के पास उतरेगा। इसकी लम्बाई लगभग 610 मीटर और चौड़ाई 9.5 मीटर होगी। उन्होंने कहा कि 6 रेलवे ट्रैक के ऊपर बनने वाला यह भोपाल का पहला आरओबी होगा, जो देश के लिये इंजीनियरिंग का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करेगा। इसके निर्माण से लगभग 15 लाख की आबादी लाभान्वित होगी।

    18 माह में 90 करोड़ की लागत से होगा तैयार

    मंत्री सारंग ने कहा कि लगभग 90 करोड़ की लागत से आरओबी का निर्माण रेलवे द्वारा करवाया जा रहा है। प्रथम चरण की राशि 72 करोड़ शासन द्वारा रेलवे को जारी कर दी गयी है। इसके टेंडर और वर्क-ऑर्डर हो चुके हैं। यह ब्रिज 18 माह में बनकर तैयार होगा।

    नये भोपाल, विदिशा, बैरसिया से होगी कनेक्टिविटी

    मंत्री सारंग ने बताया कि इसके निर्माण से पुराने और नये भोपाल के साथ विदिशा, बैरसिया सहित आसपास के क्षेत्रों की कनेक्टिविटी सुदृढ़ होगी। इससे क्षेत्रवासियों का आवागमन सुगम होगा। उन्होंने बताया कि अभी भोपाल प्लेटफार्म नम्बर-1 से छोला की तरफ जाने वाली छोटी गाड़ियों को पुलिया से होकर गुजरना पड़ता है। वहीं बड़ी गाड़ियों को स्टेशन प्लेटफार्म नम्बर-1 से छोला की ओर जाने के लिये भारत टॉकीज आरओबी से लम्बा चक्कर लगाना पड़ता है। आरओबी निर्माण से 15 किलोमीटर का लम्बा चक्कर बचेगा। इसके बन जाने से यातायात सुगम होगा और जनता को राहत मिलेगी।

    भोपाल रेलवे स्टेशन से एयरपोर्ट तक की दूरी होगी कम

    मंत्री श्री सारंग ने कहा कि भोपाल स्टेशन से एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को अभी पुराने भोपाल से होकर गुजरना पड़ता है। इसमें काफी समय लगता है। इस आरओबी के बन जाने से यात्री कम समय में भोपाल स्टेशन प्लेटफार्म नम्बर-1 से सीधे आरओबी का उपयोग करते हुए छोला-करोंद मार्ग से होते हुए एयरपोर्ट पहुँच सकेंगे।

    निशातपुरा स्टेशन से यात्रा करने वालों को मिलेगा लाभ

    मंत्री सारंग ने बताया कि कई ट्रेन बैरागढ़ से सीधे निशातपुरा होते हुए निकलती हैं। अभी यात्रियों को सही कनेक्टिविटी नहीं होने के कारण अपनी ट्रेन पकड़ने के लिये बैरागढ़ जाना पड़ता है। आरओबी के बन जाने से यात्री बैरागढ़ नहीं जाते हुए सीधे निशातपुरा से ही अपनी ट्रेन पकड़ सकेंगे।

    मंत्री रंग ने कहा कि यह आरओबी भोपाल के आवागमन को सुगम बनाने में सहायक होगा। स्टेशन से इसकी कनेक्टिविटी से हर क्षेत्र के लोग लाभान्वित होंगे। नरेला क्षेत्र में विकास चरम पर है। आरओबी के माध्यम से आवागमन को सुगम और सुव्यवस्थित करने का यह प्रयास है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    आशीर्वाद का दीया : भद्रकाली मंदिर परिसर में होगा मुख्य आयोजन, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल होंगे मुख्य अतिथि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया जा रहा सेवा संकल्प अभियान…..

    September 16, 2026

    आशीर्वाद का दीया : भद्रकाली मंदिर परिसर में होगा मुख्य आयोजन, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल होंगे मुख्य अतिथि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया जा रहा सेवा संकल्प अभियान…..

    September 16, 2026

    नवा रायपुर में राज्य निर्वाचन आयुक्तों के 32वें अखिल भारतीय सम्मेलन का राज्यपाल रामेन डेका ने किया शुभारंभ….

    September 16, 2026

    नवा रायपुर में राज्य निर्वाचन आयुक्तों के 32वें अखिल भारतीय सम्मेलन का राज्यपाल रामेन डेका ने किया शुभारंभ….

    September 16, 2026

    सेवा संकल्प अभियान में हर घर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’, सेवा और समर्पण के संकल्प से जगमगाएगा छत्तीसगढ़…..

    September 16, 2026

    सेवा संकल्प अभियान में हर घर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’, सेवा और समर्पण के संकल्प से जगमगाएगा छत्तीसगढ़…..

    September 16, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    आशीर्वाद का दीया : भद्रकाली मंदिर परिसर में होगा मुख्य आयोजन, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल होंगे मुख्य अतिथि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया जा रहा सेवा संकल्प अभियान…..

    September 16, 2026

    आशीर्वाद का दीया : भद्रकाली मंदिर परिसर में होगा मुख्य आयोजन, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल होंगे मुख्य अतिथि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया जा रहा सेवा संकल्प अभियान…..

    September 16, 2026

    नवा रायपुर में राज्य निर्वाचन आयुक्तों के 32वें अखिल भारतीय सम्मेलन का राज्यपाल रामेन डेका ने किया शुभारंभ….

    September 16, 2026

    नवा रायपुर में राज्य निर्वाचन आयुक्तों के 32वें अखिल भारतीय सम्मेलन का राज्यपाल रामेन डेका ने किया शुभारंभ….

    September 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.