Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»प्रदेश के तीन टाइगर रिजर्व के लिए उड़ान भरेगी एयर टैक्सी
    मध्यप्रदेश

    प्रदेश के तीन टाइगर रिजर्व के लिए उड़ान भरेगी एयर टैक्सी

    News DeskBy News DeskOctober 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    प्रदेश के तीन टाइगर रिजर्व के लिए उड़ान भरेगी एयर टैक्सी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल ।  देश में सर्वाधिक बाघों वाले राज्य के रूप में टाइगर स्टेट का दर्जा प्राप्त मध्यप्रदेश में अब प्रमुख तीन टाइगर रिजर्व जाने के लिए हवाई सवारी भी मिलेगी। मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा शुरू की गई पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा एयर टैक्सी जल्द ही प्रदेश के तीन टाइगर रिजर्व पेंच, कान्हा और बांधवगढ़ के लिए उड़ान भरेगी। इससे पर्यटकों के लिए यहां तक जाना-आना काफी आसान हो जाएगा।

    पर्यटन विभाग द्वारा एयर टैक्सी के संचालन का मकसद ही प्रदेश के प्रमुख पर्यटन क्षेत्रों तक सीधी हवाई सेवा शुरू करना था। अभी यह उड़ानें  भोपाल, इंदौर सहित प्रदेश के 8 शहरों के बीच संचालित हो रही हैं। जल्द ही पर्यटन विभाग इनका विस्तार करने जा रहा है। इसके तहत प्रदेश के तीन नेशनल पार्क तक सीधी उड़ानें शुरू करने की योजना तैयार की गई है। इसका मकसद टाइगर स्टेट में आने वाले पर्यटकों को टाइगर रिजर्व नेशनल पार्क तक पहुंचने के लिए आसान सफर उपलब्ध करवाना है।

    हवाई पट्टियों की हो रही जांच

    प्रदेश का सबसे बड़ा नेशनल पार्क कान्हा बालाघाट और मंडला जिले में स्थित है। वहीं पेंच नेशनल पार्क मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की सीमा पर सिवनी और छिंदवाड़ा जिले में मौजूद है। वहीं बांधवगढ़ उमरिया जिले में स्थित नेशनल पार्क है। इन सभी स्थानों पर हवाई पट्टियां मौजूद हैं। पर्यटन विभाग यहां एयर टैक्सी शुरू करने के लिए इनकी जांच कर रहा है और जल्द ही सारे क्लीयरेंस मिलते ही यहां के लिए सीधी उड़ानें शुरू कर दी जाएंगी।

    भोपाल को भी मिल सकता है सीधा कनेक्शन

    इन उड़ानों को संचालित करने के लिए पर्यटन विभाग और उड़ानों का संचालन करने वाली जेट सर्व एविएशन प्रालि फ्लायओला कंपनी विस्तृत योजना तैयार कर इसी हफ्ते शेड्यूल जारी करने वाली है। अब तक यह तय नहीं हुआ है कि किस नेशनल पार्क के लिए किस शहर से सीधी उड़ान मिलेगी, लेकिन इस बात की पूरी संभावना है कि भोपाल से भी नेशनल पार्क के लिए सीधी उड़ानें मिलेंगी।

    इनका कहना है

    मध्यप्रदेश के तीन प्रमुख टाइगर रिजर्व कान्हा, पेंच और बांधवगढ़ के लिए पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा की उड़ानें शुरू करने की योजना तैयार की जा रही है। इसके लिए इन सभी स्थानों पर हवाई पट्टियों को भी देखा जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही इनका शेड्यूल जारी करने के साथ बुकिंग शुरू की जाएगी और संभवत: इसी माह से उड़ानों का संचालन भी शुरू हो जाएगा।
    – अंकित कौरव, कंपनी सेक्रेटरी,
    मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    Uttarakhand News: संस्कृत के विकास के लिए उत्तराखण्ड सरकार का बड़ा फैसला, 10 अगस्त तक भेजें सुझाव……

    July 22, 2026

    Uttarakhand News: संस्कृत के विकास के लिए उत्तराखण्ड सरकार का बड़ा फैसला, 10 अगस्त तक भेजें सुझाव……

    July 22, 2026

    Uttarakhand News: एकल महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का संबल, CM धामी ने जारी की योजना की दूसरी किस्त….

    July 22, 2026

    Uttarakhand News: एकल महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का संबल, CM धामी ने जारी की योजना की दूसरी किस्त….

    July 22, 2026

    Uttarakhand News: CM धामी ने किया ‘सेवा विधि’ पुस्तक का विमोचन, प्रशासनिक कार्यों को मिलेगी नई दिशा….

    July 22, 2026

    Uttarakhand News: CM धामी ने किया ‘सेवा विधि’ पुस्तक का विमोचन, प्रशासनिक कार्यों को मिलेगी नई दिशा….

    July 22, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: संस्कृत के विकास के लिए उत्तराखण्ड सरकार का बड़ा फैसला, 10 अगस्त तक भेजें सुझाव……

    July 22, 2026

    Uttarakhand News: संस्कृत के विकास के लिए उत्तराखण्ड सरकार का बड़ा फैसला, 10 अगस्त तक भेजें सुझाव……

    July 22, 2026

    Uttarakhand News: एकल महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का संबल, CM धामी ने जारी की योजना की दूसरी किस्त….

    July 22, 2026

    Uttarakhand News: एकल महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का संबल, CM धामी ने जारी की योजना की दूसरी किस्त….

    July 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.