Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»वाशिंगटन सुंदर की धमाकेदार गेंदबाजी: 7 विकेट, 5 क्लीन बोल्ड!
    खेल

    वाशिंगटन सुंदर की धमाकेदार गेंदबाजी: 7 विकेट, 5 क्लीन बोल्ड!

    News DeskBy News DeskOctober 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    वाशिंगटन सुंदर की धमाकेदार गेंदबाजी: 7 विकेट, 5 क्लीन बोल्ड!
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    लगभग तीन साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वाशिंगटन ने 'सुंदर' वापसी की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच घातक गेंदबाजी करते हुए मेहमान टीम पर कहर बनकर टूटे। उनकी स्पिन को पढ़ पाना कीवी टीम के बल्लेबाजों के लिए मुश्किल हो गया और एक के बाद एक विकेट गंवाते चले गए। 1329 दिन बाद वापसी करते हुए वाशिंगटन सुंदर ने रचिन रवींद्र को आउट कर टेस्ट में अपना पहला विकेट लिया। इसके बाद तो विकटों की झड़ी लगा दी।

    वाशिंगटन सुंदर ने एक दो नहीं बल्कि सात विकेट चटकाए। अश्विन के साथ मिलकर न्यूजीलैंड की पहली पारी को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया। अश्विन ने विकेट लेने की शुरुआत की और वाशिंगटन सुंदर ने उसे खत्म किया। टॉस जीतकर टॉम लैथम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कप्तान लैथम 15 रन बनाकर अश्विन का शिकार बने। इसके अश्विन ने विल यांग को 18 के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखाई। कॉनवे 76 रन बनाकर अश्विन का तीसरा शिकार बने।

    पांच बल्लेबाजों को किया क्लीन बोल्ड

    एक समय न्यूजीलैंड का स्कोर 3 विकेट पर 197 पर था और उस समय ऐसा लग रहा था कि वे आसानी से 300 के पार पहुंच जाएंगे, लेकिन वाशिंगटन सुंदर ने अपने हाथ खड़े किए और अपनी गेंदबाजी से कहा ऐसा तो बिल्कुल भी नहीं होगा। सुंदर ने रचिन रवींद्र को अपना पहला शिकार बनाया। ऑफ स्पिन गेंद पर सुंदर ने क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके बाद डेरिल मिचेल को अपना दूसरा शिकार बनाया।

    62 रन पर गंवाए 7 विकेट

    वाशिंगटन सुंदर ने अपने सात विकेट में पांच बल्लेबाजों को क्लीन बोल्ड किया। एक खिलाड़ी को LBW किया और एक बल्लेबाज कैच आउट हुआ। बाकी के पांच बल्लेबाज सुंदर की टर्न होती गेंद को नहीं पढ़ सके और क्लीन बोल्ड हो गए। 197 से 259 तक पहुंचते-पहुंचते न्यूजीलैंड ने अपने सात विकेट गंवाए। यानी की न्यूजीलैंड ने 62 रन पर सात विकेट खो दिए।

    एक पारी में सर्वाधिक बल्लेबाजों को क्लीन बोल्ड करने खिलाड़ी (भारत)

    • 5, जसुभाई पटेल बनाम ऑस्ट्रेलिया कानपुर 1959
    • 5, बापू नाडकर्णी बनाम ऑस्ट्रेलिया ब्रेबोर्न 1960
    • 5, अनिल कुंबले बनाम दक्षिण अफ्रीका जोबर्ग 1992
    • 5, रवींद्र जडेजा बनाम ऑस्ट्रेलिया दिल्ली 2023
    • 5, वाशिंगटन सुंदर बनाम न्यूजीलैंड पुणे 2024

    टेस्ट में भारत बनाम न्यूजीलैंड के लिए सर्वश्रेष्ठ आंकड़े

    • 8/72 एस वेंकटराघवन, दिल्ली 1965
    • 8/76 ईएएस प्रसन्ना, ऑकलैंड 1975
    • 7/59 आर अश्विन, इंदौर 2017
    • 7/59 वाशिंगटन सुंदर, पुणे 2024
    • *उपरोक्त सूची में चार गेंदबाजों में से तीन ने घरेलू क्रिकेट में तमिलनाडु का प्रतिनिधित्व किया है।

    भारत में टेस्ट के पहले दिन पहली पारी में सभी दस विकेट लेने वाले स्पिनर

    • भारत बनाम न्यूजीलैंड पुणे 2024
    • भारत बनाम इंग्लैंड धर्मशाला 2024
    • भारत बनाम इंग्लैंड चेन्नई 1973
    • भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया चेन्नई 1964
    • भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया कोलकाता 1956
    • इंग्लैंड बनाम भारत कानपुर 1952

    बता दें कि भारतीय टेस्ट इतिहास में यह पहली बार है जब दो दांए हाथ के ऑफ स्पिनरों ने सभी दस विकेट लिए हैं। वहीं, तमिलनाडु के दो गेंदबाजों ने मिलकर पूरे दस विकेट लिए हैं। वाशिंगटन सुंदर ने 59 रन देकर 7 विकेट लिया। उन्होंने साल 2017 में अश्विन के बेस्ट प्रदर्शन की बराबरी की।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    जिला चिकित्सालय बेमेतरा का डायलिसिस यूनिट बनी किडनी रोगियों की जीवनरेखा

    April 12, 2026

    सुप्रसिद्ध गायिका पद्मविभूषण आशा भोसले के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने व्यक्त किया शोक…..

    April 12, 2026

    रायगढ़ के समग्र विकास को नई रफ्तार: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 9 प्रमुख परियोजनाओं का किया निरीक्षण…

    April 12, 2026

    कोतरा रोड दुग्ध डेयरी क्षेत्र में बनेगा आधुनिक ऑक्सीजोन, नागरिकों को मिलेगा हरित व बहुउद्देशीय सुविधा केंद्र, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से 7.86 करोड़ रुपए की स्वीकृति, स्थल का किया निरीक्षण…..

    April 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.