Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»भाजपा अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज कराने के संकल्प के साथ मैदान में : बृजमोहन
    छत्तीसगढ़

    भाजपा अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज कराने के संकल्प के साथ मैदान में : बृजमोहन

    News DeskBy News DeskOctober 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भाजपा अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज कराने के संकल्प के साथ मैदान में : बृजमोहन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर

    भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने एकात्म परिसर स्तित भाजपा कार्यालय में गुरुवार को पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा पूर्व सांसद सुनील सोनी को प्रत्याशी बनाने पर सिर्फ भाजपा के कार्यकतार्ओं में ही नहीं, अपितु जनता में भी एक विश्वास का वातावरण है, सुकून का वातावरण है। रायपुर दक्षिण विस क्षेत्र की जनता-जनार्दन को लगता है कि श्री सोनी ही बृजमोहन द्वारा कराए गए कामों की रक्षा और दक्षिण विधानसभा को उससे भी ज्यादा तेज गति से विकसित करेंगे, क्योंकि छत्तीसगढ़ में भी बीजेपी की सरकार है दिल्ली में भी बीजेपी की सरकार है। छत्तीसगढ़ सरकार से भी पैसे आएंगे और चूँकि बृजमोहन सांसद बन गया है तो केंद्र सरकार से भी पैसे आएंगे और दुगुनी गति से रायपुर शहर के साथ-साथ दक्षिण विधानसभा का विकास होगा। श्री अग्रवाल ने कहा कि इसलिए हम दक्षिण विधानसभा की जनता से रायपुर शहर की जनता से इस बात का आह्वान करते हैं कि वह अपने क्षेत्र के विकास के लिए, दक्षिण विधानसभा के विकास के लिए बढ़-चढ़कर चुनाव प्रचार में हिस्सा ले और ज्यादा-से-ज्यादा मतदान कर भाजपा को रिकॉर्ड जीत का सेहरा पहनाए।

    भाजपा सांसद श्री अग्रवाल ने दुहराया कि रायपुर दक्षिण को एक नहीं, दो विधायक मिलेंगे। एक परमानेंट बृजमोहन, जिसे 35 साल तक जनता ने आशीर्वाद दिया है और वह कभी इसको भूल नहीं सकते। रायपुर दक्षिण के विकास के लिए अपने लोकसभा क्षेत्र के साथ-साथ वह हमेशा तत्पर रहेंगे और किसी भी प्रकार की कोई समस्या कोई प्रॉब्लम दक्षिण के लोगों को नहीं आए, इसके लिए सुनील सोनी पूरी तरह काम करेंगे।

    भाजपा प्रत्याशी श्री सोनी के कार्यकाल की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि रायपुर शहर में अगर सिटी बस का संचालन, नगर निगम का भव्य कार्यालय व्हाइट हाउस, विश्व की सबसे बड़ी स्वामी विवेकानंदजी की बैठी हुई मूर्ति की बुढ़ा तालाब में स्थापना, स्वच्छ पेयजल के लिए 33 पानी टंकियों का निर्माण, आम आदमी गरीब आदमी के लिए 10 से ज्यादा शादी घर और सामुदायिक भवन, स्मार्ट सिटी के लिए 365 परियोजनाओं के लिए लगभग 1000 करोड रुपए की स्वीकृति, रायपुर में एयरपोर्ट जैसा रेलवे स्टेशन बनाने के लिए अमृतकाल रेलवे स्टेशन योजना के लिए 480 करोड रुपए की स्वीकृति श्री सोनी के कार्यकाल में हुए हैं।

    भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व रायपुर दक्षिण विस उपचुनाव संयोजक शिवरतन शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ और राजधानी रायपुर का अगर व्यवस्थित विकास हुआ है उस विकास को करने में महत्वपूर्ण भूमिका बृजमोहन अग्रवाल, सुनील सोनी व राजेश मूणत की रही है। इस मौके पर रायपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष जयंतीभाई पटेल, भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास, राजीव चक्रवर्ती, अमरजीत छाबड़ा भी उपस्थित रहे।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति दिवस पर ही मिला पेंशन भुगतान आदेश,कलेक्टर ने किया सम्मान

    September 2, 2026

    नोनी सुरक्षा योजना से कौशिल्या की बेटी के भविष्य को मिला आर्थिक संबल, एक लाख रुपये के बॉन्ड से बढ़ा भरोसा, बेटी की शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की बनी मजबूत नींव…..

    September 2, 2026

    छत्तीसगढ़ महिला कोष से मिले ऋण ने हरमनिया देवी की आजीविका को दी नई दिशा, आकांक्षा स्व-सहायता समूह को मिला एक लाख रुपये का ऋण, किराना-सिंगार दुकान से बढ़ी आमदनी……

    September 2, 2026

    गुदुम बाजा और मोहरी की पारंपरिक धुनों से सजा ‘रंग-तरंग’ का दूसरा दिन, लोकवाद्यों की सुरमयी प्रस्तुतियों ने बिखेरा छत्तीसगढ़ी संस्कृति का रंग, लोक कलाकारों और बच्चों का हुआ उत्साहवर्धन……

    September 2, 2026

    माइनिंग से हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग तक, छत्तीसगढ़ लगा रहा दांव….

    September 2, 2026

    मितानिन बहनें छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य तंत्र की मजबूत और महत्वपूर्ण कड़ी: मंत्री राजेश अग्रवाल….

    September 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति दिवस पर ही मिला पेंशन भुगतान आदेश,कलेक्टर ने किया सम्मान

    September 2, 2026

    नोनी सुरक्षा योजना से कौशिल्या की बेटी के भविष्य को मिला आर्थिक संबल, एक लाख रुपये के बॉन्ड से बढ़ा भरोसा, बेटी की शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की बनी मजबूत नींव…..

    September 2, 2026

    छत्तीसगढ़ महिला कोष से मिले ऋण ने हरमनिया देवी की आजीविका को दी नई दिशा, आकांक्षा स्व-सहायता समूह को मिला एक लाख रुपये का ऋण, किराना-सिंगार दुकान से बढ़ी आमदनी……

    September 2, 2026

    गुदुम बाजा और मोहरी की पारंपरिक धुनों से सजा ‘रंग-तरंग’ का दूसरा दिन, लोकवाद्यों की सुरमयी प्रस्तुतियों ने बिखेरा छत्तीसगढ़ी संस्कृति का रंग, लोक कलाकारों और बच्चों का हुआ उत्साहवर्धन……

    September 2, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.