Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»मिचेल सेंटनर की घातक गेंदबाजी, 53 रन 7 विकेट लेकर भारत को 156 पर सिमटा
    खेल

    मिचेल सेंटनर की घातक गेंदबाजी, 53 रन 7 विकेट लेकर भारत को 156 पर सिमटा

    News DeskBy News DeskOctober 25, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मिचेल सेंटनर की घातक गेंदबाजी, 53 रन 7 विकेट लेकर भारत को 156 पर सिमटा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पुणे टेस्ट में मिचेल सेंटनर की गेंदबाजी का कहर देखने को मिला. उनकी फिरकी के सामने टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए. उन्होंने अकेले ही आधी से ज्यादा टीम को पवेलियन भेज दिया. सेंटनर ने पहली पारी में घातक गेंदबाजी करते हुए 53 रन देकर 7 विकेट चटकाए, जिसका नतीजा रहा कि भारतीय टीम सिर्फ 156 पर ढेर हो गई. इससे न्यूजीलैंड को 103 रन की बढ़त मिली और वह इस मुकाबले में मजबूत स्थिति में आ गई है.

    7 विकेट लेकर बने मैच के नायक
    मिचेल सेंटनर ने अपने टेस्ट करियर में पहली 5 विकेट हॉल लेने का भी कारनामा किया. इतना ही नहीं भारत में न्यूजीलैंड की ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के मामले में भी तीसरे गेंदबाज बन गए हैं. इससे पहले 2021 में एजाज पटेल ने 119 रन देकर 10 विकेट चटकाए थे. वहीं 1976 में रिचर्ड हेडली ने 23 रन देकर 7 विकेट लिया था. अब सेंटनर ने 53 रन देकर 7 विकेट हासिल किया है. मिचेल सेंटनर के सामने टीम इंडिया के बल्लेबाज मजबूर दिखे. इसकी शुरुआत शुभमन गिल से हुई. भारतीय टीम ने 16 रन के साथ 1 विकेट के नुकसान पर दिन की शुरुआत की थी. 50 के स्कोर पर सेंटनर ने गिल के रूप भारत को दूसरे दिन का पहला झटका दिया. इसके बाद ये सिलसिला जारी रहा. उन्होंने फिर विराट कोहली, सरफराज खान और रवींद्र जडेजा को अपना शिकार बनाया. फिर अंतिम के 3 विकेट अश्विन, आकाशदीप और जसप्रीत बुमराह को भी अपने नाम किया. इस तरह उन्होंने कुल 7 विकेट चटकाकर टीम इंडिया की कमर तोड़ दी.

    23 साल में पहली बार ऐसा हुआ है
    बेंगलुरु में सीरीज का पहला टेस्ट मैच हारने के बाद टीम इंडिया से कमबैक करने की उम्मीद थी. लेकिन भारतीय टीम पुणे में बिछाए अपने ही जाल में फंस गई. कोई भी भारतीय बल्लेबाज न्यूजीलैंड की स्पिन गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सका. हालांकि, यशस्वी जायसवाल (30 रन) और शुभमन गिल (30 रन) के बाद अंतिम में रवींद्र जडेजा (38 रन) ने थोड़ी कोशिश की. ऋषभ पंत और वॉशिंगटन सुंदर ने भी 18-18 रनों का योगदान दिया. लेकिन ये काफी साबित हुआ और भारत ने 100 रन से ज्यादा की बढ़त दे दी. इससे कप्तान रोहित शर्मा की मुश्किलें बढ़ गई हैं. पिछले 23 सालों में ये दूसरी बार है जब टीम इंडिया लगातार दो टेस्ट मैच में 100 रन से ज्यादा की लीड गंवाई है. इसके पहले 2001 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वानखेड़े और ईडन गार्डन में ऐसा हुआ था.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल कवर्धा के जानकी वन धाम शिवालय में आयोजित प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में हुए शामिल…..

    April 13, 2026

    करोड़ों की लागत से बदल रहा पुसौर का स्वरूप- वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी….

    April 13, 2026

    8 कार्यों के लिए 1.99 करोड़ स्वीकृत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा स्वीकृति आदेश जारी….

    April 13, 2026

    महिला आरक्षण से आधी आबादी को मिलेगा उनका पूरा हक, निर्णय प्रक्रिया में बढ़ेगी भागीदारी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    April 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.