Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»रायपुर दक्षिण विधानसभा का चुनावी मुकाबला शुरू, 19 वार्ड में, 11 पर कांग्रेस के पार्षद, फिर भी विधानसभा और लोकसभा में पिछड़ी
    छत्तीसगढ़

    रायपुर दक्षिण विधानसभा का चुनावी मुकाबला शुरू, 19 वार्ड में, 11 पर कांग्रेस के पार्षद, फिर भी विधानसभा और लोकसभा में पिछड़ी

    News DeskBy News DeskOctober 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रायपुर दक्षिण विधानसभा का चुनावी मुकाबला शुरू, 19 वार्ड  में, 11 पर कांग्रेस के पार्षद,  फिर भी विधानसभा और लोकसभा में पिछड़ी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर

    दक्षिण का रण शुरू हो चुका है। इस पूरे विधानसभा क्षेत्र में 19 वार्ड आते हैं। जहां कांग्रेस के 11 पार्षद हैं, जबकि भाजपा के सिर्फ आठ पार्षद हैं। इसके बावजूद कांग्रेस को न तो लोकसभा चुनाव में बढ़त मिली है और न ही विधानसभा चुनाव में। आंकड़ों के अनुसार 2023 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने डॉ महंत रामसुंदर दास को 67,719 मतों से पराजित किया था, जबकि इसके ठीक छह महीने बाद हुए लोकसभा चुनाव में इससे भी ज्यादा मतों का अंतर रहा।

    बृजमोहन अग्रवाल ने सिर्फ इस विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी विकास उपाध्याय के खिलाफ 89,153 मतों की लीड हासिल की थी। ऐसे में इस बार भी कांग्रेस के लिए रायपुर दक्षिण विधानसभा का रण आसान नहीं दिखाई देता है, क्योंकि एक ओर पार्टी के बड़े नेताओं की अनदेखी की वजह से पार्टी में अंतर्कलह देखने को मिल रही है। वहीं, दूसरी ओर भाजपा के लिए कोई पूर्व सांसद रहते निष्क्रियता के आरोपों की वजह से सुनील सोनी के लिए यह लीड बनाए रखना बड़ी चुनौती रहेगी।

    भाजपा का जनसंपर्क, इधर दीपक भर रहे जोश
    नामांकन दाखिल करने से पहले ही भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी का जनसंपर्क अभियान शुरू हाे गया है। वहीं, नामांकन दाखिल करने के बाद भी विभिन्न क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क कर रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस की ओर से प्रदेशाधक्ष दीपक बैज ने उद्बोधित करते हुए जोश भरा। साथ ही जी जान लगाकर दक्षिण के रण में आकाश को विजयी बनाने के लिए पूरी ताकत झोंकने का भी आह्वाहन किया।

    दोनों ही पार्टियों के लिए बूथ मैनेजमेंट जरूरी
    दक्षिण विधानसभा में कई ऐसे वार्ड हैं, जहां कांग्रेस को अच्छी खासी लीड मिलती है। जिसमें मौदहापारा, संजय नगर जैसे इलाके शामिल हैं। वहीं, दूसरी ओर ब्राह्मण पारा, सुंदर नगर, पुरानी बस्ती जैसे इलाके भाजपा को लीड दिलाते आ रहे हैं। ऐसे में बूथ मैनेजमेंट के सहारे ही दक्षिण का किला फतह किया जा सकता है। इसके अलावा कोई दूसरा विकल्प किसी भी पार्टी के सामने नहीं दिखाई देता है।

    फैक्ट फाइल

    19 वार्ड विधानसभा क्षेत्र में

    9 कांग्रेसी पार्षद

    2 निर्दलीय पार्षद कांग्रेस के समर्थक

    8 भाजपाई पार्षद

    67,719 मतों का अंतर विधानसभा में

    89,153 मतों की लीड लोकसभा चुनाव में

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    देहरादून में रक्षाबंधन का खास आयोजन, प्रदेशभर से आई बहनों ने सीएम धामी को बांधा रक्षा सूत्र

    August 29, 2026

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    देहरादून में रक्षाबंधन का खास आयोजन, प्रदेशभर से आई बहनों ने सीएम धामी को बांधा रक्षा सूत्र

    August 29, 2026

    देहरादून में रक्षाबंधन का खास आयोजन, प्रदेशभर से आई बहनों ने सीएम धामी को बांधा रक्षा सूत्र

    August 29, 2026

    देहरादून में रक्षाबंधन का खास आयोजन, प्रदेशभर से आई बहनों ने सीएम धामी को बांधा रक्षा सूत्र

    August 29, 2026

    देहरादून में रक्षाबंधन का खास आयोजन, प्रदेशभर से आई बहनों ने सीएम धामी को बांधा रक्षा सूत्र

    August 29, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.