Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने डेविड वॉर्नर का लाइफटाइम बैन हटाया, कप्तानी में वापसी की उम्मीद
    खेल

    क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने डेविड वॉर्नर का लाइफटाइम बैन हटाया, कप्तानी में वापसी की उम्मीद

    News DeskBy News DeskOctober 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने डेविड वॉर्नर का लाइफटाइम बैन हटाया, कप्तानी में वापसी की उम्मीद
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने डेविड वॉर्नर पर लगाया लाइफटाइम बैन हटा लिया है. साल 2018 में वॉर्नर को ऑस्ट्रेलिया में किसी भी टीम की कप्तानी करने पर जिंदगी भर के लिए बैन कर दिया गया था. लेकिन, अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की कंडक्ट कमीशन ने फैसले की समीक्षा करते हुए वॉर्नर से बैन हटाने का फैसला किया है. वॉर्नर पर लगे लाइफटाइम लीडरशिप बैन के हटने का मतलब है कि वो अब ऑस्ट्रेलिया में फिर से किसी भी टीम की कप्तानी कर सकेंगे. बैन के हटने से उनके अगले BBL में सिडनी थंडर्स की कप्तानी करने की उम्मीद भी जाग उठी है. डेविड वॉर्नर पर ये बैन साल 2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में बॉल टेम्परिंग करने को लेकर लगा था. वॉर्नर के अलावा बॉल टेम्परिंग मामले में स्टीव स्मिथ भी दोषी पाए गए थे, जिन्हें एक साल के लिए क्रिकेट से बैन कर दिया गया था.

    6 साल बाद वॉर्नर का लाइफटाइम बैन हटाया
    अब वॉर्नर पर बैन लगाए जाने के 6 साल बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपना फैसला वापस ले लिया है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से इसे लेकर एक प्रेस रिलीज जारी की गई, जिसमें बताया गया कि 25 अक्टूबर को कंडक्ट कमीशन की 3 सदस्यीय पैनल ने वॉर्नर पर लगे लाइफटाइम लीडरशिप बैन की समीक्षा की, जिसके बाद उसे हटाने का फैसला किया. पैनल ने पाया कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के कोड ऑफ कंडक्ट में साल 2022 में जो बदलाव किए गए हैं, उसके मुताबिक बैन हटाने के जरूरी प्रावधानों पर वॉर्नर खरे उतरते हैं. इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में डेविड वॉर्नर के योगदान को भी देखा गया, जिसकी वजह से पैनल को अपने फैसले तक पहुंचने में मदद मिली.

    T20 वर्ल्ड कप में कप्तानी का सपना अधूरा
    2018 में अपने खिलाफ लाइफटाइम लीडरशिप बैन लगने के बाद ही वॉर्नर ने उसकी समीक्षा किए जाने के लिए एक अपील की थी. 2022 में खुद पर लगे बैन से वॉर्नर इतने तंग आ चुके थे कि उन्होंने अपील को वापस तक ले लिया था. 6 सालों के इंतजार के बाद आखिरकार कप्तानी करने से लगी रोक अब हटा दी गई है. वॉर्नर पर ये रोक सिर्फ ऑस्ट्रेलिया तक ही सीमित थी. एक तरफ जहां बैन हटने की खुशी है वहीं दूसरी ओर अब ये मलाल भी रहेगा कि रिटायर होने से पहले T20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करने की उनकी ख्वाहिश अधूरी रह गई.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति दिवस पर ही मिला पेंशन भुगतान आदेश,कलेक्टर ने किया सम्मान

    September 2, 2026

    नोनी सुरक्षा योजना से कौशिल्या की बेटी के भविष्य को मिला आर्थिक संबल, एक लाख रुपये के बॉन्ड से बढ़ा भरोसा, बेटी की शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की बनी मजबूत नींव…..

    September 2, 2026

    छत्तीसगढ़ महिला कोष से मिले ऋण ने हरमनिया देवी की आजीविका को दी नई दिशा, आकांक्षा स्व-सहायता समूह को मिला एक लाख रुपये का ऋण, किराना-सिंगार दुकान से बढ़ी आमदनी……

    September 2, 2026

    गुदुम बाजा और मोहरी की पारंपरिक धुनों से सजा ‘रंग-तरंग’ का दूसरा दिन, लोकवाद्यों की सुरमयी प्रस्तुतियों ने बिखेरा छत्तीसगढ़ी संस्कृति का रंग, लोक कलाकारों और बच्चों का हुआ उत्साहवर्धन……

    September 2, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.