Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»यशस्वी जायसवाल का नया रिकॉर्ड, जो रोहित और विराट भी नहीं कर सके
    खेल

    यशस्वी जायसवाल का नया रिकॉर्ड, जो रोहित और विराट भी नहीं कर सके

    News DeskBy News DeskOctober 25, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    यशस्वी जायसवाल का नया रिकॉर्ड, जो रोहित और विराट भी नहीं कर सके
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारतीय टीम के युवा ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने एक महारिकॉर्ड बना दिया है. भारत-न्यूजीलैंड के बीच जारी टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में यशस्वी ने वो करिश्मा कर दिया, जो महान सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर करियर में नहीं कर पाए थे. इतना ही नहीं रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाज भी कभी यह कमाल करने में सफल नहीं रहे. चलिए जानते हैं यशस्वी ने ऐसा क्या किया कि वह पहले भारतीय बन गए. मैच की पहली पारी में यशस्वी जायसवाल बड़ी पारी खेलने में कामयाब नहीं रहे. उन्होंने 60 गेंदों का सामना करते हुए 30 रन बनाए और ग्लेन फिलिप्स का शिकार हुए. उनकी पारी में चार चौके भी शामिल रहे. भले ही यशस्वी ने बड़ी पारी नहीं खेली, लेकिन इन रनों के साथ ही उन्होंने मौजूदा कैलेंडर ईयर में अपने 1000 रन इस फॉर्मेट में पूरे कर लिए.

    यशस्वी ने 1000 रन पूरे करते एक महारिकॉर्ड बना दिया. दरअसल, वह 23 की उम्र से पहले ही एक कैलेंडर ईयर में 1000 या इससे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं. जानकार हैरानी हो सकती है कि महान सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर भी ऐसा नहीं कर पाए थे. यहां तक कि वर्तमान दिग्गज भारतीय रोहित शर्मा और विराट कोहली भी यह उपलब्धि हासिल नहीं कर सके.

    23 साल की उम्र से पहले एक कैलेंडर ईयर में 1000+ टेस्ट रन

    1. 1193 – गारफील्ड सोबर्स (1958)
    2. 1198 – ग्रीम स्मिथ (2003)
    3. 1008 – एबी डिविलियर्स (2005)
    4. 1013 – एलिस्टर कुक (2006)
    5. 1007* – यशस्वी जायसवाल (2024)

    एक कैलेंडर वर्ष में बनाए 1000 टेस्ट रन

    यशस्वी एक कैलेंडर ईयर में 1000 टेस्ट रन बनाने वाले सबसे युवा भारतीय बन गए. 22 साल के इस बल्लेबाज ने दिलीप वेंगसरकर के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 1979 में 23 साल की उम्र में 1000 रन का आंकड़ा छुआ था. वर्तमान में, जायसवाल 2024 में सबसे अधिक टेस्ट रन बनाने वालों की सूची में इंग्लैंड के जो रूट से पीछे दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 14 मैचों में 1305 रन बनाए हैं. इस साल जायसवाल के फॉर्म ने उन्हें केवल 10 मैचों में 59.23 की औसत से 1007 रन बनाते हुए देखा है, जिसमें दो शतक और छह अर्धशतक शामिल हैं.

    यशस्वी जायसवाल बने दुनिया के पांचवें बल्लेबाज

    23 की उम्र से पहले एक कैलेंडर ईयर में 1000+ टेस्ट रन पूरे करने वाले यशस्वी जायसवाल दुनिया के सिर्फ पांचवें बल्लेबाज बने हैं. 1958 में गारफील्ड सोबर्स ने सबसे पहले यह कमाल किया था. 2003 में ग्रीम स्मिथ ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज बने. फिर 2005 में एबी डिविलियर्स ने यह उपलब्धि अपने नाम की. 2006 में एलिस्टर कुक इस क्लब में शामिल हुए और अब यशस्वी जायसवाल ने ऐसा किया.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    आशीर्वाद का दीया : भद्रकाली मंदिर परिसर में होगा मुख्य आयोजन, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल होंगे मुख्य अतिथि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया जा रहा सेवा संकल्प अभियान…..

    September 16, 2026

    आशीर्वाद का दीया : भद्रकाली मंदिर परिसर में होगा मुख्य आयोजन, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल होंगे मुख्य अतिथि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया जा रहा सेवा संकल्प अभियान…..

    September 16, 2026

    नवा रायपुर में राज्य निर्वाचन आयुक्तों के 32वें अखिल भारतीय सम्मेलन का राज्यपाल रामेन डेका ने किया शुभारंभ….

    September 16, 2026

    नवा रायपुर में राज्य निर्वाचन आयुक्तों के 32वें अखिल भारतीय सम्मेलन का राज्यपाल रामेन डेका ने किया शुभारंभ….

    September 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.