Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»बिहार में सरकारी नौकरी की बंपर वैकेंसी, 3956 पदों पर होगी नियुक्ति
    राज्य

    बिहार में सरकारी नौकरी की बंपर वैकेंसी, 3956 पदों पर होगी नियुक्ति

    News DeskBy News DeskOctober 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बिहार में सरकारी नौकरी की बंपर वैकेंसी, 3956 पदों पर होगी नियुक्ति
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पटना। बिहार में बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। नगर विकास एवं आवास विभाग में अगले एक साल में बंपर बहाली होनी है। विभाग के द्वारा स्वीकृत विभिन्न कोटि के पदों पर नियमित नियुक्ति के लिए 3956 पदों की अधियाचना आयोग को भेजी गई है, जिस पर जल्द ही नियमित नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है।

    विभागीय मंत्री ने दी कई और जानकारी

    विभागीय मंत्री नितिन नवीन ने बताया कि नगर निकायों का कार्य सुचारु रूप से चलता रहे और हमारे शहर साफ-सुथरा रहें, इसके लिए हम किसी भी स्तर पर कर्मचारियों की कमी नहीं होने देंगे। विभाग में अलग-अलग पदों पर इंजीनियरों की बहाली की प्रक्रिया लगातार जारी है।

    विभाग में हाल ही में 44 कनीय अभियंताओं की संविदा पर नियुक्ति की गई है। इन अभियंताओं का पदस्थापन राज्य के अलग-अलग नगर निकायों में किया जाना है। संविदा के आधार पर कनीय अभिंयता (जेई) की नियुक्ति के लिए विभाग ने इसी वर्ष अगस्त महीने में विज्ञापन प्रकाशित किया था।

    नगर निकायों में जल्द होगी इंजीनियरों की भर्ती

    विभाग के सचिव ने कहा कि नगर निकायों में आधारभूत संरचना के विकास में इंजीनियरों की बड़ी भूमिका है और नगरोें में जिस तेजी से काम हो रहा है, उसे देखते हुए जल्द ही और इंजीनियर बहाल किए जाएंगे।विभाग में अभियंताओं की कमी को दूर करने के लिए अगले कुछ महीने के अंदर 60 कार्यपालक अभियंता भी बहाल किए जाएंगे। कार्यपालक अभियंताओं की नियुक्ति के लिए विभाग ने इसी वर्ष सितंबर महीने में विज्ञापन जारी किया था।

    विभाग में अधीक्षण अभियंता के 12 पद रिक्त हैं, जबकि मुख्य अभियंता के सात पद रिक्त हैं। इन पदों पर संविदा के आधार पर भर्ती के लिए भी विभाग की तरफ से विज्ञापन जारी किया गया था और ये नियुक्तियां भी प्रक्रियाधीन हैं।

    मालूम हो कि सहायक अभियंता (असैनिक) के 168 एवं सहायक अभियंता (यांत्रिक) के 58 पदों पर नियमित नियुक्ति हो चुकी है। इसके अलावा नगर निकायों को स्वच्छ रखने के साथ-साथ ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के उद्देश्य से 272 सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी की नियुक्ति की गई है।

    नगर निकायों में स्थापित नियमों एव अधिनियमों के अनुरूप निर्माण एवं नक्शा स्वीकृति तथा शहरों को सुव्यवस्थित तरीके से बसाने के उद्देश्य से 80 सहायक नगर योजना (टाउन प्लानिंग) पर्यवेक्षक की नियुक्ति की गई है। नगर निकायों के सुचारू संचालन के उद्देश्य से 110 नगर कार्यपालक पदाधिकारी की भी नियुक्ति की गई है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    International Yoga Day 2026 : योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि मन, बुद्धि और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने वाली जीवनशैली है- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…..

    June 21, 2026

    International Yoga Day 2026 : योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि मन, बुद्धि और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने वाली जीवनशैली है- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…..

    June 21, 2026

    Uttarakhand News: अल्मोड़ा के दन्या में सीएम धामी का जनसभा संबोधन, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास की गति तेज; कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों और नई योजनाओं की घोषणाएं….

    June 21, 2026

    Uttarakhand News: अल्मोड़ा के दन्या में सीएम धामी का जनसभा संबोधन, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास की गति तेज; कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों और नई योजनाओं की घोषणाएं….

    June 21, 2026

    अच्छे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए रोज करें योग – उप मुख्यमंत्री अरुण साव….

    June 21, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निभाया वादा, कोटा बना नगर पालिका, नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा राजपत्र में अधिसूचना का प्रकाशन….

    June 21, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    International Yoga Day 2026 : योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि मन, बुद्धि और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने वाली जीवनशैली है- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…..

    June 21, 2026

    International Yoga Day 2026 : योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि मन, बुद्धि और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने वाली जीवनशैली है- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…..

    June 21, 2026

    Uttarakhand News: अल्मोड़ा के दन्या में सीएम धामी का जनसभा संबोधन, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास की गति तेज; कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों और नई योजनाओं की घोषणाएं….

    June 21, 2026

    Uttarakhand News: अल्मोड़ा के दन्या में सीएम धामी का जनसभा संबोधन, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास की गति तेज; कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों और नई योजनाओं की घोषणाएं….

    June 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.