Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राजनीती»महाविकास अघाड़ी में आना उद्धव ठाकरे के लिए घाटे का सौदा, सीटें हुई कम और सीएम पद को लेकर संशय 
    राजनीती

    महाविकास अघाड़ी में आना उद्धव ठाकरे के लिए घाटे का सौदा, सीटें हुई कम और सीएम पद को लेकर संशय 

    News DeskBy News DeskOctober 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    महाविकास अघाड़ी में आना उद्धव ठाकरे के लिए घाटे का सौदा, सीटें हुई कम और सीएम पद को लेकर संशय 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई । महाराष्ट्र की राजनीति में उद्धव ठाकरे का सफर अब एक चुनौतीपूर्ण मोड़ पर आ गया है। ठाकरे परिवार की शक्ति का अवमूल्यन हो चुका है, वहीं बीजेपी को महाराष्ट्र के राजनीतिक मैदान में अपनी पकड़ बनने के लिए अभी भी संघर्ष करना पड़ रहा है। हिन्दु सम्राट स्व. बालासाहेब ठाकरे द्वारा अर्जित ताकत को उद्धव ने महाविकास अघाड़ी (एमवीए) में शामिल होकर एक झटके में खो दिया है। अब मातोश्री का महाराष्ट्र की राजनीति में वहां महत्त्व भी नहीं रहा, जो बीजेपी के साथ गठबंधन के दौरान हुआ करता था।

    उद्धव जिनके लिए मुख्यमंत्री की कुर्सी लड़ाई का मुख्य उद्देश्य थी, ने आधे कार्यकाल तक ही उस पर टिके रहकर सरकार गंवा दी। इससे न केवल उनकी राजनीतिक स्थिति कमजोर हुई, बल्कि पार्टी संगठन भी उनके हाथ से चला गया। अगर लोकसभा चुनाव 2024 में थोड़ी बहुत इज्जत बची है, तब वह केवल महाराष्ट्र के लोगों का दिया हुआ उपहार है। कांग्रेस को अधिक सीटें देकर उद्धव ने अपनी स्थिति को और कमजोर कर दिया है।

    भाजपा से घटती शक्ति: उद्धव जब बीजेपी के साथ थे, तब उनकी पार्टी की हिस्सेदारी लगभग 50 प्रतिशत थी, लेकिन अब एमवीए में  आकर उद्धव गुट की शक्ति घटकर एक-तिहाई रह गई है। वहीं 2019 के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी 165 सीटों पर चुनाव लड़ी थी, लेकिन इस बार उन्हें केवल 85 सीटों से संतोष करना पड़ रहा है। एमवीए में सीट शेयरिंग के हिसाब से शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस, और एनसीपी (शरद पवार) को समान 85 सीटें मिल रही हैं। 2019 में बीजेपी-शिवसेना ने 105 और 56 सीटें जीती थीं। इस बार, क्या उद्धव पिछली बार जितनी सीटें जीत पाएंगे? यह एक बड़ा सवाल है।

    मुख्यमंत्री की दावेदारी को लेकर संशय 

    उद्धव ने महाविकास अघाड़ी के मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनने के लिए हर संभव प्रयास किया, लेकिन न शरद पवार और न ही राहुल गांधी ने ऐसा कोई वादा उनसे किया। जो पार्टी अधिक सीटें जीतेगी, उसकी दावेदारी मजबूत होगी। उद्धव ठाकरे ने कई बार अपनी दावेदारी प्रस्तुत की, लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं निकाला। इसके बाद उद्धव ने मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनने के लिए सार्वजनिक बयानों का सहारा लिया, लेकिन यह रणनीति सफल नहीं हुई। इतना ही नहीं शरद पवार और राहुल गांधी ने उनके बयानों को निजी राय देकर पल्ला झाड़ लिया। 
    दायरे में सिकुड़न: शिवसेना का प्रभाव क्षेत्र अब सिर्फ मुंबई-कोंकण तक सीमित होता जा रहा है। पुणे जैसे क्षेत्रों में एकनाथ शिंदे का प्रभुत्व मजबूत हो रहा है।

    इतना ही नहीं महाविकास अघाड़ी में शामिल होने के कारण उद्धव को हिंदुत्व की राजनीति का विरोध करना पड़ रहा है। कांग्रेस और शरद पवार के साथ खड़े होने के कारण उन्हें उस राजनीतिक लाइन का पालन करना पड़ रहा है, जो उनके और पिता बाला साहेब के पुराने सिद्धांतों के खिलाफ है। यह स्थिति उनके लिए चुनौती बन गई है, क्योंकि वे अपने हिंदुत्व के एजेंडे को प्रभावी तरीके से लोगों तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं।

    उद्धव ठाकरे के लिए वर्तमान परिस्थितियां काफी चुनौतीपूर्ण हैं। उनके पास केवल ढाई साल का मुख्यमंत्री बनने का अनुभव है, लेकिन इसके अलावा किसी उपलब्धि का कोई जिक्र नहीं है। महाविकास अघाड़ी में आने से उन्होंने अपनी राजनीतिक स्थिति को न केवल कमजोर किया है, बल्कि उनकी पार्टी का भविष्य भी संदेह में है। बीजेपी के साथ गठबंधन के दिनों की तुलना में अब उनकी स्थिति बहुत अधिक कमजोर हो चुकी है। 

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    महाकुंभ भगदड़ में आ रही षड्यंत्र की बू, जांच के बाद जिम्मेदार होंगे शर्मिंदा

    February 4, 2025

    वोटिंग से पहले आप को सता रहा ये डर, झुग्गी बस्तियों में लगाईं टीमें

    February 4, 2025

    …जब लोकसभा में अखिलेश ने कहा- अगर यह बात गलत है तो मैं दे दूंगा इस्तीफा

    February 4, 2025

    आचार संहिता के उल्लंघन का मुझ पर केस दर्ज पर बिधूड़ी पर एक्शन ही नहीं: आतिशी 

    February 4, 2025

    कुंभ का पानी सबसे दूषित वाले बयान को लेकर जया बच्चन को गिरफ्तार करने की मांग

    February 4, 2025

    संसद में महाकुंभ पर रार…

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    जिला चिकित्सालय बेमेतरा का डायलिसिस यूनिट बनी किडनी रोगियों की जीवनरेखा

    April 12, 2026

    सुप्रसिद्ध गायिका पद्मविभूषण आशा भोसले के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने व्यक्त किया शोक…..

    April 12, 2026

    रायगढ़ के समग्र विकास को नई रफ्तार: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 9 प्रमुख परियोजनाओं का किया निरीक्षण…

    April 12, 2026

    कोतरा रोड दुग्ध डेयरी क्षेत्र में बनेगा आधुनिक ऑक्सीजोन, नागरिकों को मिलेगा हरित व बहुउद्देशीय सुविधा केंद्र, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से 7.86 करोड़ रुपए की स्वीकृति, स्थल का किया निरीक्षण…..

    April 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.