Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»व्यापार»अडानी समूह की कंपनियों को मुनाफा, शेयर बाजार में दिखेगा उछाल?
    व्यापार

    अडानी समूह की कंपनियों को मुनाफा, शेयर बाजार में दिखेगा उछाल?

    News DeskBy News DeskOctober 25, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अडानी समूह की कंपनियों को मुनाफा, शेयर बाजार में दिखेगा उछाल?
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अडानी ग्रुप की तीन कंपन‍ियों ने गुरुवार को दूसरी त‍िमाही के पर‍िणाम जारी क‍िये. कंपन‍ियों की तरफ से जारी नतीजों में अदाणी टोटल गैस का मुनाफा 6 प्रत‍िशत बढ़ गया. अडानी विल्मर के प्रॉफ‍िट में दोगुने से भी ज्‍यादा की बढ़ोतरी देखी गई. इसके अलावा एसीसी को 200 करोड़ रुपये का फायदा हुआ है. इन खबरों के बाद कंपन‍ियों के शेयर में तेजी देखी गई. अब देखना यह होगा क‍ि ग‍िरते बाजार के बीच क्‍या शुक्रवार को भी यह तेजी बरकरार रहती है.

    छह प्रतिशत बढ़कर 178 करोड़ रुपये का प्रॉफ‍िट

    अडानी ग्रुप और फ्रांस की पावर सेक्‍टर की दिग्गज कंपनी टोटल एनर्जीज के ज्‍वाइंट वेंचर (JV) अडानी टोटल गैस लिमिटेड का शुद्ध लाभ चालू जुलाई-सितंबर तिमाही में छह प्रतिशत बढ़कर 178 करोड़ रुपये हो गया है. पिछले वित्त वर्ष (2023-24) की समान तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 168 करोड़ रुपये रहा था. प्रॉफ‍िट बढ़ने का कारण सीएनजी और पाइप वाली रसोई गैस (PNG) की आपूर्ति में अच्छी वृद्धि से गैस की कीमतों में कटौती से हुआ लाभ रही.

    ऑपरेशनल इनकम 12 प्रतिशत बढ़कर 1315 करोड़

    समीक्षाधीन अवधि में ज्‍यादा बिक्री से कंपनी की ऑपरेशनल इनकम 12 प्रतिशत बढ़कर 1,315 करोड़ रुपये हो गई. एटीजीएल के सीईओ  सुरेश पी. मंगलानी ने कहा, ‘अब हम पाइप के जरिये निर्बाध रूप से नौ लाख से अधिक उपभोक्ताओं को सेवाएं देते हैं. हमने परिवहन खंड के लिए अपना पहला एलएनजी स्टेशन शुरू कर दिया है.’ कंपनी का शेयर एक द‍िन पहले गुरुवार को करीब 8 प्रत‍िशत की तेजी के साथ 755.25 रुपये पर बंद हुआ. इसका 52 हफ्ते का हाई 1,259.90 रुपये है.

    घाटे से प्रॉफ‍िट में आई अडानी विल्मर

    दूसरी तरफ अडानी विल्मर ल‍िम‍िटेड का इंटीग्रेडेट प्रॉफ‍िट चालू वित्त वर्ष की सितंबर में खत्‍म हुई तिमाही में 311.02 करोड़ का रहा. मुख्य रूप से आमदनी बढ़ने से कंपनी का फायदा बढ़ा है. वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में कंपनी को 130.73 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था. अडानी ग्रुप और सिंगापुर की विल्मर की जेवी कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसकी कुल आमदनी सितंबर, 2024 को समाप्त तिमाही में बढ़कर 14,565.30 करोड़ रुपये रही. कंपनी के शेयर में करीब 7 प्रत‍िशत की तेजी देखी गई और यह 340.30 रुपये पर बंद हुआ.

    एसीसी लिमिटेड को भी फायदा

    इसके अलावा सीमेंट उत्पादक कंपनी एसीसी लिमिटेड ने दूसरी तिमाही में 199.7 करोड़ रुपये का इंटीग्रेटेड नेट प्रॉफ‍िट कमाया है. एसीसी लिमिटेड ने पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 387.88 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफ‍िट कमाया था. आलोच्य तिमाही में एसीसी का परिचालन राजस्व 4,613.52 करोड़ रुपये रहा जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 4,434.73 करोड़ रुपये था. यह उसका पिछले पांच साल में सबसे अधिक राजस्व है. पिछली तिमाही में कंपनी का कुल व्यय 4,452.73 करोड़ रुपये रहा जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 4,127.11 करोड़ रुपये था. कंपनी का शेयर 8 रुपये की तेजी के साथ 2265.60 रुपये पर बंद हुआ. 

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगे पर्यावरण बचाएं

    July 2, 2025

    बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 24, 2025

    बड़ी कंपनियों का नया खेला

    June 24, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 19, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 18, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 17, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को तलाशने, तराशने और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    August 29, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 93 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन, 4.68 करोड़ के नए विकास कार्यों की घोषणा की….

    August 29, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खेलों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी और कॉफी टेबल बुक ‘हमारे खिलाड़ी’ का किया विमोचन…..

    August 29, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने अखिल भारतीय फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता का किया शुभारंभ….

    August 29, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.